सस्पेंस को बढाता है फिल्म हैवान का टीजर, प्रियदर्शन की फिल्म का टीजर रिलीज

दिग्गज निर्देशक प्रियदर्शन की बहुचर्चित फिल्म हैवान का टीजर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में अक्षय कुमार और सैफ अली खान की अहम भूमिका है।

सस्पेंस को बढाता है फिल्म हैवान का टीजर, प्रियदर्शन की फिल्म का टीजर रिलीज

दिग्गज निर्देशक प्रियदर्शन की बहुचर्चित फिल्म हैवान का टीजर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में अक्षय कुमार और सैफ अली खान की अहम भूमिका है। टीजर में फिल्म की कहानी के रहस्य, खतरे और सस्पेंस की झलक जरूर देखने को मिलती है। टीजर की सबसे खास बात यह है कि इसमें सैफ अली खान एक नेत्रहीन व्यक्ति के किरदार में नजर आ रहे हैं, जबकि अक्षय कुमार का किरदार रहस्य को और बढ़ाता है।

हैवान के टीजर में अंधेरा माहौल, परछाइयां और किरदारों की छोटी-छोटी झलकियां दिखाई गई हैं। मेकर्स ने जानबूझकर कहानी से जुड़ी ज्यादा जानकारी नहीं दिखाई है। इसी वजह से टीजर देखने के बाद फिल्म की कहानी को लेकर कई सवाल खड़े होते हैं। टीजर में एक सवाल खास तौर पर ध्यान खींचता है- 'हीरो या हैवान?'सैफ अली खान टीजर में एक नेत्रहीन व्यक्ति के किरदार में दिखाई दे रहे हैं। वह हाथ में छड़ी लेकर चलते नजर आते हैं। वहीं अक्षय कुमार उनके किरदार पर नजर रखते हुए दिखाई देते हैं। एक सीन में अक्षय को सैफ के बेहद करीब से उन्हें देखते हुए दिखाया गया है। दोनों के बीच क्या रिश्ता है और उनके बीच टकराव क्यों है, इसका जवाब अभी सामने नहीं आया है।

हैवान में अक्षय कुमार और सैफ अली खान के अलावा बोमन ईरानी, सैयामी खेर और श्रिया पिलगांवकर भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म को एक ऐसे थ्रिलर के तौर पर पेश किया जा रहा है, जिसमें रहस्य, खतरा और इंसान के अंदर छिपी हैवानियत देखने को मिलेगी। 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हैवान सिनेमाघरों में 11 सितंबर 2026 को रिलीज होने वाली है। टीजर के बाद अब दर्शकों की नजर फिल्म के ट्रेलर और अक्षय-सैफ के किरदारों के बीच छिपे रहस्य पर है।

Trending News

महंगाई के खिलाफ फ्रांस में हिंसक प्रदर्शन, पेरिस समेत कई शहरों में आगजनी व लूटपाट
महंगाई के खिलाफ फ्रांस में हिंसक प्रदर्शन, पेरिस समेत कई शहरों में आगजनी व लूटपाट
Oct 18, 2026, 1:15:00 PM
मैथिली ठाकुर के कार्यक्रम के नाम पर लाखों की ठगी, फरार आरोपी गिरफ्तार
मैथिली ठाकुर के कार्यक्रम के नाम पर लाखों की ठगी, फरार आरोपी गिरफ्तार
Oct 18, 2026, 12:41:00 PM
पश्चिम बंगाल हादसे के बाद BJP में शोक की लहर, नितिन नवीन के बाद CM सम्राट चौधरी ने भी रद्द किए सभी कार्यक्रम
पश्चिम बंगाल हादसे के बाद BJP में शोक की लहर, नितिन नवीन के बाद CM सम्राट चौधरी ने भी रद्द किए सभी कार्यक्रम
Oct 18, 2026, 12:14:00 PM
बारी को-ऑपरेटिव में जोरदार धमाका, दो कमरे और किचेन क्षतिग्रस्त
बारी को-ऑपरेटिव में जोरदार धमाका, दो कमरे और किचेन क्षतिग्रस्त
Oct 18, 2026, 11:42:00 AM
INDvsWI : बेंगलुरु में बारिश का कहर, 2-2 की बराबरी पर रहा सीरीज
INDvsWI : बेंगलुरु में बारिश का कहर, 2-2 की बराबरी पर रहा सीरीज
Oct 18, 2026, 11:27:00 AM
7वां वेतनमान के लिए लड़ूंगा, शिक्षकों से एमएलसी उम्मीदवार ने मांगा वोट
7वां वेतनमान के लिए लड़ूंगा, शिक्षकों से एमएलसी उम्मीदवार ने मांगा वोट
Oct 18, 2026, 11:23:00 AM
त्योहारों में घर लौटना मुश्किल, अहमदाबाद-पटना रूट पर स्पेशल ट्रेन का इंतजार
त्योहारों में घर लौटना मुश्किल, अहमदाबाद-पटना रूट पर स्पेशल ट्रेन का इंतजार
Oct 18, 2026, 11:04:00 AM
मोदी सरकार देगी इतने रुपए! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम
मोदी सरकार देगी इतने रुपए! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम
Oct 18, 2026, 10:47:00 AM
खुर्दा महोत्सव का हुआ शुभारंभ, सांसद पप्पू यादव ने किया उद्घाटन
खुर्दा महोत्सव का हुआ शुभारंभ, सांसद पप्पू यादव ने किया उद्घाटन
Oct 18, 2026, 10:28:00 AM
अटूट जन आस्था का केंद्र तुतलेश्वरी भवानी, निराश होकर नहीं जाता कोई भी भक्त
अटूट जन आस्था का केंद्र तुतलेश्वरी भवानी, निराश होकर नहीं जाता कोई भी भक्त
Oct 18, 2026, 10:26:00 AM