दिशा सालियान मर्डर केस: CBI ने दर्ज की FIR, उद्धव-आदित्य समेत 17 लोगों के नाम, हत्‍या और गैंगरेप की धाराएं..

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की संदिग्ध मौत के मामले में सोमवार को सीबीआई ने एफआईआर दर्ज कर ली है। इस एफआईआर में महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे, उनके बेटे आदित्य ठाकरे, अभिनेता डिनो मोरिया समेत कई नाम शामिल।

दिशा सालियान मर्डर केस: CBI ने दर्ज की FIR, उद्धव-आदित्य समेत 17 लोगों के नाम, हत्‍या और गैंगरेप की धाराएं..

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की संदिग्ध मौत के मामले में सोमवार को सीबीआई ने एफआईआर दर्ज कर ली है। बॉम्बे हाईकोर्ट ने 2 सितंबर को दिशा के पिता की याचिका पर सीबीआई जांच के निर्देश दिए थे। इस एफआईआर में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, उनके बेटे आदित्य ठाकरे, अभिनेता डिनो मोरिया और सूरज पंचोली का नाम शामिल है। इसके अलावा मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह का भी इसमें नाम है।  FIR में सामूहिक बलात्कार और हत्या की धाराएं लगाई गई हैं। लंबे समय से विवादों और सियासी बयानबाजी के केंद्र में रहे इस हाई-प्रोफाइल केस की नए सिरे से गहन जांच का रास्ता अब साफ हो गया है। जून 2020 में मलाड स्थित एक बहुमंजिला इमारत से गिरकर हुई दिशा की मौत को लेकर लगातार कई तरह के सवाल और साजिश के आरोप लगते रहे हैं।

एफआईआर में रिया चक्रवर्ती, शोविक चक्रवर्ती, सचिन वाझे, परम बीर सिंह और रोहन रॉय समेत कई और बड़े नामों पर आरोप लगाए गए हैं। अब इस मामले में सीबीआई आपराधिक साजिश रचने, गैंग रेप, मर्डर और सबूतों से छेड़छाड़ करने जैसे एंगल पर जांच करेगी। हाई कोर्ट के आदेश पर सीबीआई ने एफआईआर दर्ज कर ली है। इससे पहले अदालत ने सीबीआई को एफआईआर दर्ज करने और मामले की पूरी जांच एक अनुभवी वरिष्ठ अधिकारी की निगरानी में करने का निर्देश दिया था।  दिशा सालियान के पिता सतीश सालियान का बयान भी सीबीआई ने दर्ज किया है। 

सीबीआई ने द्वारा दर्ज FIR में लिखा गया है कि आदित्य ठाकरे के पिता और तत्कालीन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे तथा अन्य लोगों ने भी साजिश और उसके बाद मामले को दबाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।  संबंधित सरकारी कर्मचारियों और पुलिस अधिकारियों की भी इस बात के लिए जांच की जानी चाहिए कि क्या उन्होंने मामले से जुड़े कागजात, फाइलों और अन्य सरकारी रिकॉर्ड को नष्ट या दबाया, सरकारी रिकॉर्ड में हेरफेर किया और आरोपियों को बचाने के लिए सरकारी धन, कर्मचारियों और पुलिस मशीनरी का गैरकानूनी उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल किया। 

FIR में आदित्य ठाकरे, रोहन रॉय, डिनो मोरिया, सूरज पंचोली, आदित्य ठाकरे के बॉडीगार्ड, रिया चक्रवर्ती, शोविक चक्रवर्ती, सचिन वाजे, परमबीर सिंह, DCP विशाल ठाकुर, उद्धव ठाकरे, अनिल देशमुख, API अशोक देवाड़े, PI जगदेव कलापड़, PI शैलेंद्र नगरकर, PI चिमाजी आधव, PI अर्जुन राजाने, मालवणी पुलिस स्टेशन के संबंधित अधिकारी, देरी से पोस्टमार्टम से जुड़े डॉक्टर और स्टाफ, डॉ. संजय जाधव, कालिना स्थित फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी के संबंधित अधिकारी, जिनमें N.P. भाले, Assistant Chemical Analyser भी शामिल हैं, तत्कालीन संबंधित PI और अन्य पुलिस अधिकारी शामिल हैं।  इसके अलावा Regent Galaxy Building के सुरक्षा गार्ड, जिनमें सुशील कुमार यादव और शिवमुराद गौतम उर्फ मुन्ना शामिल हैं; प्रीति राणे, प्रवीण राणे, अंकिता सातुर, इंद्रनील वैद्य, दीप अजमेरा, हिमांशु शिखारे, रेशा पाडवाल, सतवंत सिंह, नावेद मुजावर और प्रियेश राणे भी शामिल हैं।  

बता दें कि 8 जून 2020 को मुंबई के मलाड इलाके में एक बहुमंजिला इमारत की 12वीं मंजिल से गिरकर दिशा की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। इसके ठीक एक हफ्ते बाद 14 जून को अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत अपने फ्लैट में मृत पाए गए थे। दोनों मौतों के बीच के समय और कड़ियों को लेकर लंबे समय से कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं। सुशांत केस में चौतरफा हंगामे के बाद जांच सीबीआई को सौंपी गई थी, जिसमें एजेंसी ने आत्महत्या करार देते हुए क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की थी जो अभी कोर्ट में विचाराधीन है।

Trending News

 वरिष्ठ नेता के निधन से शोक की लहर, अंतिम विदाई के दौरान शवदाह गृह की व्यवस्था पर उठे सवाल
वरिष्ठ नेता के निधन से शोक की लहर, अंतिम विदाई के दौरान शवदाह गृह की व्यवस्था पर उठे सवाल
Sep 14, 2026, 4:31:00 PM
वासेपुर का कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान का भाई बंटी खान कोलकाता से गिरफ्तार, पुलिस ने कराया पैदल परेड
वासेपुर का कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान का भाई बंटी खान कोलकाता से गिरफ्तार, पुलिस ने कराया पैदल परेड
Sep 14, 2026, 4:13:00 PM
आखिर कब मिलेगा गरीब परिवार को सुरक्षित आवास ?
आखिर कब मिलेगा गरीब परिवार को सुरक्षित आवास ?
Sep 14, 2026, 3:37:00 PM
जो पार्टी से निष्काषित, वे वापस नहीं लिए जाएंगे, पार्टी युवाओं को देगी तरजीह : मायावती
जो पार्टी से निष्काषित, वे वापस नहीं लिए जाएंगे, पार्टी युवाओं को देगी तरजीह : मायावती
Sep 14, 2026, 3:33:00 PM
दिशा सालियान मर्डर केस: CBI ने दर्ज की FIR, उद्धव-आदित्य समेत 17 लोगों के नाम, हत्‍या और गैंगरेप की धाराएं..
दिशा सालियान मर्डर केस: CBI ने दर्ज की FIR, उद्धव-आदित्य समेत 17 लोगों के नाम, हत्‍या और गैंगरेप की धाराएं..
Sep 14, 2026, 3:22:00 PM
मंत्री संतोष सुमन ने कहा, यूसीसी बिल का है पूर्ण समर्थन
मंत्री संतोष सुमन ने कहा, यूसीसी बिल का है पूर्ण समर्थन
Sep 14, 2026, 3:14:00 PM
'स्वर्ग' से 22 साल बाद लौटा बेटा, देखते ही रोने लगी मां, गांव में लगी भीड़, गजब माहौल...
'स्वर्ग' से 22 साल बाद लौटा बेटा, देखते ही रोने लगी मां, गांव में लगी भीड़, गजब माहौल...
Sep 14, 2026, 2:58:00 PM
लालबाग के राजा की राज्यपाल ने की पूजा अर्चना
लालबाग के राजा की राज्यपाल ने की पूजा अर्चना
Sep 14, 2026, 2:21:00 PM
महावीर मंदिर ने बाढ़ पीड़ितों के बीच वितरित किया अल्पाहार, मिठाई और सील बंद पानी का बोतल
महावीर मंदिर ने बाढ़ पीड़ितों के बीच वितरित किया अल्पाहार, मिठाई और सील बंद पानी का बोतल
Sep 14, 2026, 2:21:00 PM
गुजरात के किसी नाला में भी बारिश का पानी बढ़ता है तो मिल जाता है पैकेज: तेजस्वी
गुजरात के किसी नाला में भी बारिश का पानी बढ़ता है तो मिल जाता है पैकेज: तेजस्वी
Sep 14, 2026, 2:09:00 PM