'बंटवारा 1947' पोस्टर की धूम, 'गदर' से कितनी अलग है फिल्म, तारा सिंह से सिकंदर मिर्जा बने सनी देओल

सनी देओल की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'बंटवारा 1947' खूब चर्चा में है। फिल्म का नया कैरेक्टर और पोस्टर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है। वहीं 'बंटवारा 1947' में सनी को देख लोगों को गदर के तारा सिंह की याद आ गई है।

'बंटवारा 1947' पोस्टर की धूम, 'गदर' से कितनी अलग है फिल्म, तारा सिंह से सिकंदर मिर्जा बने सनी देओल

सनी देओल की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'बंटवारा 1947' खूब चर्चा में है। सनी देओल का एक बार फिर पर्दे पर देशभक्ति का जोश देखने को मिलेगा। 'बंटवारा 1947' का ट्रेलर आते ही छा गया है। इस बीच फिल्म का नया कैरेक्टर और पोस्टर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है। पोस्टर में डेब्यू कर रहीं कनिका कपूर नजर आ रही हैं और उनके साथ सनी देओल के बेटे करण देओल दिख रहे हैं। वहीं   'बंटवारा 1947' में सनी को देख लोगों को गदर के तारा सिंह की याद आ गई है।  

 'बंटवारा 1947' का एक पोस्टर 30 जुलाई को जारी हुआ है, जिसमें कनिका, करण देओल के साथ दिख रही हैं।  फ्लोरल सूट, हल्के भूरे रंग के दुपट्टे और हल्के मेकअप में नजर आ रहीं एक्ट्रेस को देखकर लोग कह रहे हैं- वह बिल्कुल एक्ट्रेस कियारा आडवाणी जैसी दिख रही हैं। इंस्टाग्राम पर अपना कैरेक्टर पोस्टर शेयर करते हुए कनिका ने लिखा, 'इस बंटवारा दिवस, 14 अगस्त को सिनेमाघरों में #Batwara1947 देखें।  

दिल्ली की रहने वाली कनिका, 'बंटवारा 1947' से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। फिल्मों में आने से पहले, वह टेलीविजन सीरियल 'एक दूजे के वास्ते-2' में सुमन तिवारी का किरदार निभाने के लिए जानी जाती थीं। राजकुमार संतोषी के निर्देशन और आमिर खान प्रोडक्शंस में बनी फिल्म 'बंटवारा 1947' दुनिया भर के सिनेमाघरों में 14 अगस्त, 2026 को रिलीज होने वाली है। 'बंटवारा 1947' आमिर खान के साथ सनी देओल का पहला प्रोडक्शन वेंचर भी है।

अब बात करते हैं बंटवारा 1947 और गदर की कहानी के बारे में। सनी देओल  'बंटवारा 1947' में देशभक्ति के साथ मजहब और इंसानियत का भी पाठ पढ़ा रहे हैं। गदर में तारा सिंह और सकीना की लव स्टोरी थी। पार्टिशन की वजह से सकीना के लिए तारा सिंह ने पहले अपनों से लड़ाई लड़ी, फिर पाकिस्तानियों से। सरहद पार का प्यार और देशभक्ति का दमदार कॉम्बो देखने को मिला था। दूसरी तरफ, 'बंटवारा 1947' विभाजन के दर्द पर कसके चोट करती है।  इंसानियन, मजहब और मां की ममता को लेकर दो धर्म के लोगों की जंग देखने को मिलती है। फिल्म का फोकस विभाजन के दर्द और इंसानी रिश्तों पर है। 

बता दें कि 'गदर' में जहां सनी देओल एक ट्रक ड्राइवर और देशभक्त पति की भूमिका निभाई थी। सकीना के लिए वो अपनी कौम से भिड़ गए थे। पाकिस्तान जाकर ढाई किलो के हाथ और हैंडपंप का जोर दिखाया था। वहीं  'बंटवारा 1947' में वो मुस्लिम शख्स बने हैं।  जिसका नाम सिकंदर मिर्जा है। सिकंदर पाकिस्तान में रहते हुए वहां के कट्टरपंथियों से लड़ रहा है। सनी का किरदार परिवार और विभाजन के दौर की मुश्किलों से बैखौफ होकर लड़ता है। 

Trending News

मंडल कारा के 35 बंदियों को उद्यमिता विकास का प्रशिक्षण, 6 दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ
मंडल कारा के 35 बंदियों को उद्यमिता विकास का प्रशिक्षण, 6 दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ
Oct 18, 2026, 1:34:00 PM
 'एक उंगली उठाने पर चार उंगलियां तेजस्वी की तरफ उठेंगी' चिराग पासवान का बड़ा हमला
'एक उंगली उठाने पर चार उंगलियां तेजस्वी की तरफ उठेंगी' चिराग पासवान का बड़ा हमला
Oct 18, 2026, 1:22:00 PM
महंगाई के खिलाफ फ्रांस में हिंसक प्रदर्शन, पेरिस समेत कई शहरों में आगजनी व लूटपाट
महंगाई के खिलाफ फ्रांस में हिंसक प्रदर्शन, पेरिस समेत कई शहरों में आगजनी व लूटपाट
Oct 18, 2026, 1:15:00 PM
मैथिली ठाकुर के कार्यक्रम के नाम पर लाखों की ठगी, फरार आरोपी गिरफ्तार
मैथिली ठाकुर के कार्यक्रम के नाम पर लाखों की ठगी, फरार आरोपी गिरफ्तार
Oct 18, 2026, 12:41:00 PM
पश्चिम बंगाल हादसे के बाद BJP में शोक की लहर, नितिन नवीन के बाद CM सम्राट चौधरी ने भी रद्द किए सभी कार्यक्रम
पश्चिम बंगाल हादसे के बाद BJP में शोक की लहर, नितिन नवीन के बाद CM सम्राट चौधरी ने भी रद्द किए सभी कार्यक्रम
Oct 18, 2026, 12:14:00 PM
बारी को-ऑपरेटिव में जोरदार धमाका, दो कमरे और किचेन क्षतिग्रस्त
बारी को-ऑपरेटिव में जोरदार धमाका, दो कमरे और किचेन क्षतिग्रस्त
Oct 18, 2026, 11:42:00 AM
INDvsWI : बेंगलुरु में बारिश का कहर, 2-2 की बराबरी पर रहा सीरीज
INDvsWI : बेंगलुरु में बारिश का कहर, 2-2 की बराबरी पर रहा सीरीज
Oct 18, 2026, 11:27:00 AM
7वां वेतनमान के लिए लड़ूंगा, शिक्षकों से एमएलसी उम्मीदवार ने मांगा वोट
7वां वेतनमान के लिए लड़ूंगा, शिक्षकों से एमएलसी उम्मीदवार ने मांगा वोट
Oct 18, 2026, 11:23:00 AM
त्योहारों में घर लौटना मुश्किल, अहमदाबाद-पटना रूट पर स्पेशल ट्रेन का इंतजार
त्योहारों में घर लौटना मुश्किल, अहमदाबाद-पटना रूट पर स्पेशल ट्रेन का इंतजार
Oct 18, 2026, 11:04:00 AM
मोदी सरकार देगी इतने रुपए! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम
मोदी सरकार देगी इतने रुपए! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम
Oct 18, 2026, 10:47:00 AM