नहीं रहे मशहूर फिल्म स्टार नाना पाटेकर, गोवा में हुआ निधन

बॉलीवुड से बेहद गमगीन करने वाली खबर है। मिली जानकारी के अनुसार भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन हो गया है।

नहीं रहे मशहूर फिल्म स्टार नाना पाटेकर, गोवा में हुआ निधन

गोवा : बॉलीवुड से बेहद गमगीन करने वाली खबर है। मिली जानकारी के अनुसार, भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि उनका निधन कार्डियक अरेस्ट से हुआ। अबतक की मिली जानकारी के अनुसार, नाना गोवा स्थित अपने घर में बेहोश पाए गए थे। नाना का निधन 75 साल की उम्र में हुआ। अबतक की मिली जानकारी के अनुसार, नाना पाटेकर को सीने में तेज दर्द की शिकायत हुई थी। 

नाना को कार्डियक मसाज दी गई और उन्हें गोवा के मणिपाल हॉस्पिटल लाया गया

बताया जा रहा है कि सूचना मिलने के बाद एक मेडिकल टीम को उनके फ्लैट पर भेजा गया। कहा यह भी जा रहा है कि नाना किसी प्रकार की प्रतिक्रिया नहीं दे रहे थे। जिसके बाद नाना को कार्डियक मसाज दी गई और उन्हें गोवा के मणिपाल हॉस्पिटल लाया गया। मिली खबर के अनुसार, हॉस्पिटल की मेडिकल टीम ने नाना को सुबह पांच बजकर 20 मिनट पर मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि नाना के शव का आज पोस्टमार्टम किया जाएगा। वहीं दिग्गज अभिनेता के निधन की खबर सामने आने के बाद बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है।

नाना पाटेकर का जन्म एक जनवरी 1951 को हुआ था

आपको बता दें कि नाना पाटेकर का जन्म एक जनवरी 1951 को हुआ था। वो महाराष्ट्र से बिलॉन्ग करते हैं। नाना पाटेकर को अपनी दमदार अदाकारी और अलग तरह के किरदारों को करने के लिए जाना जाता है। नाना पाटेकर को तीन बार नेशनल अवॉर्ड मिला है। उन्हें फिल्म 'नटसम्राट', 'वजूद', 'वेलकम', 'यशवंत' और 'अब तक छप्पन' जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है।

PM मोदी ने नाना पाटेकर को दी श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नाना पाटेकर के निधन पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि बहुत कम कलाकारों में नाना पाटेकर जैसी गहराई, अपनी अलग पहचान और खास मौजूदगी थी। उन्होंने हर किरदार में शानदार विविधता और रचनात्मकता दिखाई और ऐसे किरदार दिए, जिन्हें आने वाली पीढ़ियां भी याद रखेंगी।

अमित शाह ने नाना पाटेकर के निधन पर जताया दुख

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भारतीय सिनेमा के महान अभिनेता नाना पाटेकर के निधन को कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया। उन्होंने कहा कि पांच दशकों तक नाना पाटेकर ने अपने सहज अभिनय और दमदार संवाद अदायगी से दर्शकों के दिल पर अमिट छाप छोड़ी। गंभीर सामाजिक विषय हों या हास्य-व्यंग्य, उन्होंने जिस किरदार को निभाया, उसे जीवंत बना दिया।

Trending News

 यूपीआई नए चार्ज पर बड़ी खबर, UPI पर लगने वाली फीस टाल सकती है सरकार, शेयर बेचने लगे निवेशक
यूपीआई नए चार्ज पर बड़ी खबर, UPI पर लगने वाली फीस टाल सकती है सरकार, शेयर बेचने लगे निवेशक
Oct 08, 2026, 12:05:00 PM
सेवा संकल्प अभियान के तहत देव घाट में भव्य संध्या गंगा आरती का आयोजन
सेवा संकल्प अभियान के तहत देव घाट में भव्य संध्या गंगा आरती का आयोजन
Oct 08, 2026, 11:49:00 AM
नाना पाटेकर का निधन: सिनेमा के उस चेहरे ने कहा अलविदा, जिसने पर्दे पर किरदारों को जिंदगी दी
नाना पाटेकर का निधन: सिनेमा के उस चेहरे ने कहा अलविदा, जिसने पर्दे पर किरदारों को जिंदगी दी
Oct 08, 2026, 11:29:00 AM
SIR और ज्ञानेश के खिलाफ पटना में विपक्ष का हल्लाबोल, तेजस्वी समेत कई नेता हिरासत में...
SIR और ज्ञानेश के खिलाफ पटना में विपक्ष का हल्लाबोल, तेजस्वी समेत कई नेता हिरासत में...
Oct 08, 2026, 11:26:00 AM
दिनदहाड़े सीएसपी संचालक से लूट, हवाई फायरिंग कर बदमाश फरार
दिनदहाड़े सीएसपी संचालक से लूट, हवाई फायरिंग कर बदमाश फरार
Oct 08, 2026, 11:11:00 AM
SIR मुद्दे को लेकर बरियाही बाजार में इंडिया गठबंधन ने किया विरोध-प्रदर्शन
SIR मुद्दे को लेकर बरियाही बाजार में इंडिया गठबंधन ने किया विरोध-प्रदर्शन
Oct 08, 2026, 10:41:00 AM
EOU की कार्रवाई जारी, कार्यपालक अभियंता के कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी
EOU की कार्रवाई जारी, कार्यपालक अभियंता के कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी
Oct 08, 2026, 10:31:00 AM
संतोष बोबंगा ने रचा इतिहास, राष्ट्रीय बॉडीबिल्डिंग में जीता सिल्वर मेडल
संतोष बोबंगा ने रचा इतिहास, राष्ट्रीय बॉडीबिल्डिंग में जीता सिल्वर मेडल
Oct 08, 2026, 10:01:00 AM
INDvsWI : दूसरे टी20 मैच के लिए रांची पहुंची दोनों टीमें, एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत, कल होगा मैच
INDvsWI : दूसरे टी20 मैच के लिए रांची पहुंची दोनों टीमें, एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत, कल होगा मैच
Oct 08, 2026, 9:51:00 AM
SIR के खिलाफ महागठबंधन का राजभवन मार्च आज, जिलों में भी प्रदर्शन
SIR के खिलाफ महागठबंधन का राजभवन मार्च आज, जिलों में भी प्रदर्शन
Oct 08, 2026, 9:33:00 AM