SIR के खिलाफ महागठबंधन का राजभवन मार्च आज, जिलों में भी प्रदर्शन
चुनाव आयोग और मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के खिलाफ महागठबंधन की ओर से आज यानी आठ अक्टूबर को पटना में राजभवन मार्च का आह्वान किया गया है।

पटना : चुनाव आयोग और मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के खिलाफ महागठबंधन की ओर से आज यानी आठ अक्टूबर को पटना में राजभवन मार्च का आह्वान किया गया है। जिसमें राजद, कांग्रेस, वीआईपी, आईआईपी, वामदल के नेता कार्यकर्ता शामिल होंगे। यह मार्च 11 बजे से सप्त मूर्ति के पास से मार्च शुरु होगा और राज्यपाल को ज्ञापन सौंपकर एसआईआर, मतदाता सूची और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली से जुड़ी अपनी मांगें रखी जाएंगी। करीब दो किलोमीटर तक यह मार्च जाएगा।
जिला मुख्यालयों पर भी प्रदर्शन
वहीं, कल यानी सात अक्टूबर को विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव की अध्यक्षता में चुनाव आयोग की मनमानी और धांधली के विरुद्ध इंडिया महागठबंधन के सभी घटक दलों की बैठक हुई और अध्यक्षता कर आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा तय की। वहीं आज बिहार में सभी जिला मुख्यालयों पर भी महागठबंधन द्वारा धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। महागठबंधन के नेता और कार्यकर्ता चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ अपनी आपत्तियां दर्ज कराएं। इसके पूर्व बुधवार को राज्यभर के प्रखंड मुख्यालयों पर आक्रोश मार्च निकाला गया था। कल महागठबंधन ने राज्य के सभी 534 प्रखंड मुख्यालयों पर आक्रोश मार्च निकाला था।
2 दिन तक चलेगा आंदोलन
आपको बता दें कि महागठबंधन के कार्यक्रम के मुताबिक, आंदोलन दो दिनों तक चलेगा। पहले दिन प्रखंड स्तर पर आक्रोश मार्च निकाला गया। आज दूसरे दिन जिला मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन होगा व पटना में राजभवन मार्च। महागठबंधन एसआईआर और चुनाव आयोग से जुड़े मुद्दों को लेकर अपनी आवाज उठाएगा।













