संतोष बोबंगा ने रचा इतिहास, राष्ट्रीय बॉडीबिल्डिंग में जीता सिल्वर मेडल
75वीं अखिल भारतीय पुलिस बॉडीबिल्डिंग क्लस्टर प्रतियोगिता में राज्य औद्योगिक सुरक्षा बल के हवलदार संतोष बोबंगा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल हासिल किया।

बोकारो : 75वीं अखिल भारतीय पुलिस बॉडीबिल्डिंग क्लस्टर प्रतियोगिता में राज्य औद्योगिक सुरक्षा बल के हवलदार संतोष बोबंगा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल हासिल किया। हरियाणा के मधुबन में आयोजित इस प्रतियोगिता में पदक जीतकर उन्होंने बोकारो के साथ-साथ पूरे झारखंड का नाम रोशन किया है।
संतोष बोबंगा की लगातार 9वीं पदक जीत ने उनकी शानदार उपलब्धियों में एक और अध्याय जोड़ दिया है
संतोष बोबंगा की लगातार नौवीं पदक जीत ने उनकी शानदार उपलब्धियों में एक और अध्याय जोड़ दिया है। इस प्रदर्शन के आधार पर ऑल इंडिया पुलिस कंट्रोल बोर्ड की ओर से उन्हें विश्व पुलिस बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला है। यह अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता ऑस्ट्रेलिया में 28 मार्च से आयोजित होगी।
प्रतियोगिता में एसआईएसएफ के धर्मेंद्र सोए ने 5वां स्थान हासिल किया
वहीं, प्रतियोगिता में एसआईएसएफ के धर्मेंद्र सोए ने पांचवां स्थान हासिल किया। दोनों खिलाड़ियों की उपलब्धि पर जैप-4 स्थित राज्य औद्योगिक सुरक्षा बल कार्यालय में भव्य स्वागत किया गया। डीएसपी श्यामानंद मंडल और डीएसपी वीरेंद्र टोप्पो ने फूल-माला पहनाकर खिलाड़ियों को सम्मानित किया।संतोष बोबंगा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतना है और इसके लिए वे जी-तोड़ मेहनत कर रहे हैं।
बोकारो से चंदन सिंह की रिपोर्ट













