पवन सिंह के फिल्म का प्रोड्यूसर गिरफ्तार, अब यूपी पुलिस करेगी पूछताछ

भोजपुरी फिल्मों के पावर स्टार और बीजेपी विधान पार्षद पवन सिंह से जुडी अहम खबर है। दरअसल पवन सिंह की फिल्म वांटेड के प्रोड्यूसर जसवंत कुमार के यूपी पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार किया है।

पवन सिंह के फिल्म का प्रोड्यूसर गिरफ्तार, अब यूपी पुलिस करेगी पूछताछ

भोजपुरी फिल्मों के पावर स्टार और बीजेपी विधान पार्षद पवन सिंह से जुडी अहम खबर है। दरअसल पवन सिंह की फिल्म वांटेड के प्रोड्यूसर जसवंत कुमार के यूपी पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसर मुंबई के अंधेरी वेस्ट के वीरा देसाई इलाके से जसवंत कुमार को पकडा गया। पूरा मामला कथित रूप से 78 लाख रूपये के निवेश की धोखाधडी से जुडा हुआ है। जसवंत के खिलाफ कोर्ट की ओर से गैर-जमानती वारंट जारी किया गया था, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।

मिली जानकारी के अनुसार जसवंत कुमार के ऊपर यह आरोप है कि फिल्म वांटेड में निवेश कराने के नाम पर उन्होंने एक निवेशक से 78 लाख रुपये लिए थे। बताया जा रहा है कि  समझौते के तहत फिल्म रिलीज होने के बाद निवेश की रकम वापस करने या मुनाफे में हिस्सा देने का वादा किया गया था। अब यह सामने आया है कि फिल्म रिलीज होने के बावजूद निवेशक को न तो उसकी मूल रकम मिली और न ही किसी तरह का लाभ मिला। उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित चोलापुर थाने में निवेशक द्वारा की गयी शिकायत के आधार पर एफआइआर दर्ज की गयी थी। इधर पुलिस का यह भी कहना है कि इस मामले में करीब तीन साल से जांच चल रही थी। इस दौरान जसवंत ने कई बार जांच में सहयोग नहीं किया।

यूपी पुलिस को जसवंत कुमार के लोकेशन की पुष्ट जानकारी मिली और उसके बाद टीम मुंबई पहुंची। जहां यूपी पुलिस ने जसवंत को अंधेरी वेस्ट में हिरासत में ले लिया। गिरफ्तारी के बाद जसवंत कुमार को मुंबई की अदालत में पेश किया गया, जहां से उत्तर प्रदेश पुलिस को ट्रांजिट रिमांड मिल गया। इसके बाद उन्हें आगे की जांच के लिए उत्तर प्रदेश ले जाया गया। पुलिस के अनुसार, अब इस पूरे मामले की आगे की जांच वाराणसी के चोलापुर थाने की टीम करेगी।

मनोरंजन डेस्क

Trending News

अब शनिवार को दिन में 1:00 तक ही संचालित होंगे सरकारी स्कूल, हाफ डे के लिए पत्र जारी
अब शनिवार को दिन में 1:00 तक ही संचालित होंगे सरकारी स्कूल, हाफ डे के लिए पत्र जारी
Aug 06, 2026, 3:04:00 PM
'कंप्यूटर नहीं चलाने वाले को हटाइए', CM सम्राट के ऐलान के बाद शिक्षा मंत्री ने भी की बड़ी घोषणा
'कंप्यूटर नहीं चलाने वाले को हटाइए', CM सम्राट के ऐलान के बाद शिक्षा मंत्री ने भी की बड़ी घोषणा
Aug 06, 2026, 2:55:00 PM
नितिन गडकरी से मिले पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेंद्र, राज्य के सड़क निर्माण की विषयों को रखा
नितिन गडकरी से मिले पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेंद्र, राज्य के सड़क निर्माण की विषयों को रखा
Aug 06, 2026, 2:38:00 PM
बिहार का ये सब उत्पाद पहुंचा वियतनाम बाजार, निर्यात को मिला नया आयाम
बिहार का ये सब उत्पाद पहुंचा वियतनाम बाजार, निर्यात को मिला नया आयाम
Aug 06, 2026, 2:21:00 PM
व्हाट्सएप ने पेश किए कई नये फीचर्स, यूजर्स के लिए मजेदार हुआ उपयोग
व्हाट्सएप ने पेश किए कई नये फीचर्स, यूजर्स के लिए मजेदार हुआ उपयोग
Aug 06, 2026, 2:02:00 PM
झारखंड में बारिश का रेड अलर्ट! इन 12 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी
झारखंड में बारिश का रेड अलर्ट! इन 12 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी
Aug 06, 2026, 1:56:00 PM
एक बच्चा ट्रेन में, दूसरा स्टेशन पर जन्मा, महिला ने ट्रेन में जुड़वा बच्चों को दिया जन्म
एक बच्चा ट्रेन में, दूसरा स्टेशन पर जन्मा, महिला ने ट्रेन में जुड़वा बच्चों को दिया जन्म
Aug 06, 2026, 1:48:00 PM
पवन सिंह के फिल्म का प्रोड्यूसर गिरफ्तार, अब यूपी पुलिस करेगी पूछताछ
पवन सिंह के फिल्म का प्रोड्यूसर गिरफ्तार, अब यूपी पुलिस करेगी पूछताछ
Aug 06, 2026, 1:45:00 PM
लातेहार में रिश्वत लेते पंचायत सचिव गिरफ्तार, ACB ने रंगे हाथ दबोचा
लातेहार में रिश्वत लेते पंचायत सचिव गिरफ्तार, ACB ने रंगे हाथ दबोचा
Aug 06, 2026, 1:33:00 PM
Tehelka के पूर्व एडिटर तरुण तेजपाल को बड़ा झटका! 13 साल पुराने केस में दोषी करार
Tehelka के पूर्व एडिटर तरुण तेजपाल को बड़ा झटका! 13 साल पुराने केस में दोषी करार
Aug 06, 2026, 1:22:00 PM