रिलीज हुआ मिर्जापुर द मूवी का ट्रेलर, यूट्यूब पर किया ट्रेंड

मिर्जापुर द मूवी का ट्रेलर लॉन्च कर दिया गया है। ट्रेलर लॉन्च के साथ ही लोगों की जबरदस्त प्रतिक्रियाएं भी सामने आने लगी हैं। ट्रेलर लॉन्च होने के साथ ही यूट्यूब पर ट्रेंड करने लगा। जल्द की यह फिल्म बडे पर्दे पर देखने को मिलेगी।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार लंबे इंतजार के बाद आखिरकार 'मिर्जापुर द मूवी' का ट्रेलर 11 अगस्त को रिलीज कर दिया गया है। इस मूवी को लेकर दर्शकों में पहले से ही उत्साह बना हुआ था। इस उत्साह को ट्रेलर ने लॉन्च होने के साथ और बढ़ा दिया है। इस फिल्म में एक बार फिर कालीन भैया, गुड्डू पंडित और मुन्ना त्रिपाठी जैसे लोकप्रिय किरदार वापसी कर रहे हैं। इन किरदारों की जबरदस्त जुगलबंदी फिल्म में देखने को मिल सकती है। ट्रेलर आते ही यह यूट्यूब पर ट्रेंड करने लगा है और लोग इस पर जमकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। इस मूवी के बारे में जो जानकारी सामने आ रही है, उसके अनुसार इस बार मिर्जापुर की गद्दी को हासिल करने की जंग और भी मजेदार और कठिन होने वाली है। इस फिल्म के जरिए मिर्जापुर की मशहूर कहानी अब ओटीटी से निकलकर बड़े पर्दे यानी सिनेमाघरों में पहुंच रही है। 

इस बहुप्रतिक्षित फिल्म में पंकज त्रिपाठी (कालीन भैया), अली फजल (गुड्डू पंडित) और दिव्येंदु (मुन्ना त्रिपाठी) मुख्य भूमिकाओं में हैं। इनके साथ जितेंद्र कुमार भी नजर आएंगे। ट्रेलर से साफ है कि गुड्डू और मुन्ना की पुरानी दुश्मनी एक बार फिर पर्दे पर देखने को मिलेगी। वहीं मुन्ना त्रिपाठी की वापसी ने इस ट्रेलर को दर्शकों के लिए और भी खास बना दिया है।

इधर ट्रेलर सामने आते ही फैंस ने इसकी तारीफ करना शुरू कर दिया है। लोग इस क्राइम थ्रिलर को बड़े पर्दे पर देखने के लिए काफी उत्सुक हैं। अब देखने वाली बात यह होगी कि मुन्ना की वापसी, गुड्डू की नई चालें और कालीन भैया का अंदाज दर्शकों को कितना पसंद आता है।फिल्म में पुराने चेहरों के अलावा कुछ नए कलाकार भी शामिल हुए हैं। सोनल चौहान, सुशांत सिंह और मोहित मलिक जैसे एक्टर इस बार कहानी में नया मोड़ लाएंगे। हालांकि, ये नए किरदार किसके साथ होंगे, इस पर अभी सस्पेंस बना हुआ है। फिल्म का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है। इसमें एक्शन, क्राइम, बदला और राजनीति का जबरदस्त मेल देखने को मिलेगा। 'मिर्जापुर द मूवी' 4 सितंबर 2026 को हिंदी और तेलुगु भाषा में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Trending News

महंगाई के खिलाफ फ्रांस में हिंसक प्रदर्शन, पेरिस समेत कई शहरों में आगजनी व लूटपाट
महंगाई के खिलाफ फ्रांस में हिंसक प्रदर्शन, पेरिस समेत कई शहरों में आगजनी व लूटपाट
Oct 18, 2026, 1:15:00 PM
मैथिली ठाकुर के कार्यक्रम के नाम पर लाखों की ठगी, फरार आरोपी गिरफ्तार
मैथिली ठाकुर के कार्यक्रम के नाम पर लाखों की ठगी, फरार आरोपी गिरफ्तार
Oct 18, 2026, 12:41:00 PM
पश्चिम बंगाल हादसे के बाद BJP में शोक की लहर, नितिन नवीन के बाद CM सम्राट चौधरी ने भी रद्द किए सभी कार्यक्रम
पश्चिम बंगाल हादसे के बाद BJP में शोक की लहर, नितिन नवीन के बाद CM सम्राट चौधरी ने भी रद्द किए सभी कार्यक्रम
Oct 18, 2026, 12:14:00 PM
बारी को-ऑपरेटिव में जोरदार धमाका, दो कमरे और किचेन क्षतिग्रस्त
बारी को-ऑपरेटिव में जोरदार धमाका, दो कमरे और किचेन क्षतिग्रस्त
Oct 18, 2026, 11:42:00 AM
INDvsWI : बेंगलुरु में बारिश का कहर, 2-2 की बराबरी पर रहा सीरीज
INDvsWI : बेंगलुरु में बारिश का कहर, 2-2 की बराबरी पर रहा सीरीज
Oct 18, 2026, 11:27:00 AM
7वां वेतनमान के लिए लड़ूंगा, शिक्षकों से एमएलसी उम्मीदवार ने मांगा वोट
7वां वेतनमान के लिए लड़ूंगा, शिक्षकों से एमएलसी उम्मीदवार ने मांगा वोट
Oct 18, 2026, 11:23:00 AM
त्योहारों में घर लौटना मुश्किल, अहमदाबाद-पटना रूट पर स्पेशल ट्रेन का इंतजार
त्योहारों में घर लौटना मुश्किल, अहमदाबाद-पटना रूट पर स्पेशल ट्रेन का इंतजार
Oct 18, 2026, 11:04:00 AM
मोदी सरकार देगी इतने रुपए! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम
मोदी सरकार देगी इतने रुपए! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम
Oct 18, 2026, 10:47:00 AM
खुर्दा महोत्सव का हुआ शुभारंभ, सांसद पप्पू यादव ने किया उद्घाटन
खुर्दा महोत्सव का हुआ शुभारंभ, सांसद पप्पू यादव ने किया उद्घाटन
Oct 18, 2026, 10:28:00 AM
अटूट जन आस्था का केंद्र तुतलेश्वरी भवानी, निराश होकर नहीं जाता कोई भी भक्त
अटूट जन आस्था का केंद्र तुतलेश्वरी भवानी, निराश होकर नहीं जाता कोई भी भक्त
Oct 18, 2026, 10:26:00 AM