खेसारी लाल यादव की इस फिल्म ने मचाया था गदर, 9 अवॉर्ड्स, 600% प्रॉफिट, करोड़ों कमाई से रचा इतिहास

खेसारी लाल यादव को आज बॉक्स ऑफिस का किंग कहा जाता है। उनकी फिल्मों करोड़ों कमा रही है। हालांकि उनकी एक फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा दिया था। बजट का कई गुना प्रॉफिट कमाया था। साथ ही कई अवॉर्ड्स भी अपने नाम किया था।

खेसारी लाल यादव की इस फिल्म ने मचाया था गदर, 9 अवॉर्ड्स, 600% प्रॉफिट, करोड़ों कमाई से रचा इतिहास

भोजपुरी सिनेमा में खेसारी लाल यादव  की गिनती सबसे बड़े स्टारों में होती है। खेसारी को लेकर उनके फैंस में काफी दीवानगी रहती है। कोई उन्हें इंडस्ट्री का किंग कहता है तो कोई ट्रेंडिंग स्टार। खेसारी लाल यादव  ने अपने करियर में आम्रपाली दुबे, काजल राघवानी और अक्षरा सिंह जैसी कई लोकप्रिय अभिनेत्रियों के साथ काम किया है। वहीं काजल राघवानी के साथ जोड़ी ऐसी हिट हुई कि लोग उन्हें पति-पत्नी तक समझने लगे और अफेयर के भी चर्चे शुरू हो गए।  इस जोड़ी की एक ऐसी हिट फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जिसने बजट का कई गुना प्रॉफिट कमाया था। साथ ही कई अवॉर्ड्स भी अपने नाम किया था। 

खेसारी लाल यादव को आज बॉक्स ऑफिस का किंग कहा जाता है। उनकी फिल्मों करोड़ों कमा रही है। हालांकि उनकी एक फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा दिया था। काजल राघवानी के साथ उनकी इस फिल्म को काफी पसंद किया गया था। खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की उस फिल्म का नाम है-'मेहंदी लगा के रखना'।

भोजपुरी फिल्म 'मेहंदी लगा के रखना'  एक रोमांटिक फैमिली ड्रामा फिल्म है, जिसमें एक्ट्रेस  काजल राघवानी ने पढ़ी लिखी लड़की रोल निभाया  है तो खेसारी ने गांव के गंवार और बिगड़ैल लड़के का।  काजल राघवानी एक पढ़ी-लिखी लड़की और म्यूजिक टीचर की भूमिका में नजर आती हैं। खेसारी ने गांव के गंवार और बिगड़ैल लड़के का रोल निभाया है,  लेकिन वो अपने पिता का आज्ञाकारी बेटा होते हैं। फिल्म में अवधेश मिश्रा भी हैं, जिन्होंने उनके पिता का रोल प्ले किया है। इसे साल 2017 में रिलीज किया गया था और ये उस साल की ब्लॉकबस्टर भोजपुरी फिल्म थी। 

 'मेहंदी लगा के रखना' फिल्म 2007 में आई तेलुगु फिल्म 'आदावरी मतलाकु अर्थले वेरुले' का भोजपुरी रीमेक है। इसके भोजपुरी रीमेक को लोगों ने काफी पसंद किया था। इस छोटे बजट की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी। इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार खेसारी लाल यादव की इस फिल्म का बजट 2-2.5 करोड़ था जबकि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 14 करोड़ की कमाई की थी।  इस लिहाज से फिल्म का प्रॉफिट करीब 600% रहा था। 

सिर्फ कमाई ही नहीं फिल्म 'मेहंदी लगा के रखना' ने 9 अवॉर्ड्स भी जीते थे।  भोजपुरी का प्रतिष्ठित अवॉर्ड सबरंग फिल्म पुरस्कार 2018 में इसे 9 अवॉर्ड मिले थे।  इसमें बेस्ट एक्टर मेल, बेस्ट एक्ट्रेस फीमेल, लोकप्रिय सिंगर, बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर, बेस्ट डायरेक्टर, बेस्ट स्टोरी, बेस्ट फिल्म, बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर और बेस्ट सॉन्ग जैसी कैटेगरीज में अवॉर्ड्स जीते थे।  

बता दें कि भोजपुरी फिल्म 'मेहंदी लगा के रखना' के तीन सीक्वल आ चुके हैं और तीनों ही पार्ट हिट रहे हैं। इस फिल्म को यूट्यूब पर 14.7 करोड़ (147 मिलियन) से भी ज़्यादा बार देखा जा चुका है।  इस फिल्म की हिरोइन काजल राघवानी के साथ खेसारी लाल यादव सैकड़ों फिल्मों में काम कर चुके हैं। हालांकि आज वो साथ नहीं हैं लेकिन लोग कहीं ना कहीं उन्हें स्क्रीन पर देखना मिस करते हैं। 

Trending News

महंगाई के खिलाफ फ्रांस में हिंसक प्रदर्शन, पेरिस समेत कई शहरों में आगजनी व लूटपाट
महंगाई के खिलाफ फ्रांस में हिंसक प्रदर्शन, पेरिस समेत कई शहरों में आगजनी व लूटपाट
Oct 18, 2026, 1:15:00 PM
मैथिली ठाकुर के कार्यक्रम के नाम पर लाखों की ठगी, फरार आरोपी गिरफ्तार
मैथिली ठाकुर के कार्यक्रम के नाम पर लाखों की ठगी, फरार आरोपी गिरफ्तार
Oct 18, 2026, 12:41:00 PM
पश्चिम बंगाल हादसे के बाद BJP में शोक की लहर, नितिन नवीन के बाद CM सम्राट चौधरी ने भी रद्द किए सभी कार्यक्रम
पश्चिम बंगाल हादसे के बाद BJP में शोक की लहर, नितिन नवीन के बाद CM सम्राट चौधरी ने भी रद्द किए सभी कार्यक्रम
Oct 18, 2026, 12:14:00 PM
बारी को-ऑपरेटिव में जोरदार धमाका, दो कमरे और किचेन क्षतिग्रस्त
बारी को-ऑपरेटिव में जोरदार धमाका, दो कमरे और किचेन क्षतिग्रस्त
Oct 18, 2026, 11:42:00 AM
INDvsWI : बेंगलुरु में बारिश का कहर, 2-2 की बराबरी पर रहा सीरीज
INDvsWI : बेंगलुरु में बारिश का कहर, 2-2 की बराबरी पर रहा सीरीज
Oct 18, 2026, 11:27:00 AM
7वां वेतनमान के लिए लड़ूंगा, शिक्षकों से एमएलसी उम्मीदवार ने मांगा वोट
7वां वेतनमान के लिए लड़ूंगा, शिक्षकों से एमएलसी उम्मीदवार ने मांगा वोट
Oct 18, 2026, 11:23:00 AM
त्योहारों में घर लौटना मुश्किल, अहमदाबाद-पटना रूट पर स्पेशल ट्रेन का इंतजार
त्योहारों में घर लौटना मुश्किल, अहमदाबाद-पटना रूट पर स्पेशल ट्रेन का इंतजार
Oct 18, 2026, 11:04:00 AM
मोदी सरकार देगी इतने रुपए! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम
मोदी सरकार देगी इतने रुपए! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम
Oct 18, 2026, 10:47:00 AM
खुर्दा महोत्सव का हुआ शुभारंभ, सांसद पप्पू यादव ने किया उद्घाटन
खुर्दा महोत्सव का हुआ शुभारंभ, सांसद पप्पू यादव ने किया उद्घाटन
Oct 18, 2026, 10:28:00 AM
अटूट जन आस्था का केंद्र तुतलेश्वरी भवानी, निराश होकर नहीं जाता कोई भी भक्त
अटूट जन आस्था का केंद्र तुतलेश्वरी भवानी, निराश होकर नहीं जाता कोई भी भक्त
Oct 18, 2026, 10:26:00 AM