मां के हाथ के सिले गाउन से मिस यूनिवर्स तक, ऐसा रहा है सुष्मिता सेन का सफर

साल 1994 भारत के लिए इतिहास में दर्ज हो गया, जब अभिनेत्री सुष्मिता सेन ने सिर्फ फेमिना मिस इंडिया का ताज जीता, बल्कि फिलीपींस की धरती पर मिस यूनिवर्स का खिताब भी अपने नाम किया था।

मां के हाथ के सिले गाउन से मिस यूनिवर्स तक, ऐसा रहा है सुष्मिता सेन का सफर

मुंबई : साल 1994 भारत के लिए इतिहास में दर्ज हो गया, जब अभिनेत्री सुष्मिता सेन ने सिर्फ फेमिना मिस इंडिया का ताज जीता, बल्कि फिलीपींस की धरती पर मिस यूनिवर्स का खिताब भी अपने नाम किया था। अभिनेत्री सुष्मिता सेन की कहानी सिर्फ ब्यूटी क्वीन की नहीं है, बल्कि ये हिम्मत, आत्मसम्मान और अपनी शर्तों पर जिंदगी जीने की है।

19 नवंबर 1975 को हैदराबाद में बंगाली परिवार में जन्मी अभिनेत्री सुष्मिता सेन एक ऐसे परिवार से ताल्लुक रखती हैं

आपको बता दें कि 19 नवंबर 1975 को हैदराबाद में बंगाली परिवार में जन्मी अभिनेत्री सुष्मिता सेन एक ऐसे परिवार से ताल्लुक रखती हैं, जिसने देश की सेवा में योगदान दिया है। उनके पिता सुबीर सेन भारतीय वायु सेना के पूर्व विंग कमांडर थे और माता सुभ्रा सेन ज्वेलरी डिजाइनर हैं। पिता के वायु सेना में होने के कारण उनका बचपन अनुशासन और अलग-अलग शहरों के माहौल में बीता। पिता (भारतीय वायु सेना के पूर्व विंग कमांडर सुबीर सेन) की पोस्टिंग के चलते उनकी स्कूली शिक्षा सिकंदराबाद के सेंट ऐन हाई स्कूल और नई दिल्ली के वायुसेना गोल्डन जयंती संस्थान में हुई।

शुरुआती स्कूली दौर में हिंदी माध्यम की पृष्ठभूमि के कारण वह 16 वर्ष की उम्र तक अंग्रेजी में सहज नहीं थीं

शुरुआती स्कूली दौर में हिंदी माध्यम की पृष्ठभूमि के कारण वह 16 वर्ष की उम्र तक अंग्रेजी में सहज नहीं थीं, लेकिन बाद में उन्होंने अंग्रेजी पर अच्छी पकड़ बनाई और पत्रकारिता के क्षेत्र में भी रुचि दिखाई। 18 साल की उम्र में उन्होंने फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। बताया जाता है कि इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए उनकी मां ने उन्हें प्रोत्साहित किया था। हालांकि, प्रतियोगिता के दौरान जब उन्हें पता चला कि ऐश्वर्या राय भी इस प्रतियोगिता में भाग ले रही हैं, तो उन्होंने अपना फॉर्म वापस ले लिया था, क्योंकि उन्हें लगा कि वे ऐश्वर्या के सामने टिक नहीं पाएंगी। तब उनकी मां ने उन्हें समझाया और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए कहा।

ऑडिशन और ट्रेनिंग कैंप के बाद, 16 जनवरी 1994 को गोवा में हुए फाइनल में सुष्मिता ने खिताब जीता और आगे चलकर मिस यूनिवर्स 1994 का ताज भी अपने नाम किया

ऑडिशन और ट्रेनिंग कैंप के बाद, 16 जनवरी 1994 को गोवा में हुए फाइनल में सुष्मिता ने खिताब जीता और आगे चलकर मिस यूनिवर्स 1994 का ताज भी अपने नाम किया। यह उपलब्धि हासिल करने वाली वह भारत की पहली महिला बनीं। मिस इंडिया जीतने के बाद उन्हें मिस यूनिवर्स के बजाय मिस वर्ल्ड में जाने का सुझाव भी दिया गया था, लेकिन उन्होंने मिस यूनिवर्स में ही जाने का फैसला कायम रखा। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करना उनके लिए आसान नहीं था। बताया जाता है कि प्रतियोगिता में जाने से पहले अभिनेत्री के पास पासपोर्ट की समस्या और सीमित बजट जैसी चुनौतियां रही थीं। उनके फाइनल गाउन को एक स्थानीय टेलर और उनकी मां ने तैयार किया था।

फिलीपींस में हुए मुकाबलों में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंतिम दौर में जगह बनाई और निर्णायक सवाल के संयमित व प्रभावी जवाब से ताज अपने नाम किया

फिलीपींस में हुए मुकाबलों में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंतिम दौर में जगह बनाई और निर्णायक सवाल के संयमित व प्रभावी जवाब से ताज अपने नाम किया। 1994 से पहले कोई भी भारतीय महिला मिस यूनिवर्स नहीं बनी थी; सुष्मिता की जीत ने भारत के लिए इस खिताब की शुरुआत की। आगे चलकर उन्होंने फिल्म 'दस्तक' (1996) से बॉलीवुड में कदम रखा और फिल्मों की दुनिया में पहचान बनाई। उन्हें 'बीवी नं. 1' (1999) के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला। इसके अलावा 'मैं हूं ना', 'आंखें' और 'मैंने प्यार क्यों किया' जैसी उनकी फिल्में काफी लोकप्रिय रहीं।

अभिनेत्री का सफर सिर्फ सौंदर्य प्रतियोगिता और फिल्मों तक सीमित नहीं रहा

अभिनेत्री का सफर सिर्फ सौंदर्य प्रतियोगिता और फिल्मों तक सीमित नहीं रहा। उनकी जिंदगी में कई ऐसे फैसले और मोड़ आए, जिन्होंने उन्हें भीड़ से अलग पहचान दिलाई। साल 2000 में सुष्मित सेन ने बेटी रेनी को गोद लिया था, जिसके लिए उन्होंने 21 साल की उम्र में आवेदन किया और अंतिम मंजूरी से पहले लगभग 6 महीने तक रेनी की देखभाल की। उस समय अविवाहित महिला के बच्चा गोद लेने पर अदालत में सवाल उठे, लेकिन उनके पिता सुबीर सेन ने जज को भरोसा दिलाया कि वह अपने फैसले पर कायम रहेंगी।

अभिनेत्री की मां भी उनके इस फैसले से नाखुश थीं, क्योंकि उन्हें लगा कि सुष्मिता खुद अभी बच्ची जैसी हैं

हालांकि, अभिनेत्री की मां भी उनके इस फैसले से नाखुश थीं, क्योंकि उन्हें लगा कि सुष्मिता खुद अभी बच्ची जैसी हैं। इस फैसले के बाद उनके मैनेजर ने साथ छोड़ दिया था और लोगों ने कहा था कि इससे उनके करियर पर असर पड़ेगा, लेकिन उन्होंने अपने फैसले को नहीं बदला। रेनी के बाद अलीशा को गोद लेने में उन्हें करीब 10 साल लगे। 2010 में अलीशा के आने के बाद सुष्मिता ने दोनों बेटियों की परवरिश की थी। फिल्मी दुनिया के साथ-साथ सुष्मिता सेन ने वेब सीरीज में भी अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज कराई है।

सोर्स-आईएएनएस

Trending News

शिवराज सिंह चौहान 20 नवंबर को देश की पहली स्वदेशी 'बर्ड फ्लू वैक्सीन' करेंगे लॉन्च
शिवराज सिंह चौहान 20 नवंबर को देश की पहली स्वदेशी 'बर्ड फ्लू वैक्सीन' करेंगे लॉन्च
Nov 18, 2026, 8:00:00 PM
अगस्त में 116 मिलियन डॉलर रहा भारत का मेमोरी चिप निर्यात
अगस्त में 116 मिलियन डॉलर रहा भारत का मेमोरी चिप निर्यात
Nov 18, 2026, 7:30:00 PM
ग्रीनफील्ड सड़क के नए अलाइनमेंट के खिलाफ किसानों ने DM को सौंपा ज्ञापन
ग्रीनफील्ड सड़क के नए अलाइनमेंट के खिलाफ किसानों ने DM को सौंपा ज्ञापन
Nov 18, 2026, 7:15:00 PM
जर्जर भवन, रंगरोगन और नए कमरों की जरूरत का होगा आकलन
जर्जर भवन, रंगरोगन और नए कमरों की जरूरत का होगा आकलन
Nov 18, 2026, 7:00:00 PM
अक्षय नवमी पर आंवले के वृक्ष के नीचे हुआ पूजन, महिलाओं ने की सुख-समृद्धि की कामना
अक्षय नवमी पर आंवले के वृक्ष के नीचे हुआ पूजन, महिलाओं ने की सुख-समृद्धि की कामना
Nov 18, 2026, 6:45:00 PM
राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेने को कोसी प्रमंडल की अंडर-17 टीम जमुई रवाना
राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेने को कोसी प्रमंडल की अंडर-17 टीम जमुई रवाना
Nov 18, 2026, 6:30:00 PM
फुलवरिया के रामपुर कला में पेट्रोल छिड़ककर आवासीय बथान फूंका, 50 हजार की संपत्ति खाक
फुलवरिया के रामपुर कला में पेट्रोल छिड़ककर आवासीय बथान फूंका, 50 हजार की संपत्ति खाक
Nov 18, 2026, 6:15:00 PM
NTPC प्लांट में 3 मजदूरों की मौत
NTPC प्लांट में 3 मजदूरों की मौत
Nov 18, 2026, 6:03:00 PM
चुटुपालू घाटी में सरिया लदा ट्रेलर पलटा, घंटों जाम रहा रांची-पटना मुख्य मार्ग, चालक और खलासी गंभीर रूप से घायल
चुटुपालू घाटी में सरिया लदा ट्रेलर पलटा, घंटों जाम रहा रांची-पटना मुख्य मार्ग, चालक और खलासी गंभीर रूप से घायल
Nov 18, 2026, 6:00:00 PM
जनकपुरधाम से अयोध्या कैंट के बीच नई एक्सप्रेस ट्रेन के परिचालन की स्वीकृति मिलने पर मुख्यमंत्री ने PM व रेल मंत्री के प्रति जताया आभार
जनकपुरधाम से अयोध्या कैंट के बीच नई एक्सप्रेस ट्रेन के परिचालन की स्वीकृति मिलने पर मुख्यमंत्री ने PM व रेल मंत्री के प्रति जताया आभार
Nov 18, 2026, 5:45:00 PM