'धुरंधर' फेम आयशा खान हिरासत में, पकड़कर पुलिस वैन में बैठाया, हाथ कांप रहे थे

फिल्म 'धुरंधर' की अभिनेत्री आयशा खान को मुंबई पुलिस ने हिरासत में ले लिया। उन्होंने कहा कि उन्होंने न तो कोई प्रदर्शन किया और न ही यातायात बाधित किया, फिर भी पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।

'धुरंधर' फेम आयशा खान हिरासत में, पकड़कर पुलिस वैन में बैठाया, हाथ कांप रहे थे

फिल्म 'धुरंधर' की अभिनेत्री आयशा खान को मुंबई पुलिस ने हिरासत में ले लिया। आयशा का दावा है कि वह सड़क पर शांतिपूर्वक खड़ी थीं और किसी प्रदर्शन या नारेबाजी का हिस्सा नहीं थीं, इसके बावजूद चार महिला पुलिसकर्मियों ने उन्हें पकड़कर पुलिस वैन में बैठा दिया।

आयशा ने इंस्टाग्राम पर कई वीडियो साझा करते हुए कहा कि उनके भाई और कुछ दोस्तों को पहले हिरासत में लिया गया था। वह केवल उनके पास सड़क पर खड़ी थीं। उन्होंने कहा कि उन्होंने न तो कोई प्रदर्शन किया और न ही यातायात बाधित किया, फिर भी पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।

एक वीडियो में आयशा ने बताया कि उनके हाथ कांप रहे थे और पुलिस द्वारा उन्हें कहां ले जाया जा रहा है, इस बारे में पूछने पर भी कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया गया। उन्होंने एक अन्य वीडियो में दिखाया कि चार महिला पुलिसकर्मी उन्हें वैन के अंदर ले जा रही हैं और सवाल उठाया कि आखिर उन्हें किस आधार पर पकड़ा गया।

आयशा द्वारा साझा किए गए वीडियो में पुलिस वैन के भीतर मौजूद कुछ छात्र भी दिखाई दिए। उनमें से एक छात्र ने दावा किया कि उसे बिना किसी कारण हिरासत में लिया गया और इससे उसका गणित का प्रैक्टिकल परीक्षा छूटने का खतरा पैदा हो गया।

हाल ही में फिल्म 'धुरंधर' से पहचान बनाने वाली आयशा खान इससे पहले टीवी रियलिटी शो और कई म्यूजिक वीडियो में भी नजर आ चुकी हैं। फिलहाल, अभिनेत्री के आरोपों और हिरासत में लेने के कारणों को लेकर मुंबई पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

अनूप नारायण सिंह 

Trending News

महंगाई के खिलाफ फ्रांस में हिंसक प्रदर्शन, पेरिस समेत कई शहरों में आगजनी व लूटपाट
महंगाई के खिलाफ फ्रांस में हिंसक प्रदर्शन, पेरिस समेत कई शहरों में आगजनी व लूटपाट
Oct 18, 2026, 1:15:00 PM
मैथिली ठाकुर के कार्यक्रम के नाम पर लाखों की ठगी, फरार आरोपी गिरफ्तार
मैथिली ठाकुर के कार्यक्रम के नाम पर लाखों की ठगी, फरार आरोपी गिरफ्तार
Oct 18, 2026, 12:41:00 PM
पश्चिम बंगाल हादसे के बाद BJP में शोक की लहर, नितिन नवीन के बाद CM सम्राट चौधरी ने भी रद्द किए सभी कार्यक्रम
पश्चिम बंगाल हादसे के बाद BJP में शोक की लहर, नितिन नवीन के बाद CM सम्राट चौधरी ने भी रद्द किए सभी कार्यक्रम
Oct 18, 2026, 12:14:00 PM
बारी को-ऑपरेटिव में जोरदार धमाका, दो कमरे और किचेन क्षतिग्रस्त
बारी को-ऑपरेटिव में जोरदार धमाका, दो कमरे और किचेन क्षतिग्रस्त
Oct 18, 2026, 11:42:00 AM
INDvsWI : बेंगलुरु में बारिश का कहर, 2-2 की बराबरी पर रहा सीरीज
INDvsWI : बेंगलुरु में बारिश का कहर, 2-2 की बराबरी पर रहा सीरीज
Oct 18, 2026, 11:27:00 AM
7वां वेतनमान के लिए लड़ूंगा, शिक्षकों से एमएलसी उम्मीदवार ने मांगा वोट
7वां वेतनमान के लिए लड़ूंगा, शिक्षकों से एमएलसी उम्मीदवार ने मांगा वोट
Oct 18, 2026, 11:23:00 AM
त्योहारों में घर लौटना मुश्किल, अहमदाबाद-पटना रूट पर स्पेशल ट्रेन का इंतजार
त्योहारों में घर लौटना मुश्किल, अहमदाबाद-पटना रूट पर स्पेशल ट्रेन का इंतजार
Oct 18, 2026, 11:04:00 AM
मोदी सरकार देगी इतने रुपए! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम
मोदी सरकार देगी इतने रुपए! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम
Oct 18, 2026, 10:47:00 AM
खुर्दा महोत्सव का हुआ शुभारंभ, सांसद पप्पू यादव ने किया उद्घाटन
खुर्दा महोत्सव का हुआ शुभारंभ, सांसद पप्पू यादव ने किया उद्घाटन
Oct 18, 2026, 10:28:00 AM
अटूट जन आस्था का केंद्र तुतलेश्वरी भवानी, निराश होकर नहीं जाता कोई भी भक्त
अटूट जन आस्था का केंद्र तुतलेश्वरी भवानी, निराश होकर नहीं जाता कोई भी भक्त
Oct 18, 2026, 10:26:00 AM