बिहार के लाल को सर्वश्रेष्ठ फिल्म समीक्षक का राष्ट्रीय सम्मान, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित

बिहार के लाल को सर्वश्रेष्ठ फिल्म समीक्षक का राष्ट्रीय सम्मान, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित

टीवी पत्रकार, लेखक और फिल्म समीक्षक संजीव श्रीवास्तव को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ फिल्म समीक्षक (हिंदी) के राष्ट्रीय सम्मान के लिए चुना गया है। यह प्रतिष्ठित सम्मान उन्हें राष्ट्रपति के हाथों प्रदान किया जाएगा। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।

संजीव श्रीवास्तव उन चुनिंदा फिल्म समीक्षकों में हैं जिन्होंने सिनेमा को केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि समाज, संस्कृति और समय के दस्तावेज़ के रूप में पढ़ा-समझा और अपने लेखन के माध्यम से उसकी गंभीर पड़ताल की। पिछले ढाई दशकों से वे फिल्म पत्रकारिता और आलोचना के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। उनकी समीक्षाओं में गहन अध्ययन, संतुलित दृष्टि और निष्पक्ष विश्लेषण की स्पष्ट छाप दिखाई देती है।

मूलतः बिहार के सीतामढ़ी से आने वाले संजीव जी ने दिल्ली और मुंबई, दोनों शहरों में रहकर देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। वे साहित्य-सृजन में भी समान रूप से सक्रिय हैं और सिनेमा पर कई महत्वपूर्ण पुस्तकें लिख चुके हैं। वर्तमान में वे टीवी9 हिंदी से जुड़े हैं। यह सम्मान न केवल उनकी व्यक्तिगत साधना का प्रतिफल है, बल्कि हिंदी फिल्म पत्रकारिता और गंभीर फिल्म समीक्षा की प्रतिष्ठा का भी सम्मान है।

अनूप नारायण सिंह 

Trending News

महंगाई के खिलाफ फ्रांस में हिंसक प्रदर्शन, पेरिस समेत कई शहरों में आगजनी व लूटपाट
महंगाई के खिलाफ फ्रांस में हिंसक प्रदर्शन, पेरिस समेत कई शहरों में आगजनी व लूटपाट
Oct 18, 2026, 1:15:00 PM
मैथिली ठाकुर के कार्यक्रम के नाम पर लाखों की ठगी, फरार आरोपी गिरफ्तार
मैथिली ठाकुर के कार्यक्रम के नाम पर लाखों की ठगी, फरार आरोपी गिरफ्तार
Oct 18, 2026, 12:41:00 PM
पश्चिम बंगाल हादसे के बाद BJP में शोक की लहर, नितिन नवीन के बाद CM सम्राट चौधरी ने भी रद्द किए सभी कार्यक्रम
पश्चिम बंगाल हादसे के बाद BJP में शोक की लहर, नितिन नवीन के बाद CM सम्राट चौधरी ने भी रद्द किए सभी कार्यक्रम
Oct 18, 2026, 12:14:00 PM
बारी को-ऑपरेटिव में जोरदार धमाका, दो कमरे और किचेन क्षतिग्रस्त
बारी को-ऑपरेटिव में जोरदार धमाका, दो कमरे और किचेन क्षतिग्रस्त
Oct 18, 2026, 11:42:00 AM
INDvsWI : बेंगलुरु में बारिश का कहर, 2-2 की बराबरी पर रहा सीरीज
INDvsWI : बेंगलुरु में बारिश का कहर, 2-2 की बराबरी पर रहा सीरीज
Oct 18, 2026, 11:27:00 AM
7वां वेतनमान के लिए लड़ूंगा, शिक्षकों से एमएलसी उम्मीदवार ने मांगा वोट
7वां वेतनमान के लिए लड़ूंगा, शिक्षकों से एमएलसी उम्मीदवार ने मांगा वोट
Oct 18, 2026, 11:23:00 AM
त्योहारों में घर लौटना मुश्किल, अहमदाबाद-पटना रूट पर स्पेशल ट्रेन का इंतजार
त्योहारों में घर लौटना मुश्किल, अहमदाबाद-पटना रूट पर स्पेशल ट्रेन का इंतजार
Oct 18, 2026, 11:04:00 AM
मोदी सरकार देगी इतने रुपए! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम
मोदी सरकार देगी इतने रुपए! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम
Oct 18, 2026, 10:47:00 AM
खुर्दा महोत्सव का हुआ शुभारंभ, सांसद पप्पू यादव ने किया उद्घाटन
खुर्दा महोत्सव का हुआ शुभारंभ, सांसद पप्पू यादव ने किया उद्घाटन
Oct 18, 2026, 10:28:00 AM
अटूट जन आस्था का केंद्र तुतलेश्वरी भवानी, निराश होकर नहीं जाता कोई भी भक्त
अटूट जन आस्था का केंद्र तुतलेश्वरी भवानी, निराश होकर नहीं जाता कोई भी भक्त
Oct 18, 2026, 10:26:00 AM