विदेश में भी महकने वाला भागलपुर का 'कतरनी' आज क्यों 200 एकड़ में सिमट कर रह गया धान ?

भागलपुर सिर्फ जर्दालू आम और सिल्क के लिए ही दुनिया भर में मशहूर नहीं है, बल्कि यह अपनी माटी की सौंधी खुशबू वाले कतरनी धान के लिए भी एक अलग पहचान रखता है।

विदेश में भी महकने वाला भागलपुर का 'कतरनी' आज क्यों 200 एकड़ में सिमट कर रह गया धान ?

भागलपुर : भागलपुर सिर्फ जर्दालू आम और सिल्क के लिए ही दुनिया भर में मशहूर नहीं है, बल्कि यह अपनी माटी की सौंधी खुशबू वाले कतरनी धान के लिए भी एक अलग पहचान रखता है। इसकी भीनी-भीनी महक और लाजवाब स्वाद केवल देश के भीतर ही नहीं, बल्कि सात समंदर पार विदेश तक अपनी छाप छोड़ चुके हैं। लेकिन विडंबना यह है कि कभी जिस कतरनी धान की खेती करीब 700 हेक्टेयर के विशाल रकबे में लहलहाया करती थी, वह अब सिमटकर महज 200 एकड़ तक ही सीमित रह गई है।

इस पारंपरिक धान की खेती के इस तरह सिकुड़ जाने के पीछे कई गंभीर और व्यावहारिक कारण छिपे हैं

इस पारंपरिक धान की खेती के इस तरह सिकुड़ जाने के पीछे कई गंभीर और व्यावहारिक कारण छिपे हैं। स्थानीय किसानों के अनुसार, उनके बुजुर्गों के समय में कतरनी की बंपर पैदावार होती थी, लेकिन वक्त के साथ बदलती परिस्थितियों ने किसानों का मोह इस फसल से भंग कर दिया। इस धान को तैयार होने में अधिक समय लगता है और इसमें अत्यधिक पानी की जरूरत पड़ती है, जिसके चलते किसान साल भर में केवल एक ही फसल ले पाते हैं। इसके विपरीत, दूसरे धान की कम अवधि वाली किस्में उगाने पर वे साल में दो फसलें आसानी से ले लेते हैं, जिससे उनकी आमदनी बेहतर हो जाती है।

मुश्किलें यहीं खत्म नहीं होतीं, कतरनी धान की उपज प्रति बीघा 7 से 8 क्विंटल के आसपास होती है

मुश्किलें यहीं खत्म नहीं होतीं, कतरनी धान की उपज प्रति बीघा सात से आठ क्विंटल के आसपास होती है, जबकि अन्य किस्में 10 से 12 क्विंटल तक पैदावार देती हैं। ऊपर से बिचौलिए और व्यापारी किसानों से कम दामों में कतरनी खरीदकर बाजार में ऊंचे दामों पर बेच देते हैं, जिससे मेहनत करने वाले अन्नदाता को लागत के मुकाबले मुनाफा बेहद कम मिलता है। कम कीमत और कम पैदावार के दोहरी मार ने किसानों को मजबूर कर दिया है कि वे कतरनी की बजाय अधिक मुनाफा देने वाली दूसरी फसलों की ओर रुख करें।

भागलपुर की इस ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान को बचाने के लिए प्रशासनिक स्तर पर क्षेत्र विस्तार और किसानों को उचित दाम दिलाने के बड़े-बड़े दावे किए गए थे

भागलपुर की इस ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान को बचाने के लिए प्रशासनिक स्तर पर क्षेत्र विस्तार और किसानों को उचित दाम दिलाने के बड़े-बड़े दावे किए गए थे, जिनसे किसानों में एक नई उम्मीद जागी थी। हालांकि, ज़मीनी हकीकत यह है कि ये तमाम योजनाएं और वादे केवल कागजों की फाइलों तक ही सिमट कर रह गए। नतीजतन, प्रशासनिक उदासीनता और उपेक्षा के चलते देश-विदेश में महकने वाला कतरनी धान धीरे-धीरे इतिहास के पन्नों में खोता जा रहा है और किसान इसे छोड़ने को विवश हैं।

भागलपुर से शिवम कुमार की रिपोर्ट

Trending News

जमीन बचाने के लिए किसानों ने किया संघर्ष का ऐलान
जमीन बचाने के लिए किसानों ने किया संघर्ष का ऐलान
Nov 23, 2026, 12:10:00 PM
विदेश में भी महकने वाला भागलपुर का 'कतरनी' आज क्यों 200 एकड़ में सिमट कर रह गया धान ?
विदेश में भी महकने वाला भागलपुर का 'कतरनी' आज क्यों 200 एकड़ में सिमट कर रह गया धान ?
Nov 23, 2026, 12:00:00 PM
राजस्व न्यायालय का लोकार्पण, विधान परिषद के शपथ ग्रहण में भी होंगे शामिल, सीएम सम्राट चौधरी का बिजी शेड्यूल
राजस्व न्यायालय का लोकार्पण, विधान परिषद के शपथ ग्रहण में भी होंगे शामिल, सीएम सम्राट चौधरी का बिजी शेड्यूल
Nov 23, 2026, 11:54:00 AM
FSSAI द्वारा पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर को असुरक्षित घोषित करने पर बिसलेरी की सफाई, कहा-थर्ड पार्टी टेस्ट में भी सैंपल पास
FSSAI द्वारा पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर को असुरक्षित घोषित करने पर बिसलेरी की सफाई, कहा-थर्ड पार्टी टेस्ट में भी सैंपल पास
Nov 23, 2026, 11:31:00 AM
एस जयशंकर ने कहा- सेमीकंडक्टर और रक्षा जैसे नए क्षेत्रों तक पहुंची, भारत-नीदरलैंड साझेदारी तकनीक
एस जयशंकर ने कहा- सेमीकंडक्टर और रक्षा जैसे नए क्षेत्रों तक पहुंची, भारत-नीदरलैंड साझेदारी तकनीक
Nov 23, 2026, 11:30:00 AM
वेलिंगटन टेस्ट : भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट ड्रा, मिचेल व फिलिप्स की जोड़ी ने टाली हार
वेलिंगटन टेस्ट : भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट ड्रा, मिचेल व फिलिप्स की जोड़ी ने टाली हार
Nov 23, 2026, 11:00:00 AM
एशिया में भारत की बढ़ती ताकत पर मुहर, लोवी इंस्टीट्यूट ने जारी किया पावर इंडेक्स 2026
एशिया में भारत की बढ़ती ताकत पर मुहर, लोवी इंस्टीट्यूट ने जारी किया पावर इंडेक्स 2026
Nov 23, 2026, 10:45:00 AM
पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की मां शायरा मुंडा का निधन, हेमंत सोरेन ने जताया शोक
पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की मां शायरा मुंडा का निधन, हेमंत सोरेन ने जताया शोक
Nov 23, 2026, 10:30:00 AM
कार्तिक पूर्णिमा को लेकर प्रशासन अलर्ट, DM के निर्देश पर कौनहारा घाट का निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा पर जोर
कार्तिक पूर्णिमा को लेकर प्रशासन अलर्ट, DM के निर्देश पर कौनहारा घाट का निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा पर जोर
Nov 23, 2026, 10:14:00 AM
CM योगी ने कहा- अयोध्या-जनकपुर रेल सेवा से जुड़ेंगे राम व सीता की जन्मभूमि के तार, भारत-नेपाल संबंधों को मिलेगी मजबूती
CM योगी ने कहा- अयोध्या-जनकपुर रेल सेवा से जुड़ेंगे राम व सीता की जन्मभूमि के तार, भारत-नेपाल संबंधों को मिलेगी मजबूती
Nov 23, 2026, 9:43:00 AM