OMG: माता-पिता ने कर दी बेटे की निर्मम हत्या, मां ने एसिड पिलाया, पिता ने पीट-पीटकर गला घोंटकर मार डाला

गुजरात के राजकोट जिले के गोंडल तालुका के गुंडाला गांव से एक हैरान करने वाली और दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 22 वर्षीय एक बेरोजगार युवक राम बंभाव की हत्या खुद उसके मां-बाप ने कर दी।

OMG: माता-पिता ने कर दी बेटे की निर्मम हत्या, मां ने एसिड पिलाया, पिता ने पीट-पीटकर गला घोंटकर मार डाला

गुजरात के राजकोट जिले के गोंडल तालुका के गुंडाला गांव से एक हैरान करने वाली और दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 22 वर्षीय एक बेरोजगार युवक राम बंभाव की हत्या की खबर जानकर आपके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। शराबी और बेरोजगार बेटे की हत्या कोई और नहीं बल्कि खुद उसके मां-बाप ने कर दी। शुरुआत में परिजनों ने इसे आत्महत्या बताया था, लेकिन फॉरेंसिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने इस दावे को झुठला दिया और हत्या की ओर इशारा किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या की पुष्टि हुई। 

गुजरात के राजकोट जिले के गोंडल तालुका के गुंडाला गांव के 22 वर्षीय राम बंभाव की हत्या उनके माता-पिता ने कर दी। मृतक राम बाबूभाई को पीने की गंभीर लत थी और इसी चीज को लेकर उसके माता-पिता से अक्सर झगड़ा होता था।  घटना वाले दिन भी उनके बीच काफी बहस हुई, धीरे-धीरे बात इतनी बढ़ गई कि मां मनीषाबेन उर्फ मोतीबेन ने उसे जबरदस्ती एसिड पिला दिया और पिता बाबुभाई ने उसे पीट-पीटकर उसका गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। शुरुआत में बताया गया था राम बाबूभाई ने आत्महत्या कर ली है, लेकिन पोस्टमार्टम की रिपोर्ट ने उसके माता-पिता की पोल खोल कर रख दी।   

मृतक की पत्नी बंसी ने अपने सास-ससुर 45 वर्षीय मोटी बंभाव उर्फ मनीषा और  ससुर 47 साल के अतुल बंभाव उर्फ बाबू  के खिलाफ हत्या की शिकायत दर्ज कराई है।  शिकायत के आधार पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। एफआईआर में बंसी ने बताया कि उसकी शादी करीब पांच महीने पहले राम से हुई थी।  वह अक्सर शराब के नशे में घर लौटता था और अपने पिता से झगड़ा करता था।   

मृतक की पत्नी के मुताबिक 29 जून को भी ऐसा ही विवाद हुआ था, जिसके बाद पिता ने बेटे को घर ले जाने के लिए उसके पिता को बुलाया था। इसके अगले दिन राम की मौत की सूचना मिली। शुरुआती जानकारी में कहा गया कि उसने कथित तौर पर एसिड पीकर जान दी है, लेकिन बाद में परिजनों के बयान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने मामले को पलट दिया। पुलिस जांच के अनुसार घटना वाले दिन भी उनके बीच काफी बहस हुई, धीरे-धीरे बात इतनी बढ़ गई कि मां मनीषाबेन उर्फ मोतीबेन ने बेटे को जबरदस्ती एसिड पिला दिया और पिता बाबुभाई ने उसे पीट-पीटकर उसका गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।   

मृतक की पत्नी बंशीबेन बम्भवा, जिनसे उनकी शादी सिर्फ चार महीने पहले हुई थी।  इस पूरे मामले में उन्होंने गोंडल तालुका पुलिस स्टेशन में अपने ससुराल वालों के खिलाफ हत्या की शिकायत दर्ज कराई थी। राम की शादी चार महीने पहले ही हुई थी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की बात सामने आई तो पत्नी ने अपने ससुराल वालों के खिलाफ केस दर्ज कराया। 

Trending News

महाराजगंज में नवरात्रि की अष्टमी पर जरती मां मंदिर पहुंचे DM, मंदिरों के विकास को लेकर दिया बड़ा संकेत
महाराजगंज में नवरात्रि की अष्टमी पर जरती मां मंदिर पहुंचे DM, मंदिरों के विकास को लेकर दिया बड़ा संकेत
Oct 18, 2026, 2:47:00 PM
'𝟐 नंबरी सरकार के 𝟏𝟎 नंबरी मुख्यमंत्री' तेजस्वी यादव ने सम्राट सरकार पर बोला हमला
'𝟐 नंबरी सरकार के 𝟏𝟎 नंबरी मुख्यमंत्री' तेजस्वी यादव ने सम्राट सरकार पर बोला हमला
Oct 18, 2026, 2:17:00 PM
मंडल कारा के 35 बंदियों को उद्यमिता विकास का प्रशिक्षण, 6 दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ
मंडल कारा के 35 बंदियों को उद्यमिता विकास का प्रशिक्षण, 6 दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ
Oct 18, 2026, 1:34:00 PM
 'एक उंगली उठाने पर चार उंगलियां तेजस्वी की तरफ उठेंगी' चिराग पासवान का बड़ा हमला
'एक उंगली उठाने पर चार उंगलियां तेजस्वी की तरफ उठेंगी' चिराग पासवान का बड़ा हमला
Oct 18, 2026, 1:22:00 PM
महंगाई के खिलाफ फ्रांस में हिंसक प्रदर्शन, पेरिस समेत कई शहरों में आगजनी व लूटपाट
महंगाई के खिलाफ फ्रांस में हिंसक प्रदर्शन, पेरिस समेत कई शहरों में आगजनी व लूटपाट
Oct 18, 2026, 1:15:00 PM
मैथिली ठाकुर के कार्यक्रम के नाम पर लाखों की ठगी, फरार आरोपी गिरफ्तार
मैथिली ठाकुर के कार्यक्रम के नाम पर लाखों की ठगी, फरार आरोपी गिरफ्तार
Oct 18, 2026, 12:41:00 PM
पश्चिम बंगाल हादसे के बाद BJP में शोक की लहर, नितिन नवीन के बाद CM सम्राट चौधरी ने भी रद्द किए सभी कार्यक्रम
पश्चिम बंगाल हादसे के बाद BJP में शोक की लहर, नितिन नवीन के बाद CM सम्राट चौधरी ने भी रद्द किए सभी कार्यक्रम
Oct 18, 2026, 12:14:00 PM
बारी को-ऑपरेटिव में जोरदार धमाका, दो कमरे और किचेन क्षतिग्रस्त
बारी को-ऑपरेटिव में जोरदार धमाका, दो कमरे और किचेन क्षतिग्रस्त
Oct 18, 2026, 11:42:00 AM
INDvsWI : बेंगलुरु में बारिश का कहर, 2-2 की बराबरी पर रहा सीरीज
INDvsWI : बेंगलुरु में बारिश का कहर, 2-2 की बराबरी पर रहा सीरीज
Oct 18, 2026, 11:27:00 AM
7वां वेतनमान के लिए लड़ूंगा, शिक्षकों से एमएलसी उम्मीदवार ने मांगा वोट
7वां वेतनमान के लिए लड़ूंगा, शिक्षकों से एमएलसी उम्मीदवार ने मांगा वोट
Oct 18, 2026, 11:23:00 AM