बिहार के एक और लाल का कमाल, रुद्र प्रताप बने नए नेशनल अंडर-07 चेस चैंपियन

बिहार के एक और लाल का कमाल, रुद्र प्रताप बने नए नेशनल अंडर-07 चेस चैंपियन

खेल की दुनिया में बिहार के एक और लाल ने कमाल किया है। राज्य के रूद्र प्रताप देश के नये अंडर 7 चेस चैंपियन बने हैं। उनकी इस उपलब्धि पर खेल विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण और बिहार चेस एसोसिएशन ने हर्ष जताया है।

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को महाराष्ट्र के नागपुर में हुई 39वीं नेशनल अंडर-07 ओपन चेस चैंपियनशिप में बिहार के प्रतिभावान 7 वर्षीय रुद्र प्रताप पहली रैंक हासिल कर नए नेशनल चैंपियन बन गए हैं। इस बात की जानकारी देते हुए बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवीन्द्रण शंकरण ने बताया कि बिहार के रुद्र प्रताप ने लगातार आठ मैच जीतकर सबको चौंका दिया और एक राउंड पहले ही टाइटल अपने नाम कर लिया। उन्हें चैंपियन की ट्रॉफी के साथ 50 हजार रूपये का नकद  पुरस्कार भी दिया गया।

शंकरण ने कहा कि रुद्र ने हाल ही में पटना में हुए बिहार ओपन फिडे रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता में अंडर 7 की चैम्पियनशिप और 5,000 रुपये का इमाम भी जीता था। जिम्बाब्वे के इंटरनेशनल मास्टर के साथ ड्रा खेल कर सबको चौंकाते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया था। रुद्र प्रताप आने वाले वर्ल्ड और एशियन यूथ चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए भी चयनित हुए हैं। 

रुद्र की इस ऐतिहासिक सफलता ने पूरे बिहार का सर गर्व से ऊंचा कर दिया है। बिहार के अन्य खिलाडियों के लिए वे एक प्रेरणा स्रोत बन गए हैं। उनकी इस उपलब्धि पर खेल विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण और बिहार चेस एसोसिएशन की तरफ से बधाई और उज्जवल भविष्य के लिए अशेष शुभकामनाएं दी है।

Trending News

महाराजगंज में नवरात्रि की अष्टमी पर जरती मां मंदिर पहुंचे DM, मंदिरों के विकास को लेकर दिया बड़ा संकेत
महाराजगंज में नवरात्रि की अष्टमी पर जरती मां मंदिर पहुंचे DM, मंदिरों के विकास को लेकर दिया बड़ा संकेत
Oct 18, 2026, 2:47:00 PM
'𝟐 नंबरी सरकार के 𝟏𝟎 नंबरी मुख्यमंत्री' तेजस्वी यादव ने सम्राट सरकार पर बोला हमला
'𝟐 नंबरी सरकार के 𝟏𝟎 नंबरी मुख्यमंत्री' तेजस्वी यादव ने सम्राट सरकार पर बोला हमला
Oct 18, 2026, 2:17:00 PM
मंडल कारा के 35 बंदियों को उद्यमिता विकास का प्रशिक्षण, 6 दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ
मंडल कारा के 35 बंदियों को उद्यमिता विकास का प्रशिक्षण, 6 दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ
Oct 18, 2026, 1:34:00 PM
 'एक उंगली उठाने पर चार उंगलियां तेजस्वी की तरफ उठेंगी' चिराग पासवान का बड़ा हमला
'एक उंगली उठाने पर चार उंगलियां तेजस्वी की तरफ उठेंगी' चिराग पासवान का बड़ा हमला
Oct 18, 2026, 1:22:00 PM
महंगाई के खिलाफ फ्रांस में हिंसक प्रदर्शन, पेरिस समेत कई शहरों में आगजनी व लूटपाट
महंगाई के खिलाफ फ्रांस में हिंसक प्रदर्शन, पेरिस समेत कई शहरों में आगजनी व लूटपाट
Oct 18, 2026, 1:15:00 PM
मैथिली ठाकुर के कार्यक्रम के नाम पर लाखों की ठगी, फरार आरोपी गिरफ्तार
मैथिली ठाकुर के कार्यक्रम के नाम पर लाखों की ठगी, फरार आरोपी गिरफ्तार
Oct 18, 2026, 12:41:00 PM
पश्चिम बंगाल हादसे के बाद BJP में शोक की लहर, नितिन नवीन के बाद CM सम्राट चौधरी ने भी रद्द किए सभी कार्यक्रम
पश्चिम बंगाल हादसे के बाद BJP में शोक की लहर, नितिन नवीन के बाद CM सम्राट चौधरी ने भी रद्द किए सभी कार्यक्रम
Oct 18, 2026, 12:14:00 PM
बारी को-ऑपरेटिव में जोरदार धमाका, दो कमरे और किचेन क्षतिग्रस्त
बारी को-ऑपरेटिव में जोरदार धमाका, दो कमरे और किचेन क्षतिग्रस्त
Oct 18, 2026, 11:42:00 AM
INDvsWI : बेंगलुरु में बारिश का कहर, 2-2 की बराबरी पर रहा सीरीज
INDvsWI : बेंगलुरु में बारिश का कहर, 2-2 की बराबरी पर रहा सीरीज
Oct 18, 2026, 11:27:00 AM
7वां वेतनमान के लिए लड़ूंगा, शिक्षकों से एमएलसी उम्मीदवार ने मांगा वोट
7वां वेतनमान के लिए लड़ूंगा, शिक्षकों से एमएलसी उम्मीदवार ने मांगा वोट
Oct 18, 2026, 11:23:00 AM