घाटशिला उपचुनाव : CCTV और वेबकास्टिंग से की जायेगी निगरानी

घाटशिला उपचुनाव : CCTV और वेबकास्टिंग से की जायेगी निगरानी

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने बताया कि 45-घाटशिला विधानसभा उपचुनाव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मतदान कल, मंगलवार को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगा। रवि कुमार ने कहा कि सोमवार को सभी मतदान दलों को उनके-निर्धारित मतदान केंद्रों के लिए रवाना कर दिया गया है। सभी पोलिंग पार्टियां आज शाम तक अपने केंद्रों पर पहुँचकर रिपोर्ट करेंगी। उन्होंने यह भी बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गई है।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि सभी मतदान केंद्रों पर CCTV कैमरों की व्यवस्था की गई है। इन कैमरों से हो रही वेबकास्टिंग के माध्यम से मतदान की निगरानी भारत निर्वाचन आयोग, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय, जिला निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय और संबंधित आरओ कार्यालय से की जा रही है।

रवि कुमार ने कहा कि घाटशिला उपचुनाव को पूरी तरह शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने सभी कदम उठा लिए हैं। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक अपने मतदान केंद्र पर जाकर अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें और दूसरों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें।

इस अवसर पर संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुबोध कुमार, नोडल पदाधिकारी देव दास दत्ता और अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

Trending News

जदयू की बडी तैयारी, उत्तर प्रदेश चुनाव में पार्टी उतारेगी उम्मीदवार
जदयू की बडी तैयारी, उत्तर प्रदेश चुनाव में पार्टी उतारेगी उम्मीदवार
Aug 30, 2026, 10:19:00 PM
आरक्षण मामले पर बोले तेजस्वी, आरक्षण से नफरत तो मांझी, चिराग गैर आरक्षित सीटों पर लडे चुनाव
आरक्षण मामले पर बोले तेजस्वी, आरक्षण से नफरत तो मांझी, चिराग गैर आरक्षित सीटों पर लडे चुनाव
Aug 30, 2026, 10:08:00 PM
नेपाल की बाढ़ का भयावह मंजर: गंडक नदी में बहकर आ रहे मानव शव और मवेशी, ग्रामीणों में दहशत
नेपाल की बाढ़ का भयावह मंजर: गंडक नदी में बहकर आ रहे मानव शव और मवेशी, ग्रामीणों में दहशत
Aug 30, 2026, 9:51:00 PM
भामा साह और बिहार केसरी श्री कृष्ण सिंह की प्रतिमा पर लोग हुए आर-पार
भामा साह और बिहार केसरी श्री कृष्ण सिंह की प्रतिमा पर लोग हुए आर-पार
Aug 30, 2026, 9:43:00 PM
मुंह में सोने की चम्मच लेकर पैदा होने वालों को आरक्षण संशोधन में दिक्कत: मांझी
मुंह में सोने की चम्मच लेकर पैदा होने वालों को आरक्षण संशोधन में दिक्कत: मांझी
Aug 30, 2026, 9:13:00 PM
अवैध संबंध के कारण पति ने की पत्नी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
अवैध संबंध के कारण पति ने की पत्नी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
Aug 30, 2026, 8:53:00 PM
फिर लौटा 15 लाख का इनामी नक्सली!इलाके में सक्रिय होने की खबर
फिर लौटा 15 लाख का इनामी नक्सली!इलाके में सक्रिय होने की खबर
Aug 30, 2026, 5:55:00 PM
नर्सिंग पाठ्यक्रम की मान्यता के लिए इंडियन  नर्सिंग काउंसिल संवैधानिक नियामक नहीं
नर्सिंग पाठ्यक्रम की मान्यता के लिए इंडियन नर्सिंग काउंसिल संवैधानिक नियामक नहीं
Aug 30, 2026, 5:48:00 PM
फुटबॉल देखने घर से निकली थी महिला, नहर के किनारे मिला शव
फुटबॉल देखने घर से निकली थी महिला, नहर के किनारे मिला शव
Aug 30, 2026, 5:28:00 PM
डाक पार्सल लिखे वाहन में मिली शराब, हादसे के बाद लूट ले गये लोग
डाक पार्सल लिखे वाहन में मिली शराब, हादसे के बाद लूट ले गये लोग
Aug 30, 2026, 5:20:00 PM