सारंडा जंगल में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़; दोनों ओर से चली गो*लियां, सर्च ऑपरेशन जारी

सारंडा जंगल में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़; दोनों ओर से चली गो*लियां, सर्च ऑपरेशन जारी

पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा जंगल में गुरुवार को कोबरा बटालियन के जवानों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। यह मुठभेड़ छोटानागरा और जराईकेला थाना क्षेत्रों के बीच स्थित मारंगपोगा और तेताई के जंगलों में हुई।

सूत्रों के अनुसार, दोनों ओर से करीब 45 मिनट से एक घंटे तक फायरिंग चली। बताया जा रहा है कि इस मुठभेड़ में नक्सलियों को भारी नुकसान पहुंचा है। वहीं, सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है। हालांकि, अब तक किसी भी पक्ष की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

जानकारी के मुताबिक, चाईबासा जिला पुलिस और कोबरा 209 बटालियन के जवानों को सूचना मिली थी कि सारंडा के कोलापू क्षेत्र में नक्सलियों का एक दस्ता सक्रिय है। इस सूचना पर जवान इलाके में सर्च अभियान चला रहे थे। उसी दौरान घात लगाए बैठे नक्सलियों ने अचानक गोलियां चलानी शुरू कर दीं।

सुरक्षाबलों ने तुरंत जवाबी कार्रवाई करते हुए मोर्चा संभाला और नक्सलियों को पीछे हटने पर मजबूर कर दिया। बताया जा रहा है कि फायरिंग के दौरान कुछ नक्सलियों को गोली लगने की आशंका है, हालांकि वे घने जंगल और पहाड़ी इलाकों का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे।

फिलहाल पूरे इलाके में सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है और कॉम्बिंग ऑपरेशन जारी है ताकि नक्सलियों के किसी भी संभावित ठिकाने का पता लगाया जा सके।

Trending News

दानापुर के पिंटू मसाला मिल से 4.5 किलो खुला लाल मिर्च पाउडर जब्त,  पटना में चार खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण
दानापुर के पिंटू मसाला मिल से 4.5 किलो खुला लाल मिर्च पाउडर जब्त, पटना में चार खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण
Nov 28, 2026, 11:56:00 AM
पूर्व मंत्री हत्याकांड में 35 साल बाद आया बड़ा फैसला, पूर्व विधायक के दोनों पुत्र दोषी करार
पूर्व मंत्री हत्याकांड में 35 साल बाद आया बड़ा फैसला, पूर्व विधायक के दोनों पुत्र दोषी करार
Nov 28, 2026, 11:32:00 AM
सहरसा में 29 नवंबर को होगा प्रतिभा सम्मान समारोह, छात्र-छात्राएं होंगे सम्मानित
सहरसा में 29 नवंबर को होगा प्रतिभा सम्मान समारोह, छात्र-छात्राएं होंगे सम्मानित
Nov 28, 2026, 11:17:00 AM
UP विधानसभा चुनाव : 10 दिसंबर से राहुल गांधी सहारनपुर में करेंगे रैली, फूंकेंगे चुनावी शंखनाद
UP विधानसभा चुनाव : 10 दिसंबर से राहुल गांधी सहारनपुर में करेंगे रैली, फूंकेंगे चुनावी शंखनाद
Nov 28, 2026, 11:00:00 AM
BJP छोड़ने वाले दिग्गज नेताओं का राजनीतिक सफर...
BJP छोड़ने वाले दिग्गज नेताओं का राजनीतिक सफर...
Nov 28, 2026, 10:35:00 AM
IPL-2027 : 3 साल बाद फिर से पुराने कप्तान पर भरोसा, MI ने रोहित शर्मा को चुना
IPL-2027 : 3 साल बाद फिर से पुराने कप्तान पर भरोसा, MI ने रोहित शर्मा को चुना
Nov 28, 2026, 10:20:00 AM
परिसीमन बिल : INDIA ब्लॉक को झटका! शरद गुट ने बैठक से पूरी तरह बनाई दूरी
परिसीमन बिल : INDIA ब्लॉक को झटका! शरद गुट ने बैठक से पूरी तरह बनाई दूरी
Nov 28, 2026, 10:05:00 AM
बरवाडीह पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार
बरवाडीह पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार
Nov 28, 2026, 9:50:00 AM
नक्सल विरोधी अभियान में नगरुआ पहाड़ से हथियारों का जखीरा बरामद, SSB ने जंगल में चलाया सर्च ऑपरेशन
नक्सल विरोधी अभियान में नगरुआ पहाड़ से हथियारों का जखीरा बरामद, SSB ने जंगल में चलाया सर्च ऑपरेशन
Nov 28, 2026, 9:40:00 AM
डबल मर्डर से सनसनी! स्कूल के पास अंधाधुंध फायरिंग, आदित्य की मौत, दूसरा किशोर गंभीर
डबल मर्डर से सनसनी! स्कूल के पास अंधाधुंध फायरिंग, आदित्य की मौत, दूसरा किशोर गंभीर
Nov 28, 2026, 9:22:00 AM