आदित्यपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, बेकाबू ट्रेलर की चपेट में आकर तीन लोगों की मौ*त, चालक फरार

आदित्यपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, बेकाबू ट्रेलर की चपेट में आकर तीन लोगों की मौ*त, चालक फरार

सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात एक भीषण सड़क दुर्घटना ने इलाके को झकझोर कर रख दिया। टाटा–कांड्रा मुख्य मार्ग पर टूल रूम के पास एक तेज रफ्तार ट्रेलर के अनियंत्रित हो जाने से तीन लोगों की जान चली गई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ट्रेलर ने सबसे पहले एक स्कूटी को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के प्रभाव से स्कूटी सवार सड़क पर काफी दूर जा गिरा। हादसे के तुरंत बाद ट्रेलर चालक चलती गाड़ी से कूदकर मौके से फरार हो गया। इसके बाद ट्रेलर और अधिक बेकाबू हो गया और सड़क की दूसरी दिशा से आ रही एक बुलेट मोटरसाइकिल को कुचल दिया।

इस हादसे में बुलेट पर सवार चाचा-भतीजे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल शिक्षक को स्थानीय लोगों की मदद से टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान नवीन पाल और उनके भतीजे अभिषेक पाल के रूप में हुई है, जबकि स्कूटी सवार शिक्षक का नाम राकेश राय बताया गया है।

बताया जा रहा है कि बुलेट सवार दोनों लोग बिष्टुपुर के पार्वती घाट से एक परिजन के अंतिम संस्कार में शामिल होकर लौट रहे थे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ।

घटना की सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रेलर को जब्त कर लिया गया। थाना प्रभारी विनोद तिर्की ने बताया कि इस दुर्घटना में कुल तीन लोगों की मौत हुई है और फरार ट्रेलर चालक की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Trending News

ये कैसा गोलगप्पा ! खाने के बाद दर्जनों पहुंचे अस्पताल, इलाज जारी
ये कैसा गोलगप्पा ! खाने के बाद दर्जनों पहुंचे अस्पताल, इलाज जारी
Sep 12, 2026, 7:16:00 AM
683 ओटी असिस्टेंट, 100 ईसीजी टेक्निशियन की पदस्थापना, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई मजबूती
683 ओटी असिस्टेंट, 100 ईसीजी टेक्निशियन की पदस्थापना, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई मजबूती
Sep 12, 2026, 7:06:00 AM
बिहार में पीजी चिकित्सा छात्रों को बड़ी सौगात, मानदेय में उल्लेखनीय बढ़ोतरी
बिहार में पीजी चिकित्सा छात्रों को बड़ी सौगात, मानदेय में उल्लेखनीय बढ़ोतरी
Sep 12, 2026, 6:59:00 AM
12 वर्षीय बच्चे ने निगल ली सीटी, डॉक्टरों ने ब्रोंकोस्कोपी से निकाला
12 वर्षीय बच्चे ने निगल ली सीटी, डॉक्टरों ने ब्रोंकोस्कोपी से निकाला
Sep 12, 2026, 6:37:00 AM
चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
Sep 11, 2026, 9:59:00 PM
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
Sep 11, 2026, 9:39:00 PM
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
Sep 11, 2026, 8:08:00 PM
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
Sep 11, 2026, 7:58:00 PM
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
Sep 11, 2026, 7:06:00 PM
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
Sep 11, 2026, 6:53:00 PM