पारिवारिक रिश्ते हुए तार-तार! बेटे ने की पिता की नृशंस ह*त्या, थाने जाकर किया सरेंडर

पारिवारिक रिश्ते हुए तार-तार! बेटे ने की पिता की नृशंस ह*त्या, थाने जाकर किया सरेंडर

सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र से एक बेहद सनसनीखेज और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। टायो कॉलोनी में एक युवक ने आपसी विवाद के बीच अपने ही पिता की धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी खुद गम्हरिया थाना पहुंचा और पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।

घटना टायो कॉलोनी स्थित जीएफ फ्लैट संख्या-2 की बताई जा रही है। मृतक की पहचान 55 वर्षीय रामा नाथ दास के रूप में हुई है। वह टीजीएस में कार्यरत थे और हाल ही में ईएसएस (स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना) का लाभ लेकर सेवानिवृत्त हुए थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरोपी पुत्र ने दावली जैसे धारदार हथियार से पिता के सिर और शरीर पर एक के बाद एक कई वार किए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की भयावहता इतनी अधिक थी कि घर के भीतर का दृश्य देखकर लोगों की रूह कांप उठी।

घटना की सूचना मिलते ही गम्हरिया थाना की पुलिस टीम के साथ एसडीपीओ समीर कुमार सवैया घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच-पड़ताल की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घर से हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद किए जाने की भी बात कही जा रही है।

पारिवारिक पृष्ठभूमि की बात करें तो मृतक की पत्नी का पहले ही निधन हो चुका था। उनकी एक बेटी है, जिसकी शादी हो चुकी है। वहीं आरोपी पुत्र भी विवाहित है, लेकिन पारिवारिक तनाव के कारण उसकी पत्नी अलग रह रही थी। बताया जाता है कि पिता और पुत्र ही उक्त फ्लैट में साथ रहते थे।

फिलहाल पुलिस हत्या के पीछे की असली वजह जानने के लिए आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है। इस घटना के बाद टायो कॉलोनी समेत आसपास के इलाकों में दहशत और आक्रोश का माहौल है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर साफ हो पाएगी।

Trending News

चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
Sep 11, 2026, 9:59:00 PM
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
Sep 11, 2026, 9:39:00 PM
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
Sep 11, 2026, 8:08:00 PM
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
Sep 11, 2026, 7:58:00 PM
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
Sep 11, 2026, 7:06:00 PM
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
Sep 11, 2026, 6:53:00 PM
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
Sep 11, 2026, 6:38:00 PM
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
Sep 11, 2026, 6:37:00 PM
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
Sep 11, 2026, 6:28:00 PM
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
Sep 11, 2026, 6:21:00 PM