रांची में विमेंस हॉकी इंडिया लीग का भव्य आगाज़, विधायक कल्पना सोरेन ने किया उद्घाटन

रांची में विमेंस हॉकी इंडिया लीग का भव्य आगाज़, विधायक कल्पना सोरेन ने किया उद्घाटन

झारखंड की राजधानी रांची में रविवार को विमेंस हॉकी इंडिया लीग की भव्य शुरुआत हुई। जयपाल सिंह हॉकी स्टेडियम में आयोजित उद्घाटन समारोह का शुभारंभ गांडेय विधायक और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने किया। इस मौके पर खेल और संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिला, जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

उद्घाटन कार्यक्रम में मिस वर्ल्ड 2017 और बॉलीवुड अभिनेत्री मानुषी छिल्लर विशेष आकर्षण रहीं। उन्होंने अपनी डांस टीम के साथ लोकप्रिय और नए बॉलीवुड गानों पर शानदार प्रस्तुति दी। रंगीन लाइट शो और भव्य आतिशबाजी ने पूरे स्टेडियम को जगमगा दिया और उत्सव का माहौल बना दिया।

इस प्रतिष्ठित लीग में चार टीमें हिस्सा ले रही हैं—रांची रॉयल्स, जेएसडब्ल्यू सूरमा, श्राची बंगाल टाइगर्स और एसजी पाइपर्स। प्रतियोगिता में देश के साथ-साथ विदेशी महिला खिलाड़ी भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं।

अपने संबोधन की शुरुआत कल्पना सोरेन ने पारंपरिक “झारखंडी जोहार” से की, जिसका जवाब दर्शक दीर्घा से भी पूरे उत्साह के साथ मिला। उन्होंने कहा कि महिला खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत, अनुशासन और समर्पण से हॉकी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। इसमें खिलाड़ियों के साथ उनके परिवार, कोच और सहयोगी स्टाफ का भी अहम योगदान रहा है, जिन्होंने कठिन परिस्थितियों में भी देश का नाम रोशन किया।

कल्पना सोरेन ने इस अवसर को लेकर सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर भी अपनी भावनाएं साझा कीं। उन्होंने लिखा कि रांची के हॉकी एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम में विमेंस हॉकी इंडिया लीग के उद्घाटन समारोह में शामिल होना उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने सभी भाग लेने वाली महिला खिलाड़ियों, कोच और तकनीकी टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह आयोजन केवल एक खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि महिला सशक्तिकरण, समान अवसर और आत्मविश्वास का उत्सव है।

उन्होंने यह भी कहा कि मेज़बान राज्य के रूप में झारखंड को देश-विदेश की खिलाड़ियों का स्वागत करने का अवसर मिला है, जो राज्य के लिए सम्मान की बात है। अबुआ सरकार की सोच को रेखांकित करते हुए उन्होंने कहा कि खेल राज्यों और देशों के बीच आपसी समझ और सौहार्द को मजबूत करने का माध्यम है, और इसी भावना के साथ ऐसे आयोजनों को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है।


Trending News

चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
Sep 11, 2026, 9:59:00 PM
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
Sep 11, 2026, 9:39:00 PM
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
Sep 11, 2026, 8:08:00 PM
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
Sep 11, 2026, 7:58:00 PM
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
Sep 11, 2026, 7:06:00 PM
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
Sep 11, 2026, 6:53:00 PM
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
Sep 11, 2026, 6:38:00 PM
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
Sep 11, 2026, 6:37:00 PM
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
Sep 11, 2026, 6:28:00 PM
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
Sep 11, 2026, 6:21:00 PM