काली पूजा स्वागत समिति द्वारा व्यापक कंबल वितरण

काली पूजा स्वागत समिति द्वारा व्यापक कंबल वितरण

कड़ाके की ठंड को देखते हुए काली पूजा स्वागत समिति, हरमू रोड की ओर से शनिवार को सामाजिक सरोकार से जुड़ा विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर सैकड़ों जरूरतमंदों के बीच कंबलों का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान खिचड़ी भोग का वितरण भी किया गया, वहीं समाज को सूखे नशे के खतरे से आगाह करने के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया।

यह आयोजन समिति के संस्थापक अध्यक्ष प्रेम वर्मा के नेतृत्व में संपन्न हुआ। उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज वैश्विक स्तर पर सक्रिय आतंकी और आपराधिक गिरोह नई पीढ़ी को सूखे नशे की लत में धकेलने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि इस गंभीर सामाजिक खतरे से बच्चों और युवाओं को बचाने के लिए समाज को सजग और एकजुट होना होगा।

प्रेम वर्मा ने स्पष्ट किया कि काली पूजा स्वागत समिति केवल धार्मिक आयोजनों तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक समस्याओं के समाधान और सामाजिक दायित्वों के निर्वहन के लिए भी लगातार सक्रिय रहती है। उन्होंने नशा कारोबारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि युवाओं का भविष्य खराब करने वालों के खिलाफ समिति का जागरूकता अभियान और आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।

कंबल वितरण सह सूखा नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम में अनिल माथुर, संजय लाल गुप्ता, सत्येंद्र वर्मा, अमित अग्रवाल, आशुतोष पाठक, उमेश वर्मा, बबलू उरांव, सौरभ वर्मा, राजेश गुप्ता, प्राणिक वर्मा सहित समिति के कई सदस्य उपस्थित रहे और आयोजन को सफल बनाया।


Trending News

चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
Sep 11, 2026, 9:59:00 PM
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
Sep 11, 2026, 9:39:00 PM
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
Sep 11, 2026, 8:08:00 PM
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
Sep 11, 2026, 7:58:00 PM
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
Sep 11, 2026, 7:06:00 PM
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
Sep 11, 2026, 6:53:00 PM
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
Sep 11, 2026, 6:38:00 PM
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
Sep 11, 2026, 6:37:00 PM
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
Sep 11, 2026, 6:28:00 PM
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
Sep 11, 2026, 6:21:00 PM