झारखंड में पश्चिमी विक्षोभ का असर, रांची समेत कई जिलों में तापमान लुढ़का

झारखंड में पश्चिमी विक्षोभ का असर, रांची समेत कई जिलों में तापमान लुढ़का

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से झारखंड में एक बार फिर ठंड का असर तेज हो गया है। राज्य के कई जिलों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे ठिठुरन बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में ठंड से राहत मिलने की संभावना फिलहाल कम है।

मौसम विज्ञान केंद्र रांची के निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया कि गुरुवार को गढ़वा, पलामू, हजारीबाग, चतरा, लातेहार, गिरिडीह और देवघर में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। इन इलाकों में कहीं-कहीं शीतलहर चल सकती है। वहीं राज्य के अन्य जिलों में भी सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा, ठंडी हवाएं और बढ़ी हुई कनकनी लोगों की परेशानी बढ़ा सकती हैं।

बुधवार को राजधानी रांची का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले 24 घंटों में 0.6 डिग्री की गिरावट दर्शाता है। मेदिनीनगर में न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बीते एक दिन के दौरान पूरे राज्य में मौसम शुष्क बना रहा।

तापमान के आंकड़ों पर नजर डालें तो सबसे अधिक अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस चाईबासा में दर्ज हुआ, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस कांके में रिकॉर्ड किया गया। राजधानी रांची और आसपास के इलाकों में भी ठंड का असर बढ़ गया है।

ठंड बढ़ने से खासकर देर रात बेघर और जरूरतमंद लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई स्थानों पर लोग अलाव जलाकर रात काटने को मजबूर हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि राज्य के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में शीतलहर और घने कोहरे का असर बना रहेगा, जिसे देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

Trending News

ये कैसा गोलगप्पा ! खाने के बाद दर्जनों पहुंचे अस्पताल, इलाज जारी
ये कैसा गोलगप्पा ! खाने के बाद दर्जनों पहुंचे अस्पताल, इलाज जारी
Sep 12, 2026, 7:16:00 AM
683 ओटी असिस्टेंट, 100 ईसीजी टेक्निशियन की पदस्थापना, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई मजबूती
683 ओटी असिस्टेंट, 100 ईसीजी टेक्निशियन की पदस्थापना, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई मजबूती
Sep 12, 2026, 7:06:00 AM
बिहार में पीजी चिकित्सा छात्रों को बड़ी सौगात, मानदेय में उल्लेखनीय बढ़ोतरी
बिहार में पीजी चिकित्सा छात्रों को बड़ी सौगात, मानदेय में उल्लेखनीय बढ़ोतरी
Sep 12, 2026, 6:59:00 AM
12 वर्षीय बच्चे ने निगल ली सीटी, डॉक्टरों ने ब्रोंकोस्कोपी से निकाला
12 वर्षीय बच्चे ने निगल ली सीटी, डॉक्टरों ने ब्रोंकोस्कोपी से निकाला
Sep 12, 2026, 6:37:00 AM
चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
Sep 11, 2026, 9:59:00 PM
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
Sep 11, 2026, 9:39:00 PM
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
Sep 11, 2026, 8:08:00 PM
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
Sep 11, 2026, 7:58:00 PM
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
Sep 11, 2026, 7:06:00 PM
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
Sep 11, 2026, 6:53:00 PM