जमीन घोटाला मामले में विनय चौबे को हाईकोर्ट से तगड़ा झटका, जमानत याचिका नामंजूर

जमीन घोटाला मामले में विनय चौबे को हाईकोर्ट से तगड़ा झटका, जमानत याचिका नामंजूर

झारखंड हाईकोर्ट ने हजारीबाग के पूर्व उपायुक्त और निलंबित IAS अधिकारी विनय कुमार चौबे को बड़ा झटका दिया है। अदालत ने उनकी नियमित जमानत की अर्जी खारिज कर दी। न्यायमूर्ति संजय कुमार द्विवेदी की पीठ ने मामले की प्रकृति और आरोपी की पूर्व प्रशासनिक हैसियत को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय सुनाया।

यह मामला हजारीबाग में पदस्थापना के दौरान सरकारी और प्रतिबंधित भूमि के कथित अवैध हस्तांतरण से जुड़ा है, जिसमें एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने विनय चौबे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। सुनवाई के दौरान अदालत ने सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि एक IAS अधिकारी जिले में सरकार का प्रतिनिधि होता है और सरकारी अभिलेखों की सुरक्षा की जिम्मेदारी उसी पर होती है। रिकॉर्ड में मौजूद तथ्यों से यह संकेत मिलता है कि याचिकाकर्ता कथित तौर पर बिचौलियों के माध्यम से इन लेन-देन में सक्रिय भूमिका निभा रहा था और अपने पद का दुरुपयोग कर कुछ लोगों को अनुचित लाभ पहुंचाया गया।

कोर्ट ने यह भी कहा कि हाल के वर्षों में सामाजिक और आर्थिक अपराधों में लगातार इजाफा हुआ है, जिससे न केवल देश की आर्थिक व्यवस्था प्रभावित होती है, बल्कि प्रशासनिक तंत्र पर आम लोगों का भरोसा भी कमजोर पड़ता है। न्यायालय के अनुसार, विनय चौबे जैसे प्रभावशाली पद पर रहे व्यक्ति को जमानत मिलने की स्थिति में गवाहों को प्रभावित करने या दस्तावेजी साक्ष्यों के साथ छेड़छाड़ की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

सुनवाई के दौरान ACB की ओर से पक्ष रखते हुए कहा गया कि आरोपी जांच में अपेक्षित सहयोग नहीं कर रहे हैं और कई अहम बिंदुओं पर जांच अभी अधूरी है। अदालत के समक्ष ऐसे गवाहों के बयान भी प्रस्तुत किए गए, जिन्होंने बताया कि बिचौलियों के जरिए उन्हें तत्कालीन DC से आश्वासन दिलाया गया था। वहीं विनय चौबे की ओर से पेश अधिवक्ता ने तर्क दिया कि उन्हें साजिश के तहत फंसाया गया है और प्राथमिकी में उनका नाम शुरुआत में दर्ज नहीं था। हालांकि अदालत ने सभी दलीलों पर विचार के बाद आरोपों की गंभीरता को देखते हुए जमानत देने से इनकार कर दिया।

Trending News

चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
Sep 11, 2026, 9:59:00 PM
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
Sep 11, 2026, 9:39:00 PM
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
Sep 11, 2026, 8:08:00 PM
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
Sep 11, 2026, 7:58:00 PM
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
Sep 11, 2026, 7:06:00 PM
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
Sep 11, 2026, 6:53:00 PM
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
Sep 11, 2026, 6:38:00 PM
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
Sep 11, 2026, 6:37:00 PM
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
Sep 11, 2026, 6:28:00 PM
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
Sep 11, 2026, 6:21:00 PM