लातेहार में दर्दनाक सड़क हा*दसा, तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार की मौ*त

लातेहार में दर्दनाक सड़क हा*दसा, तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार की मौ*त

लातेहार जिले के सदर थाना क्षेत्र में एसआर पेट्रोल पंप के समीप एक भीषण सड़क दुर्घटना ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। इस हादसे में बाइक से जा रहे युवक की मौके पर ही जान चली गई। मृतक की पहचान मनिका थाना क्षेत्र के प्लहेया गांव निवासी 35 वर्षीय सनोज यादव के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सनोज यादव लातेहार से अपने घर की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार (नंबर जेएच 01 एफजेड 8548) ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सनोज यादव सड़क पर गिर पड़े और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।

हादसे के बाद कार असंतुलित होकर सड़क पर पलट गई, जिससे कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना में बाइक और कार दोनों को भारी क्षति पहुंची है। स्थानीय लोगों और परिजनों का आरोप है कि कार चालक लापरवाही और अत्यधिक गति से वाहन चला रहा था, जिसके कारण यह हादसा हुआ।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया। सदर थाना पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

Trending News

मवेशी की तस्करी करते पूर्व मुखिया को पुलिस ने पकडा, कई मवेशी व नगद बरामद
मवेशी की तस्करी करते पूर्व मुखिया को पुलिस ने पकडा, कई मवेशी व नगद बरामद
Nov 13, 2026, 9:53:00 PM
पुलिस के इकबाल को चुनौती, थाने से महज सौ गज दूर के ज्वेलरी दुकान का ताला तोड़ चोरी का प्रयास
पुलिस के इकबाल को चुनौती, थाने से महज सौ गज दूर के ज्वेलरी दुकान का ताला तोड़ चोरी का प्रयास
Nov 13, 2026, 6:45:00 PM
लोक आस्था के महापर्व 'छठ पूजा' को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, उपायुक्त ने जारी किए विस्तृत सुरक्षा दिशा-निर्देश
लोक आस्था के महापर्व 'छठ पूजा' को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, उपायुक्त ने जारी किए विस्तृत सुरक्षा दिशा-निर्देश
Nov 13, 2026, 6:30:00 PM
बाबूलाल मरांडी ने कहा- होटवार जेल में बार-बार अमानवीय घटनाएं, जेल IG को पद से हटाकर निलंबित करे सरकार
बाबूलाल मरांडी ने कहा- होटवार जेल में बार-बार अमानवीय घटनाएं, जेल IG को पद से हटाकर निलंबित करे सरकार
Nov 13, 2026, 6:15:00 PM
चाय की चुस्की के साथ आत्मनिर्भरता की मिठास, जीविका दीदियों को भा रही 'महानंदा लीफ'
चाय की चुस्की के साथ आत्मनिर्भरता की मिठास, जीविका दीदियों को भा रही 'महानंदा लीफ'
Nov 13, 2026, 6:00:00 PM
काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-ट्रैवलर की टक्कर में 12 लोगों की मौत
काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-ट्रैवलर की टक्कर में 12 लोगों की मौत
Nov 13, 2026, 5:50:00 PM
DIG ने कहा- नशामुक्त कोसी के निर्माण में पुलिस के साथ समाज की भागीदारी जरूरी
DIG ने कहा- नशामुक्त कोसी के निर्माण में पुलिस के साथ समाज की भागीदारी जरूरी
Nov 13, 2026, 5:45:00 PM
खाद्य संरक्षा विभाग द्वारा लगातार की जा रही कार्रवाई को लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने राज्य के खाद्य व्यवसायियों से की अपील
खाद्य संरक्षा विभाग द्वारा लगातार की जा रही कार्रवाई को लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने राज्य के खाद्य व्यवसायियों से की अपील
Nov 13, 2026, 5:30:00 PM
छठ घाट पहुंचे राजेश ठाकुर, तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश
छठ घाट पहुंचे राजेश ठाकुर, तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश
Nov 13, 2026, 5:15:00 PM
जिला परिषद सदस्य ऊषा देवी ने 5 सौ छठव्रतियों के बीच बांटी साड़ी, नारियल व फल
जिला परिषद सदस्य ऊषा देवी ने 5 सौ छठव्रतियों के बीच बांटी साड़ी, नारियल व फल
Nov 13, 2026, 5:00:00 PM