राज्य के नगर निकाय, पंचायत, परिषद में कंस्ट्रक्शन परमिट से 41 करोड़ रुपये से अधिक राजस्व प्राप्त

राज्य के नगर निकाय, पंचायत, परिषद में कंस्ट्रक्शन परमिट से 41 करोड़ रुपये से अधिक राजस्व प्राप्त

राज्य के सभी नगर निकाय, नगर पंचायत और जिला परिषद में कंस्ट्रक्शन परमिट के लिए जनवरी 2025 से नवंबर तक कुल 36,402 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से 30,930 आवेदन डिजिटल साइन सहित स्वीकृत किए गए। वहीं, 4,443 आवेदन पर आपत्ति जताई गई, और 52 आवेदन खारिज कर दिए गए।

कंस्ट्रक्शन परमिट के जरिए राज्य सरकार को जनवरी से नवंबर तक कुल 41.20 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ। यह राशि दिसंबर तक और बढ़ने की संभावना है। जुलाई माह में सबसे अधिक राजस्व प्राप्त हुआ, जो 5.57 करोड़ रुपए था। नवंबर महीने की आठ तारीख तक राज्य को 84.66 लाख रुपए का राजस्व मिला।

मासिक राजस्व विवरण (जनवरी–नवंबर 2025)

महीनाराजस्व (रुपये)
जनवरी5,27,72,752
फरवरी5,35,77,750
मार्च3,73,82,716
अप्रैल3,63,43,878
मई1,56,81,207
जून3,14,42,261
जुलाई5,57,40,094
अगस्त3,93,02,744
सितंबर3,67,41,423
अक्टूबर4,46,36,843
नवंबर84,66,825

इस आंकड़े से स्पष्ट होता है कि राज्य में निर्माण गतिविधियों के लिए लोगों की रुचि लगातार बनी हुई है और इससे सरकार को स्थिर राजस्व प्राप्ति हो रही है।

Trending News

नेपाल की बाढ़ का भयावह मंजर: गंडक नदी में बहकर आ रहे मानव शव और मवेशी, ग्रामीणों में दहशत
नेपाल की बाढ़ का भयावह मंजर: गंडक नदी में बहकर आ रहे मानव शव और मवेशी, ग्रामीणों में दहशत
Aug 30, 2026, 9:51:00 PM
भामा साह और बिहार केसरी श्री कृष्ण सिंह की प्रतिमा पर लोग हुए आर-पार
भामा साह और बिहार केसरी श्री कृष्ण सिंह की प्रतिमा पर लोग हुए आर-पार
Aug 30, 2026, 9:43:00 PM
मुंह में सोने की चम्मच लेकर पैदा होने वालों को आरक्षण संशोधन में दिक्कत: मांझी
मुंह में सोने की चम्मच लेकर पैदा होने वालों को आरक्षण संशोधन में दिक्कत: मांझी
Aug 30, 2026, 9:13:00 PM
अवैध संबंध के कारण पति ने की पत्नी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
अवैध संबंध के कारण पति ने की पत्नी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
Aug 30, 2026, 8:53:00 PM
फिर लौटा 15 लाख का इनामी नक्सली!इलाके में सक्रिय होने की खबर
फिर लौटा 15 लाख का इनामी नक्सली!इलाके में सक्रिय होने की खबर
Aug 30, 2026, 5:55:00 PM
नर्सिंग पाठ्यक्रम की मान्यता के लिए इंडियन  नर्सिंग काउंसिल संवैधानिक नियामक नहीं
नर्सिंग पाठ्यक्रम की मान्यता के लिए इंडियन नर्सिंग काउंसिल संवैधानिक नियामक नहीं
Aug 30, 2026, 5:48:00 PM
फुटबॉल देखने घर से निकली थी महिला, नहर के किनारे मिला शव
फुटबॉल देखने घर से निकली थी महिला, नहर के किनारे मिला शव
Aug 30, 2026, 5:28:00 PM
डाक पार्सल लिखे वाहन में मिली शराब, हादसे के बाद लूट ले गये लोग
डाक पार्सल लिखे वाहन में मिली शराब, हादसे के बाद लूट ले गये लोग
Aug 30, 2026, 5:20:00 PM
नमो फुटबॉल टूर्नामेंट की तैयारी जोरों पर, 48 टीमों की हुई एंट्री, सांसद खेल महोत्सव के तहत होगा आयोजन
नमो फुटबॉल टूर्नामेंट की तैयारी जोरों पर, 48 टीमों की हुई एंट्री, सांसद खेल महोत्सव के तहत होगा आयोजन
Aug 30, 2026, 5:13:00 PM
ड्यूटी पर जा रहे तीन पुलिस जवानों के ऊपर गिरा मधुमक्खियों का छत्ता, एक गंभीर
ड्यूटी पर जा रहे तीन पुलिस जवानों के ऊपर गिरा मधुमक्खियों का छत्ता, एक गंभीर
Aug 30, 2026, 4:58:00 PM