RPF की सतर्क निगाहें बनीं जीवन रक्षक! तपस्विनी एक्सप्रेस में शौचालय के डस्टबिन से जीवित नवजात बरामद

आरपीएफ रांची के कमांडेंट पवन कुमार के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे विशेष सतर्कता अभियान के तहत हटिया आरपीएफ को बुधवार को बड़ी सफलता मिली। पुरी–हटिया तपस्विनी एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 18452) के हटिया स्टेशन पहुंचते ही एक नवजात शिशु को समय रहते सुरक्षित बचा लिया गया।

जानकारी के अनुसार, ट्रेन के प्लेटफॉर्म संख्या एक पर आगमन के बाद आरपीएफ पोस्ट हटिया के जवान बिरसा ओरांव नियमित सुरक्षा जांच में लगे हुए थे। इसी दौरान उनकी नजर कोच एस-4 के शौचालय में रखे डस्टबिन पर पड़ी, जहां एक जीवित नवजात शिशु लावारिस अवस्था में पाया गया।

मामले की सूचना मिलते ही आरपीएफ पोस्ट हटिया की सब-इंस्पेक्टर साधना कुमारी और महिला कांस्टेबल रीना यादव तत्काल मौके पर पहुंचीं और शिशु को सुरक्षित अपने संरक्षण में लिया। इसके बाद जीआरपी हटिया और चाइल्डलाइन हटिया के समन्वय से बच्चे को तुरंत डीआरएच हटिया ले जाया गया।

अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद नवजात की स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज और सतत निगरानी के लिए उसे रिम्स, रांची रेफर कर दिया गया। आरपीएफ की इस तत्परता और संवेदनशीलता से एक मासूम की जान बच सकी, जिसकी चारों ओर सराहना की जा रही है।

Trending News

चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा

Sep 11, 2026, 9:59:00 PM
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी

Sep 11, 2026, 9:39:00 PM
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री

Sep 11, 2026, 8:08:00 PM
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत

Sep 11, 2026, 7:58:00 PM
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक

Sep 11, 2026, 7:06:00 PM
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज

Sep 11, 2026, 6:53:00 PM
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार

Sep 11, 2026, 6:38:00 PM
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण

Sep 11, 2026, 6:37:00 PM
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान

Sep 11, 2026, 6:28:00 PM
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस

Sep 11, 2026, 6:21:00 PM