सेवायत भूमि घोटाला मामले में जेल में बंद IAS विनय चौबे की जमानत अर्जी पर कल होगी सुनवाई

सेवायत भूमि घोटाला मामले में जेल में बंद IAS विनय चौबे की जमानत अर्जी पर कल होगी सुनवाई

सेवायत भूमि की अवैध खरीद-बिक्री के मामले में जेल में बंद आईएएस अधिकारी विनय चौबे की जमानत याचिका पर अब झारखंड हाईकोर्ट में बुधवार को सुनवाई की जाएगी। यह मामला हजारीबाग जिले में डीसी रहते हुए कथित अनियमितताओं से जुड़ा है, जिसमें विनय चौबे पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

इस प्रकरण की सुनवाई न्यायमूर्ति संजय कुमार द्विवेदी की अदालत में चल रही है। पिछली सुनवाई के दौरान अदालत ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) को विस्तृत प्रत्युत्तर (डिटेल्ड रिप्लाई) दाखिल करने का निर्देश दिया था।

विनय चौबे ने जिस मामले में जमानत की गुहार लगाई है, उसमें अगस्त 2025 में ACB ने प्राथमिकी दर्ज की थी, जिसका कांड संख्या 9/2025 है। इस केस में एसीबी ने जांच पूरी कर चार्जशीट दाखिल कर दी है।

इससे पहले, हजारीबाग एसीबी की विशेष अदालत ने 16 सितंबर को विनय चौबे की जमानत अर्जी खारिज कर दी थी। निचली अदालत से राहत न मिलने के बाद अब उन्होंने झारखंड हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

मामला राज्य की प्रशासनिक सेवा से जुड़े उच्च स्तरीय भ्रष्टाचार के आरोपों से संबंधित होने के कारण इस पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं।

Trending News

जदयू की बडी तैयारी, उत्तर प्रदेश चुनाव में पार्टी उतारेगी उम्मीदवार
जदयू की बडी तैयारी, उत्तर प्रदेश चुनाव में पार्टी उतारेगी उम्मीदवार
Aug 30, 2026, 10:19:00 PM
आरक्षण मामले पर बोले तेजस्वी, आरक्षण से नफरत तो मांझी, चिराग गैर आरक्षित सीटों पर लडे चुनाव
आरक्षण मामले पर बोले तेजस्वी, आरक्षण से नफरत तो मांझी, चिराग गैर आरक्षित सीटों पर लडे चुनाव
Aug 30, 2026, 10:08:00 PM
नेपाल की बाढ़ का भयावह मंजर: गंडक नदी में बहकर आ रहे मानव शव और मवेशी, ग्रामीणों में दहशत
नेपाल की बाढ़ का भयावह मंजर: गंडक नदी में बहकर आ रहे मानव शव और मवेशी, ग्रामीणों में दहशत
Aug 30, 2026, 9:51:00 PM
भामा साह और बिहार केसरी श्री कृष्ण सिंह की प्रतिमा पर लोग हुए आर-पार
भामा साह और बिहार केसरी श्री कृष्ण सिंह की प्रतिमा पर लोग हुए आर-पार
Aug 30, 2026, 9:43:00 PM
मुंह में सोने की चम्मच लेकर पैदा होने वालों को आरक्षण संशोधन में दिक्कत: मांझी
मुंह में सोने की चम्मच लेकर पैदा होने वालों को आरक्षण संशोधन में दिक्कत: मांझी
Aug 30, 2026, 9:13:00 PM
अवैध संबंध के कारण पति ने की पत्नी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
अवैध संबंध के कारण पति ने की पत्नी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
Aug 30, 2026, 8:53:00 PM
फिर लौटा 15 लाख का इनामी नक्सली!इलाके में सक्रिय होने की खबर
फिर लौटा 15 लाख का इनामी नक्सली!इलाके में सक्रिय होने की खबर
Aug 30, 2026, 5:55:00 PM
नर्सिंग पाठ्यक्रम की मान्यता के लिए इंडियन  नर्सिंग काउंसिल संवैधानिक नियामक नहीं
नर्सिंग पाठ्यक्रम की मान्यता के लिए इंडियन नर्सिंग काउंसिल संवैधानिक नियामक नहीं
Aug 30, 2026, 5:48:00 PM
फुटबॉल देखने घर से निकली थी महिला, नहर के किनारे मिला शव
फुटबॉल देखने घर से निकली थी महिला, नहर के किनारे मिला शव
Aug 30, 2026, 5:28:00 PM
डाक पार्सल लिखे वाहन में मिली शराब, हादसे के बाद लूट ले गये लोग
डाक पार्सल लिखे वाहन में मिली शराब, हादसे के बाद लूट ले गये लोग
Aug 30, 2026, 5:20:00 PM