टाटीसिल्वे : सेना की वर्दी में दरिंदा, स्टेशन पर खड़ी सेना की ट्रेन में महिला से दु*ष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

टाटीसिल्वे : सेना की वर्दी में दरिंदा, स्टेशन पर खड़ी सेना की ट्रेन में महिला से दु*ष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

रांची के टाटीसिल्वे रेलवे स्टेशन पर एक सनसनीखेज आपराधिक घटना सामने आई है, जहां लाइन नंबर-3 पर खड़ी सेना की एक मालगाड़ी जैसी ट्रेन में एक महिला के साथ दुष्कर्म किया गया। मामले में रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी सेना के जवान अजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार जवान प्रयागराज जिले के शाहपुर का निवासी है और वर्तमान में पंजाब के पटियाला में स्थित 42 मीडियम रेजिमेंट में तैनात है। वह उस सेना की ट्रेन की सुरक्षा ड्यूटी पर था, जिसे गुवाहाटी से नामकुम स्थित आर्मी हेडक्वार्टर तक सामग्री पहुंचाने के बाद 15 दिसंबर को अगले आदेश तक टाटीसिल्वे स्टेशन पर खड़ा रखने का निर्देश मिला था।

पीड़िता ने जीआरपी को दिए बयान में बताया कि वह अनगड़ा से टाटीसिल्वे स्टेशन पहुंची थी और रांची जाने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रही थी। गुरुवार शाम करीब 5:30 बजे आरोपी जवान ने उसे जबरन पकड़कर लाइन नंबर-3 पर खड़ी ट्रेन की एक खाली बोगी में खींच लिया। वहां उसने दरवाजा बंद कर महिला के साथ दुष्कर्म किया। महिला के विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट भी की।

घटना के दौरान महिला की चीख-पुकार सुनकर स्टेशन पर ड्यूटी कर रहे आरपीएफ के जवान मौके पर पहुंचे। जब उन्होंने बोगी का दरवाजा खुलवाने की कोशिश की तो आरोपी घबरा गया। काफी प्रयास के बाद जैसे ही दरवाजा खुला, आरोपी भागने लगा, लेकिन आरपीएफ के दो जवानों ने उसे दबोच लिया। इस दौरान आरोपी ने दोनों जवानों से हाथापाई की, जिसमें एक जवान के हाथ और दूसरे के कान में चोटें आईं।

घटना के बाद पीड़िता की शुक्रवार को मेडिकल जांच कराई गई। पुलिस ने बताया कि शनिवार को मजिस्ट्रेट के समक्ष महिला का बयान दर्ज कराया जाएगा। जीआरपी पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और सभी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं।

इस घटना ने रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा में तैनात कर्मियों की जवाबदेही को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Trending News

चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
Sep 11, 2026, 9:59:00 PM
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
Sep 11, 2026, 9:39:00 PM
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
Sep 11, 2026, 8:08:00 PM
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
Sep 11, 2026, 7:58:00 PM
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
Sep 11, 2026, 7:06:00 PM
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
Sep 11, 2026, 6:53:00 PM
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
Sep 11, 2026, 6:38:00 PM
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
Sep 11, 2026, 6:37:00 PM
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
Sep 11, 2026, 6:28:00 PM
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
Sep 11, 2026, 6:21:00 PM