JSSC-CGL मामले में सुप्रीम कोर्ट का हस्तक्षेप से इनकार, हाईकोर्ट के आदेश पर लगी मुहर

JSSC-CGL मामले में सुप्रीम कोर्ट का हस्तक्षेप से इनकार, हाईकोर्ट के आदेश पर लगी मुहर

जेएसएससी सीजीएल परीक्षा से जुड़े कथित पेपर लीक विवाद में झारखंड हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से इनकार कर दिया है। यह याचिका उन अभ्यर्थियों की ओर से दायर की गई थी, जिन्होंने परीक्षा प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए अनियमितताओं का आरोप लगाया था।

शीर्ष अदालत ने स्पष्ट किया कि जब यह मामला पहले से ही हाईकोर्ट की निगरानी में है और वहां से यह निर्देश दिए जा चुके हैं कि सफल उम्मीदवारों की नियुक्ति प्रक्रिया जारी रहेगी, वहीं दूसरी ओर आरोपों की जांच भी समानांतर रूप से होगी, तो ऐसे में सुप्रीम कोर्ट के स्तर पर अलग से हस्तक्षेप की आवश्यकता नहीं है।

कोर्ट ने यह भी रेखांकित किया कि हाईकोर्ट ने इस पूरे मामले की पड़ताल के लिए विशेष जांच टीम (एसआईटी) के गठन का आदेश दे रखा है। मौजूदा स्थिति में ऐसा कोई ठोस आधार सामने नहीं आया है, जिससे यह माना जाए कि जांच के कारण नियुक्तियों को रोका जाना चाहिए। इसी आधार पर याचिका को सुनवाई योग्य नहीं माना गया।

सुप्रीम कोर्ट में सफल अभ्यर्थियों का पक्ष अधिवक्ता अमृतांश वत्स ने रखा। गौरतलब है कि झारखंड सरकार पहले ही जेएसएससी सीजीएल परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र जारी कर चुकी है। सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के निर्णय को उचित ठहराते हुए दायर विशेष अनुमति याचिका (एसएलपी) को खारिज कर दिया।

Trending News

चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
Sep 11, 2026, 9:59:00 PM
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
Sep 11, 2026, 9:39:00 PM
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
Sep 11, 2026, 8:08:00 PM
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
Sep 11, 2026, 7:58:00 PM
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
Sep 11, 2026, 7:06:00 PM
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
Sep 11, 2026, 6:53:00 PM
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
Sep 11, 2026, 6:38:00 PM
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
Sep 11, 2026, 6:37:00 PM
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
Sep 11, 2026, 6:28:00 PM
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
Sep 11, 2026, 6:21:00 PM