ईडी कार्यालय की जांच पर बवाल, पुलिस कार्रवाई के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंची एजेंसी

ईडी कार्यालय की जांच पर बवाल, पुलिस कार्रवाई के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंची एजेंसी

रांची में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और स्थानीय पुलिस के बीच विवाद तेजी से बढ़ता जा रहा है। मामला तब शुरू हुआ जब पेयजल विभाग के क्लर्क संतोष कुमार ने ईडी के सहायक निदेशक प्रतीक और सहायक शुभम पर गंभीर आरोप लगाए। संतोष का दावा है कि ईडी कार्यालय में उन्हें बुलाकर उनके साथ मारपीट की गई, सिर पर चोट पहुंचाई गई और महत्वपूर्ण साक्ष्य मिटाने का प्रयास किया गया।

संतोष कुमार की शिकायत के आधार पर एयरपोर्ट थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। गुरुवार सुबह रांची पुलिस की टीम ने ईडी कार्यालय पहुंचकर जांच के सिलसिले में कार्रवाई की। इस कार्रवाई के विरोध में ईडी ने अब मामला हाईकोर्ट में ले जाने का निर्णय लिया है। ईडी ने मामले की जांच सीबीआई से कराने की भी मांग की है। मामले की सुनवाई कल होने की संभावना है।

इस पूरे घटनाक्रम पर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि ईडी कार्यालय में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और पुलिस-प्रशासन से जुड़े हजारों करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज और साक्ष्य मौजूद हैं। उनका आरोप है कि पुलिस की यह कार्रवाई साक्ष्यों में छेड़छाड़ या उन्हें नष्ट करने का एक प्रयास हो सकता है।

मरांडी ने चेतावनी दी कि यदि साक्ष्यों की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं की गई, तो राज्य में जनता और प्रशासन के बीच भरोसे का संकट उत्पन्न हो सकता है।

Trending News

चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
Sep 11, 2026, 9:59:00 PM
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
Sep 11, 2026, 9:39:00 PM
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
Sep 11, 2026, 8:08:00 PM
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
Sep 11, 2026, 7:58:00 PM
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
Sep 11, 2026, 7:06:00 PM
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
Sep 11, 2026, 6:53:00 PM
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
Sep 11, 2026, 6:38:00 PM
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
Sep 11, 2026, 6:37:00 PM
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
Sep 11, 2026, 6:28:00 PM
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
Sep 11, 2026, 6:21:00 PM