रांची पुलिस ने जब्त की 61 लाख रुपये की अवैध शराब, अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी

रांची पुलिस ने जब्त की 61 लाख रुपये की अवैध शराब, अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी

रांची जिले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जमशेदपुर से रांची की ओर आ रहे एक कंटेनर की जांच के दौरान लगभग 61 लाख रुपये मूल्य की अवैध शराब बरामद की गई। इस कंटेनर में कुल 1868 पेटियां थीं, जिनमें 16,544 शराब की बोतलें मिली हैं। शुरुआती आकलन के अनुसार इस पूरी खेप की कीमत करीब 61 लाख रुपये है। पुलिस ने मामले में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। इस कार्रवाई की जानकारी पुलिस ने प्रेस रिलीज के माध्यम से साझा की।

एसएसपी, रांची को मिली गुप्त सूचना के आधार पर नामकुम थाना की पुलिस टीम ने कार्रवाई की। 9 नवंबर की देर रात, जमशेदपुर से रांची की ओर आ रहे कंटेनर को रांची-टाटा रोड के सरजामडीह गांव के पास रोका गया। चालक ने कंटेनर सड़क किनारे खड़ा कर अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल की ओर भागने की कोशिश की।

तत्काल पुलिस टीम ने कंटेनर को अपने कब्जे में ले लिया और नामकुम थाना लाया। जांच के दौरान कंटेनर का पिछला गेट सील पाया गया, जिस कारण पुलिस को अनुमंडल दंडाधिकारी, रांची से अनुमति लेकर ताला तोड़ना पड़ा। जब गेट खोला गया, तो कंटेनर में शराब का विशाल जखीरा बरामद हुआ। कंटेनर का रजिस्ट्रेशन नंबर WB23D-5344 भी जांच में फर्जी पाया गया।

इस कार्रवाई में ग्रामीण एसपी, रांची के निर्देश पर नामकुम थाना के पुलिस इंस्पेक्टर मनोज कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई गई। टीम में पुलिस अवर निरीक्षक शशि रंजन, जयदीप कुमार सराक, मिथुन कुमार, सोनू कुमार, धर्मेंद्र कुमार, एएसआई तारकेश्वर प्रसाद केसरी, प्रभुवन कुमार, जयप्रकाश कुमार, उज्जवल कुमार सिंह और चालक वीरेंद्र कुमार के साथ-साथ नामकुम थाना रिजर्व गार्ड के सशस्त्र जवान शामिल थे।

Trending News

जदयू की बडी तैयारी, उत्तर प्रदेश चुनाव में पार्टी उतारेगी उम्मीदवार
जदयू की बडी तैयारी, उत्तर प्रदेश चुनाव में पार्टी उतारेगी उम्मीदवार
Aug 30, 2026, 10:19:00 PM
आरक्षण मामले पर बोले तेजस्वी, आरक्षण से नफरत तो मांझी, चिराग गैर आरक्षित सीटों पर लडे चुनाव
आरक्षण मामले पर बोले तेजस्वी, आरक्षण से नफरत तो मांझी, चिराग गैर आरक्षित सीटों पर लडे चुनाव
Aug 30, 2026, 10:08:00 PM
नेपाल की बाढ़ का भयावह मंजर: गंडक नदी में बहकर आ रहे मानव शव और मवेशी, ग्रामीणों में दहशत
नेपाल की बाढ़ का भयावह मंजर: गंडक नदी में बहकर आ रहे मानव शव और मवेशी, ग्रामीणों में दहशत
Aug 30, 2026, 9:51:00 PM
भामा साह और बिहार केसरी श्री कृष्ण सिंह की प्रतिमा पर लोग हुए आर-पार
भामा साह और बिहार केसरी श्री कृष्ण सिंह की प्रतिमा पर लोग हुए आर-पार
Aug 30, 2026, 9:43:00 PM
मुंह में सोने की चम्मच लेकर पैदा होने वालों को आरक्षण संशोधन में दिक्कत: मांझी
मुंह में सोने की चम्मच लेकर पैदा होने वालों को आरक्षण संशोधन में दिक्कत: मांझी
Aug 30, 2026, 9:13:00 PM
अवैध संबंध के कारण पति ने की पत्नी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
अवैध संबंध के कारण पति ने की पत्नी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
Aug 30, 2026, 8:53:00 PM
फिर लौटा 15 लाख का इनामी नक्सली!इलाके में सक्रिय होने की खबर
फिर लौटा 15 लाख का इनामी नक्सली!इलाके में सक्रिय होने की खबर
Aug 30, 2026, 5:55:00 PM
नर्सिंग पाठ्यक्रम की मान्यता के लिए इंडियन  नर्सिंग काउंसिल संवैधानिक नियामक नहीं
नर्सिंग पाठ्यक्रम की मान्यता के लिए इंडियन नर्सिंग काउंसिल संवैधानिक नियामक नहीं
Aug 30, 2026, 5:48:00 PM
फुटबॉल देखने घर से निकली थी महिला, नहर के किनारे मिला शव
फुटबॉल देखने घर से निकली थी महिला, नहर के किनारे मिला शव
Aug 30, 2026, 5:28:00 PM
डाक पार्सल लिखे वाहन में मिली शराब, हादसे के बाद लूट ले गये लोग
डाक पार्सल लिखे वाहन में मिली शराब, हादसे के बाद लूट ले गये लोग
Aug 30, 2026, 5:20:00 PM