रांची में नशे का कारोबार बेनकाब, ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़े

रांची में नशे का कारोबार बेनकाब, ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़े

रांची में मादक पदार्थों की अवैध खरीद-बिक्री पर शिकंजा कसते हुए कोतवाली थाना पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई नागाबाबा खटाल के पास फ्लाईओवर के नीचे की, जहां कथित तौर पर ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की जा रही थी। तलाशी के दौरान दोनों आरोपियों के पास से कुल 8.4 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई।

पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ अधिकारियों को इस इलाके में नशीले पदार्थों के कारोबार की सूचना मिली थी। सूचना की पुष्टि के बाद कोतवाली थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम तैयार कर मौके पर भेजी गई। पुलिस टीम को देखते ही वहां मौजूद दो व्यक्ति भागने लगे। जवानों ने पीछा कर दोनों को पकड़ लिया और उनकी तलाशी ली।

तलाशी में रंजीत कुमार वर्मा के पास से 3.9 ग्राम और कृष्णा कुमार वर्मा के कब्जे से 4.5 ग्राम ब्राउन शुगर मिली। इसके बाद दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे हजारीबाग से ब्राउन शुगर खरीदकर रांची लाते थे। इसके बाद कोतवाली थाना क्षेत्र के नागाबाबा खटाल और आसपास के इलाकों में ग्राहकों को नशीला पदार्थ बेचते थे। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस कारोबार के पीछे और कौन-कौन लोग शामिल हैं और हजारीबाग से रांची तक सप्लाई का नेटवर्क किस तरह संचालित हो रहा था।

मामले को लेकर कोतवाली थाना में कांड संख्या 165/26 दर्ज किया गया है। केस 6 अगस्त 2026 की तारीख में NDPS Act की संबंधित धाराओं के तहत दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस अब पूरे नशीली दवाओं के नेटवर्क की पड़ताल कर रही है।

Trending News

 17 से 22 अक्टूबर तक प्रभावी रहेगा कंट्रोल रूम, सोशल मीडिया पर मॉनिटरिंग सेल की कड़ी नजर
17 से 22 अक्टूबर तक प्रभावी रहेगा कंट्रोल रूम, सोशल मीडिया पर मॉनिटरिंग सेल की कड़ी नजर
Oct 16, 2026, 11:23:00 AM
प्रसव के बाद जच्चा बच्चा की मौत, अस्पताल में हंगामे के बाद सड़क जाम
प्रसव के बाद जच्चा बच्चा की मौत, अस्पताल में हंगामे के बाद सड़क जाम
Oct 16, 2026, 11:10:00 AM
'दिल्ली के रामलीला मैदान में ऐतिहासिक रैली' कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष  ने बीजेपी को दिया करारा जवाब
'दिल्ली के रामलीला मैदान में ऐतिहासिक रैली' कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी को दिया करारा जवाब
Oct 16, 2026, 10:58:00 AM
अवैध महुआ शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई
अवैध महुआ शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Oct 16, 2026, 10:42:00 AM
दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा पुलिस अलर्ट, जिले भर में निकाला फ्लैग मार्च
दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा पुलिस अलर्ट, जिले भर में निकाला फ्लैग मार्च
Oct 16, 2026, 10:29:00 AM
 गांव में छाया था अंधेरा, अब जली रोशनी, स्पीकर रवींद्रनाथ महतो की पहल पर मिली राहत
गांव में छाया था अंधेरा, अब जली रोशनी, स्पीकर रवींद्रनाथ महतो की पहल पर मिली राहत
Oct 16, 2026, 10:18:00 AM
नेमरा पहुंचे संवेदक, सीएम से जताया शोक, अपनी समस्या से भी कराया अवगत
नेमरा पहुंचे संवेदक, सीएम से जताया शोक, अपनी समस्या से भी कराया अवगत
Oct 16, 2026, 9:39:00 AM
जगदम्बा ब्रांड के लड्डुओं के गोदाम पर छापा, भारी मात्रा में लड्डू और बेसन जब्त
जगदम्बा ब्रांड के लड्डुओं के गोदाम पर छापा, भारी मात्रा में लड्डू और बेसन जब्त
Oct 16, 2026, 8:16:00 AM
बीबोस में 31 तक कर सकते हैं टीओसी के लिए आवेदन: शिक्षा विभाग
बीबोस में 31 तक कर सकते हैं टीओसी के लिए आवेदन: शिक्षा विभाग
Oct 15, 2026, 8:00:00 PM
दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में, दंगा निरोधी मॉक ड्रिल का आयोजन
दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में, दंगा निरोधी मॉक ड्रिल का आयोजन
Oct 15, 2026, 8:00:00 PM