रामगढ़ : रांची के धुर्वा से लापता अंश और अंशिका सुरक्षित, बजरंग दल युवकों निभायी अहम भूमिका

रामगढ़ : रांची के धुर्वा से लापता अंश और अंशिका सुरक्षित, बजरंग दल युवकों निभायी अहम भूमिका

झारखंड की राजधानी रांची के धुर्वा इलाके से 2 जनवरी को रहस्यमय तरीके से गायब हुए दो नन्हे बच्चे आखिरकार 13 दिन बाद सकुशल बरामद कर लिए गए हैं। अंश कुमार राय और अंशिका कुमारी को 14 जनवरी को रामगढ़ जिले के चितरपुर प्रखंड अंतर्गत पहाड़ियां जहाने क्षेत्र से खोज निकाला गया। यह सफलता बजरंग दल चितरपुर इकाई को मिली, जिसने दोनों बच्चों को एक गुलगुलिया दंपति के पास देखा और तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस को सूचना दी।

जानकारी के अनुसार, बच्चों के लापता होने के बाद बजरंग दल रामगढ़ जिला इकाई ने एक संगठित खोज अभियान शुरू किया था। इस अभियान के तहत जिले के विभिन्न प्रखंडों में कार्यकर्ताओं ने लगातार तलाश जारी रखी। विशेष रूप से उन स्थानों पर ध्यान केंद्रित किया गया, जहां गुलगुलिया और मांग समुदाय के लोग अस्थायी रूप से रहते या घूमते हैं। इसी कड़ी में चितरपुर क्षेत्र में चलाए गए अभियान को सफलता मिली।

बुधवार को बजरंग दल चितरपुर समिति के सदस्य सचिन प्रजापति, बबलू साहू और सन्नी पहाड़ियां जहाने इलाके में खोजबीन कर रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर दोनों बच्चों पर पड़ी, जो एक गुलगुलिया दंपति के साथ मौजूद थे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बजरंग दल के युवकों ने तुरंत रामगढ़ पुलिस को सूचना दी और बच्चों को सुरक्षित अपने संरक्षण में लिया।

इसके बाद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने दोनों बच्चों और संबंधित गुलगुलिया दंपति को पुलिस के हवाले कर दिया। रजरप्पा थाना की पुलिस सभी को रामगढ़ पुलिस मुख्यालय लेकर गई है। इस पूरे मामले पर पुलिस द्वारा आगे की जानकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए साझा किए जाने की संभावना है।

उल्लेखनीय है कि बच्चों की सुरक्षित बरामदगी के लिए दो लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। बच्चों के मिलने की खबर फैलते ही पूरे इलाके में राहत और खुशी का माहौल है। वहीं, खोज अभियान में भूमिका निभाने को लेकर बजरंग दल की स्थानीय स्तर पर काफी सराहना हो रही है।


Trending News

चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
Sep 11, 2026, 9:59:00 PM
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
Sep 11, 2026, 9:39:00 PM
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
Sep 11, 2026, 8:08:00 PM
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
Sep 11, 2026, 7:58:00 PM
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
Sep 11, 2026, 7:06:00 PM
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
Sep 11, 2026, 6:53:00 PM
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
Sep 11, 2026, 6:38:00 PM
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
Sep 11, 2026, 6:37:00 PM
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
Sep 11, 2026, 6:28:00 PM
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
Sep 11, 2026, 6:21:00 PM