लापता बच्चों की वापसी पर सियासत तेज, आलोक दुबे ने बाबूलाल मरांडी पर साधा निशाना

लापता बच्चों की वापसी पर सियासत तेज, आलोक दुबे ने बाबूलाल मरांडी पर साधा निशाना

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव आलोक कुमार दुबे ने भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी के उस बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है, जिसमें लापता बच्चों अंश और अंशिका की बरामदगी का श्रेय बजरंग दल को देने की बात कही गई थी। आलोक दुबे ने कहा कि बाबूलाल मरांडी इस पूरे मामले को लेकर खुद असमंजस में हैं और उन्हें यह तय नहीं हो पा रहा है कि किसे बधाई दी जाए, या फिर बच्चों की सुरक्षित वापसी को राजनीतिक लाभ में कैसे बदला जाए।

कांग्रेस महासचिव ने आरोप लगाया कि जब किसी ने भाजपा या उसके नेताओं को इस सफलता का श्रेय नहीं दिया, तो हताशा में इस तरह के आधारहीन बयान सामने आ रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि हकीकत यह है कि जनता और मीडिया दोनों रांची पुलिस और जिला प्रशासन की तत्परता, संवेदनशीलता और पेशेवर कार्यशैली की खुले दिल से सराहना कर रहे हैं। बच्चों की सकुशल वापसी लगातार चली पुलिस कार्रवाई, बेहतर समन्वय और जिम्मेदार प्रशासनिक प्रयासों का नतीजा है।

आलोक दुबे ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक ओर पूरा समाज पुलिस बल का हौसला बढ़ा रहा है, वहीं दूसरी ओर भाजपा जैसे बयान देकर उनके मनोबल को कमजोर करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने यह भी जोड़ा कि यदि किसी सामाजिक संगठन या व्यक्ति ने सहयोग किया हो, तो वह अलग विषय है, लेकिन सरकारी तंत्र की भूमिका को नजरअंदाज कर राजनीतिक श्रेय लेने की कोशिश निंदनीय है।

उन्होंने जोर देकर कहा कि अंश और अंशिका की सुरक्षित घर वापसी मानवता, प्रशासनिक कर्तव्य और आम जनता व मीडिया के साझा प्रयासों की जीत है। कांग्रेस महासचिव ने भाजपा से अपील की कि वह इस संवेदनशील विषय पर श्रेय लेने की राजनीति से दूर रहे और उन पुलिसकर्मियों का सम्मान करे, जिन्होंने दिन-रात मेहनत कर बच्चों को उनके परिवार से मिलाया।

Trending News

चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
Sep 11, 2026, 9:59:00 PM
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
Sep 11, 2026, 9:39:00 PM
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
Sep 11, 2026, 8:08:00 PM
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
Sep 11, 2026, 7:58:00 PM
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
Sep 11, 2026, 7:06:00 PM
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
Sep 11, 2026, 6:53:00 PM
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
Sep 11, 2026, 6:38:00 PM
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
Sep 11, 2026, 6:37:00 PM
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
Sep 11, 2026, 6:28:00 PM
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
Sep 11, 2026, 6:21:00 PM