JPSC विवाद पर सियासत तेज, भाजपा ने खोला सरकार के खिलाफ मोर्चा

JPSC विवाद पर सियासत तेज, भाजपा ने खोला सरकार के खिलाफ मोर्चा

झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) से जुड़े विवाद को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। जामताड़ा में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा नेत्री सीता सोरेन और पूर्व मंत्री रणधीर सिंह ने भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता पर सवाल उठाते हुए पूरे मामले की जांच केंद्रीय एजेंसियों से कराने की मांग की।

सीता सोरेन ने कहा कि अब तक की कार्रवाई केवल सीमित स्तर तक सिमटी हुई दिखाई देती है, जबकि पूरे प्रकरण में कथित रूप से शामिल बड़े जिम्मेदार लोगों तक जांच नहीं पहुंची है। उनका कहना था कि यह मामला प्रदेश के हजारों युवाओं के भविष्य से जुड़ा है, इसलिए इसकी निष्पक्ष और व्यापक जांच कर सच्चाई सामने लाई जानी चाहिए।

वहीं, पूर्व मंत्री रणधीर सिंह ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं की विश्वसनीयता लगातार प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि भर्ती प्रक्रियाओं और प्रश्नपत्र लीक जैसे मामलों ने अभ्यर्थियों का भरोसा कमजोर किया है।

भाजपा नेताओं ने मांग की कि पूरे प्रकरण की जांच सीबीआई या ईडी जैसी केंद्रीय एजेंसियों को सौंपी जाए, ताकि सभी तथ्यों की निष्पक्ष पड़ताल हो सके और यदि किसी स्तर पर अनियमितता हुई है तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

जामताड़ा से संतोष कुमार की रिपोर्ट

Trending News

 स्कूल की रंगाई-पोताई में बच्चों की जान से खिलवाड़! 30 फीट बांस की सीढ़ी उठाने के लिए बाउंड्री पर चढ़ाए गए छात्र
स्कूल की रंगाई-पोताई में बच्चों की जान से खिलवाड़! 30 फीट बांस की सीढ़ी उठाने के लिए बाउंड्री पर चढ़ाए गए छात्र
Oct 17, 2026, 1:21:00 PM
खिलौना समझ मासूम के हाथ में थमा दी पिस्तौल, चली गोली और उजड़ गई मां की गोद!
खिलौना समझ मासूम के हाथ में थमा दी पिस्तौल, चली गोली और उजड़ गई मां की गोद!
Oct 17, 2026, 1:20:00 PM
धनश्री से तलाक ने इस कदर तोड़ा, 'शराबी' बन गए थे चहल! 26 दिन रिहैब में बिताया, पैनिक अटैक..फिर...
धनश्री से तलाक ने इस कदर तोड़ा, 'शराबी' बन गए थे चहल! 26 दिन रिहैब में बिताया, पैनिक अटैक..फिर...
Oct 17, 2026, 1:05:00 PM
BJP के दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी अपोलो अस्पताल में भर्ती, जेपी नड्डा ने की मुलाकात
BJP के दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी अपोलो अस्पताल में भर्ती, जेपी नड्डा ने की मुलाकात
Oct 17, 2026, 1:01:00 PM
गोदाम से लाखों की चोरी, सोने-चांदी के गहने और कैश लेकर फरार हुए चोर
गोदाम से लाखों की चोरी, सोने-चांदी के गहने और कैश लेकर फरार हुए चोर
Oct 17, 2026, 12:21:00 PM
मुख्यमंत्री ने कहा- पर्यावरण को संतुलित रखते हुए तेजी से किए जा रहे हैं बिहार में विकास के काम
मुख्यमंत्री ने कहा- पर्यावरण को संतुलित रखते हुए तेजी से किए जा रहे हैं बिहार में विकास के काम
Oct 17, 2026, 12:15:00 PM
अतिक्रमण हटाने वाले थाने पर ही अतिक्रमण का आरोप! जब्त वाहनों से घुटा विजयीपुर डाकघर का रास्ता, बुजुर्ग परेशान
अतिक्रमण हटाने वाले थाने पर ही अतिक्रमण का आरोप! जब्त वाहनों से घुटा विजयीपुर डाकघर का रास्ता, बुजुर्ग परेशान
Oct 17, 2026, 11:58:00 AM
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज पटना के कई दुर्गा पूजा पंडालों में करेंगे देवी दर्शन, जानिए पूरा कार्यक्रम
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज पटना के कई दुर्गा पूजा पंडालों में करेंगे देवी दर्शन, जानिए पूरा कार्यक्रम
Oct 17, 2026, 11:38:00 AM
गुरु गोविंद सिंह महाराज का 360वां प्रकाश पर्व, श्रद्धालुओं की सुविधा और बेहतर व्यवस्था का मुख्यमंत्री ने दिया निर्देश
गुरु गोविंद सिंह महाराज का 360वां प्रकाश पर्व, श्रद्धालुओं की सुविधा और बेहतर व्यवस्था का मुख्यमंत्री ने दिया निर्देश
Oct 17, 2026, 11:13:00 AM
विस्थापितों का आंदोलन तेज, BSL का मुख्य द्वार जाम
विस्थापितों का आंदोलन तेज, BSL का मुख्य द्वार जाम
Oct 17, 2026, 10:51:00 AM