मोहम्मदगंज अस्पताल में कब आएंगे डॉक्टर? आजसू ने सरकार से पूछा बड़ा सवाल

मोहम्मदगंज अस्पताल में कब आएंगे डॉक्टर? आजसू ने सरकार से पूछा बड़ा सवाल

मोहम्मदगंज प्रखंड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों और बुनियादी स्वास्थ्य सेवाओं की कमी का मुद्दा एक बार फिर चर्चा में है। आजसू पार्टी के केंद्रीय सदस्य मंजीत कुमार मेहता ने अस्पताल की मौजूदा स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए राज्य सरकार और स्वास्थ्य विभाग से तत्काल आवश्यक कदम उठाने की मांग की है। उनका कहना है कि करोड़ों रुपये खर्च कर आधुनिक भवन तैयार होने के बावजूद अस्पताल में स्थायी एमबीबीएस चिकित्सक की नियुक्ति अब तक नहीं की गई है, जिससे स्थानीय लोगों को अपेक्षित स्वास्थ्य सेवाएं नहीं मिल पा रही हैं।

मेहता के अनुसार, अस्पताल में डॉक्टरों और आवश्यक संसाधनों की अनुपलब्धता के कारण सामान्य बीमारियों से लेकर प्रसूति संबंधी मामलों, सड़क दुर्घटनाओं और सांप या अन्य जहरीले जीव-जंतुओं के काटने जैसी आपात स्थितियों में मरीजों को करीब 20 किलोमीटर दूर जपला अनुमंडलीय अस्पताल भेजना पड़ता है। उन्होंने बताया कि रास्ते में पड़ने वाले तीन रेलवे फाटक उपचार में अतिरिक्त देरी का कारण बनते हैं, जिससे कई बार मरीजों की स्थिति गंभीर हो जाती है।

उन्होंने आरोप लगाया कि अस्पताल में कई अवसरों पर प्राथमिक उपचार तक की समुचित व्यवस्था उपलब्ध नहीं रहती। विशेषकर मानसून के दौरान जहरीले जीव-जंतुओं के काटने की घटनाएं बढ़ जाती हैं, लेकिन अस्पताल में एंटी स्नेक वेनम (एएसवी) इंजेक्शन सहित आवश्यक जीवनरक्षक दवाओं का अभाव स्थानीय लोगों के लिए गंभीर चिंता का विषय बना हुआ है।

आजसू नेता ने कहा कि सरकारी मानकों के अनुसार प्रत्येक प्रखंड स्तरीय अस्पताल में कम-से-कम एक एमबीबीएस चिकित्सक की तैनाती और आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित की जानी चाहिए। इसके बावजूद मोहम्मदगंज अस्पताल में इस व्यवस्था का अभाव स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति पर सवाल खड़े करता है।

उन्होंने राज्य सरकार से मांग की कि अस्पताल में तत्काल स्थायी एमबीबीएस डॉक्टर की नियुक्ति की जाए। साथ ही एंटी स्नेक वेनम, जीवनरक्षक दवाओं और अन्य आवश्यक चिकित्सा संसाधनों की उपलब्धता भी सुनिश्चित की जाए ताकि लोगों को समय पर उपचार मिल सके।

मंजीत कुमार मेहता ने कहा कि यह केवल एक अस्पताल की व्यवस्था का मुद्दा नहीं, बल्कि क्षेत्र के हजारों लोगों के स्वास्थ्य और जीवन सुरक्षा से जुड़ा विषय है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो स्थानीय जनता लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से व्यापक आंदोलन शुरू करने के लिए विवश होगी, जिसकी जिम्मेदारी सरकार और संबंधित प्रशासन पर होगी।

पलामू से विकाश कश्यप की रिपोर्ट

Trending News

पश्चिम बंगाल: दुर्गा पूजा में दर्दनाक हादसा, 17 की मौत, दर्जनों घायल, राहत व बचाव कार्य जारी
पश्चिम बंगाल: दुर्गा पूजा में दर्दनाक हादसा, 17 की मौत, दर्जनों घायल, राहत व बचाव कार्य जारी
Oct 17, 2026, 11:01:00 PM
302 बालू घाटों की नीलामी के बावजूद 288 घाट बंद, सड़क परियोजनाएं अधर में, मुख्यमंत्री जवाब दें: बाबूलाल मरांडी
302 बालू घाटों की नीलामी के बावजूद 288 घाट बंद, सड़क परियोजनाएं अधर में, मुख्यमंत्री जवाब दें: बाबूलाल मरांडी
Oct 17, 2026, 7:19:00 PM
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने विभिन्न पंडालों में किए मां दुर्गा के दर्शन, की पूजा अर्चना
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने विभिन्न पंडालों में किए मां दुर्गा के दर्शन, की पूजा अर्चना
Oct 17, 2026, 7:06:00 PM
दुर्गा पूजा को लेकर जमुई पुलिस अलर्ट, शहर में निकाला गया फ्लैग मार्च
दुर्गा पूजा को लेकर जमुई पुलिस अलर्ट, शहर में निकाला गया फ्लैग मार्च
Oct 17, 2026, 7:01:00 PM
आप भी खाते हैं मैकडॉनल्ड्स के बर्गर और डोमिनोज़ पिज्जा, हो जाए सावधान
आप भी खाते हैं मैकडॉनल्ड्स के बर्गर और डोमिनोज़ पिज्जा, हो जाए सावधान
Oct 17, 2026, 6:53:00 PM
आज खुलेगा मां दुर्गा का पट, दर्शन को उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़
आज खुलेगा मां दुर्गा का पट, दर्शन को उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़
Oct 17, 2026, 6:46:00 PM
मोतिहारी में 'मेड इन पाकिस्तान' लिखी चादरों का मामला, दो फेरीवाले हिरासत में
मोतिहारी में 'मेड इन पाकिस्तान' लिखी चादरों का मामला, दो फेरीवाले हिरासत में
Oct 17, 2026, 6:31:00 PM
सप्तमी को मां आरण्य देवी के दर्शन के लिए उमड़ी आस्था, हजारों की संख्या में भक्तों ने माता के दरबार में टेका मत्था
सप्तमी को मां आरण्य देवी के दर्शन के लिए उमड़ी आस्था, हजारों की संख्या में भक्तों ने माता के दरबार में टेका मत्था
Oct 17, 2026, 6:14:00 PM
दुर्गापूजा को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन सतर्क
दुर्गापूजा को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन सतर्क
Oct 17, 2026, 5:53:00 PM
शिक्षकों की 15 सूत्री मांगों को लेकर संघ ने की शिक्षा मंत्री से वार्ता, मिला आश्वासन
शिक्षकों की 15 सूत्री मांगों को लेकर संघ ने की शिक्षा मंत्री से वार्ता, मिला आश्वासन
Oct 17, 2026, 5:26:00 PM