ऑपरेशन NARCOS के तहत बड़ी सफलता, रांची स्टेशन से 61 किलो गां*जा जब्त, तीन युवक गिरफ्तार

ऑपरेशन NARCOS के तहत बड़ी सफलता, रांची स्टेशन से 61 किलो गां*जा जब्त, तीन युवक गिरफ्तार

रांची रेलवे स्टेशन पर नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) को बड़ी कामयाबी मिली है। संयुक्त कार्रवाई के दौरान 61 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी बाजार कीमत लगभग 30.50 लाख रुपये आंकी गई है। मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर आगे की जांच के लिए जीआरपी के हवाले कर दिया गया है।

आरपीएफ द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन NARCOS’ के तहत फ्लाइंग स्क्वॉड, आरपीएफ पोस्ट रांची और अपराध शाखा की टीम लगातार रेलवे परिसरों और ट्रेनों में निगरानी कर रही थी। इसी क्रम में 30 मई 2026 को संबलपुर-जम्मू तवी एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 18309) की जांच के दौरान अधिकारियों की नजर बी-3 कोच में यात्रा कर रहे तीन युवकों पर पड़ी, जिनके पास बड़ी संख्या में बैग थे।

प्राथमिक पूछताछ के दौरान यात्रियों की गतिविधियां और जवाब संदिग्ध प्रतीत हुए। अधिकारियों ने जब उनसे विस्तार से पूछताछ की, तो बैगों में मादक पदार्थ होने की जानकारी सामने आई। इसके बाद ट्रेन से उतारकर नामकुम रेलवे स्टेशन पर विधिक प्रक्रिया के तहत उनके सामान की तलाशी ली गई।

जांच में चार ट्रॉली बैग और तीन बैकपैक से कुल 61 पैकेट बरामद हुए। वजन करने पर इनमें 61 किलोग्राम गांजा पाया गया। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने डीडी किट के माध्यम से पदार्थ की जांच की, जिसमें यह गांजा होने की पुष्टि हुई। इसके बाद पूरे माल को जब्त कर लिया गया।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान बिहार के बक्सर जिले निवासी आयुष सिंह (22), प्रिंस कुमार (21) और अंकित पाठक (19) के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उनके पास से तीन मोबाइल फोन भी बरामद किए गए, जिन्हें जांच के लिए सुरक्षित रखा गया है।

आरपीएफ के सहायक सुरक्षा आयुक्त प्रताप सिंह नेगी के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई के बाद आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उन्हें जीआरपी रांची को सौंप दिया गया। अब जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि जब्त गांजा किस स्थान से लाया गया था, इसकी आपूर्ति कहां की जानी थी और इस पूरे नेटवर्क में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं।

इस अभियान को सफल बनाने में इंस्पेक्टर शिशुपाल कुमार, इंस्पेक्टर लालबहादुर, एएसआई योगेंद्र कुमार, एएसआई अनिल कुमार, एएसआई अभिषेक कुमार तथा आरपीएफ के अन्य कर्मियों की अहम भूमिका रही। आरपीएफ अधिकारियों का मानना है कि यह कार्रवाई रेलवे मार्ग से संचालित नशा तस्करी के नेटवर्क पर प्रभावी प्रहार साबित होगी।

Trending News

पटना में गंगा का रौद्र रूप, कई घाट डूबे, 13 जिले बाढ़ की चपेट में, CM सम्राट चौधरी करेंगे एरियल सर्वे
पटना में गंगा का रौद्र रूप, कई घाट डूबे, 13 जिले बाढ़ की चपेट में, CM सम्राट चौधरी करेंगे एरियल सर्वे
Sep 04, 2026, 11:23:00 AM
कमीशन मांगे 3 लाख,1.04 लाख लेते धराए कार्यपालक अभियंता, घर से नकद मिले 8.36 लाख!
कमीशन मांगे 3 लाख,1.04 लाख लेते धराए कार्यपालक अभियंता, घर से नकद मिले 8.36 लाख!
Sep 04, 2026, 10:57:00 AM
जामताड़ा में उपमुख्यमंत्री अग्निमित्रा पॉल का भव्य स्वागत, कहा-बंगाल में अब दुर्गा पूजा होगी और भी भव्य
जामताड़ा में उपमुख्यमंत्री अग्निमित्रा पॉल का भव्य स्वागत, कहा-बंगाल में अब दुर्गा पूजा होगी और भी भव्य
Sep 04, 2026, 10:39:00 AM
सीबीएसई ईस्ट जोन स्विमिंग चैंपियनशिप में रूद्र विजय ने जीता कांस्य पदक, लगातार तीसरे साल बढ़ाया जिले का मान
सीबीएसई ईस्ट जोन स्विमिंग चैंपियनशिप में रूद्र विजय ने जीता कांस्य पदक, लगातार तीसरे साल बढ़ाया जिले का मान
Sep 04, 2026, 10:17:00 AM
पुलिस में पदोन्नति का जश्न, एसपी ने वर्दी पर सजाए स्टार
पुलिस में पदोन्नति का जश्न, एसपी ने वर्दी पर सजाए स्टार
Sep 04, 2026, 9:59:00 AM
सीबीएसई ईस्ट जोन स्विमिंग चैंपियनशिप: रूद्र विजय ने जीता कांस्य पदक, लगातार तीसरे साल बढ़ाया जिले का मान
सीबीएसई ईस्ट जोन स्विमिंग चैंपियनशिप: रूद्र विजय ने जीता कांस्य पदक, लगातार तीसरे साल बढ़ाया जिले का मान
Sep 04, 2026, 9:51:00 AM
भोरे में सरकारी अस्पताल के कर्मी ने ही खोल दिया अस्पताल के खिलाफ मोर्चा
भोरे में सरकारी अस्पताल के कर्मी ने ही खोल दिया अस्पताल के खिलाफ मोर्चा
Sep 04, 2026, 9:43:00 AM
औरंगाबाद में बडा हादसा, मकान गिरने से एक ही परिवार के पांच लोग दबे, एक की मौत
औरंगाबाद में बडा हादसा, मकान गिरने से एक ही परिवार के पांच लोग दबे, एक की मौत
Sep 04, 2026, 9:27:00 AM
राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, होमी भाभा कैंसर अस्पताल में अत्याधुनिक ICU कॉम्प्लेक्स का लोकार्पण
राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, होमी भाभा कैंसर अस्पताल में अत्याधुनिक ICU कॉम्प्लेक्स का लोकार्पण
Sep 04, 2026, 9:18:00 AM
अदालत परिसर से फरार हुआ कैदी, स्थानीय लोगों ने पकडा
अदालत परिसर से फरार हुआ कैदी, स्थानीय लोगों ने पकडा
Sep 04, 2026, 8:45:00 AM