पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को फिलहाल राहत नहीं, सुप्रीम कोर्ट में 20 मार्च को होगी अगली सुनवाई

पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को फिलहाल राहत नहीं, सुप्रीम कोर्ट में 20 मार्च को होगी अगली सुनवाई

टेंडर घोटाले से जुड़े करोड़ों रुपये की कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार झारखंड के पूर्व मंत्री आलमगीर आलम की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और बचाव पक्ष की दलीलें सुनने के बाद शीर्ष अदालत ने इस मामले में अगली सुनवाई की तारीख 20 मार्च तय कर दी है।

यह मामला सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस एम. एम. सुंदरेश्वर और जस्टिस एन. कोटीश्वर सिंह की पीठ के समक्ष सूचीबद्ध था। इससे पहले 11 जुलाई को झारखंड हाईकोर्ट ने आलमगीर आलम को राहत देने से इनकार करते हुए उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी थी। हाईकोर्ट में यह फैसला जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद की अदालत ने सुनाया था।

हाईकोर्ट से निराशा मिलने के बाद पूर्व मंत्री ने सर्वोच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। ईडी ने आलमगीर आलम को पिछले वर्ष 15 मई को गिरफ्तार किया था और तब से वे न्यायिक हिरासत में हैं।

जांच एजेंसी के अनुसार, इस मामले की कड़ी उनके आप्त सचिव संजीव कुमार लाल और उनके घरेलू कर्मचारी जहांगीर आलम से जुड़ती है। एजेंसी की कार्रवाई के दौरान दोनों के ठिकानों से कथित तौर पर 32.30 करोड़ रुपये नकद बरामद किए गए थे। इसी बरामदगी के आधार पर ईडी ने पूर्व मंत्री की भूमिका की जांच करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया था।

अब सभी की निगाहें 20 मार्च को होने वाली अगली सुनवाई पर टिकी हैं, जहां सुप्रीम कोर्ट आलमगीर आलम की जमानत पर आगे की कानूनी दिशा तय करेगा।

Trending News

चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
Sep 11, 2026, 9:59:00 PM
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
Sep 11, 2026, 9:39:00 PM
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
Sep 11, 2026, 8:08:00 PM
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
Sep 11, 2026, 7:58:00 PM
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
Sep 11, 2026, 7:06:00 PM
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
Sep 11, 2026, 6:53:00 PM
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
Sep 11, 2026, 6:38:00 PM
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
Sep 11, 2026, 6:37:00 PM
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
Sep 11, 2026, 6:28:00 PM
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
Sep 11, 2026, 6:21:00 PM