नक्सल ऑपरेशन के जांबाजों की वीरता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, केंद्र को भेजे गए 14 नाम

नक्सल ऑपरेशन के जांबाजों की वीरता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, केंद्र को भेजे गए 14 नाम

झारखंड में नक्सल विरोधी अभियानों के दौरान असाधारण साहस, रणनीतिक नेतृत्व और उत्कृष्ट पुलिसिंग का परिचय देने वाले 14 पुलिस अधिकारियों एवं जवानों को राष्ट्रपति पुलिस पदक और पुलिस वीरता पदक से सम्मानित किए जाने की प्रक्रिया आगे बढ़ गई है। राज्य सरकार ने इन सभी नामों की अनुशंसा केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेज दी है, जहां अंतिम स्तर पर इन प्रस्तावों की समीक्षा की जाएगी।

गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा भेजी गई इस सूची में भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के एक अधिकारी सहित डिप्टी कमांडेंट, डीएसपी, इंस्पेक्टर, सब-इंस्पेक्टर और विभिन्न रैंक के पुलिसकर्मी शामिल हैं। इन नामों का चयन बोकारो, चतरा और गुमला जिलों में अलग-अलग समय पर संचालित चार प्रमुख नक्सल विरोधी अभियानों में उनके उल्लेखनीय योगदान के आधार पर किया गया है।

बोकारो ऑपरेशन के छह पुलिसकर्मी सूची में शामिल

24 जनवरी 2025 को बोकारो जिले के पेंक-नारायणपुर थाना क्षेत्र स्थित बंसी गांव के जंगल में सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो कुख्यात नक्सली मारे गए थे। इस कार्रवाई के दौरान सुरक्षा बलों ने एक AK-47 और एक इंसास राइफल भी बरामद की थी। इस सफल अभियान में भूमिका निभाने वाले तत्कालीन बोकारो एसपी मनोज स्वर्गियारी, सब-इंस्पेक्टर अभिषेक किशोर, सुभाष कुमार यादव, दीनबंधु शेखर, रामजी कुमार और शिवरतन साहू के नाम पुलिस वीरता पदक के लिए प्रस्तावित किए गए हैं।

चतरा जिले के लावालौंग थाना क्षेत्र में 2 नवंबर 2019 को टीएसपीसी उग्रवादियों ने पुलिस टीम पर घात लगाकर हमला किया था। चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद पुलिस बल ने जवाबी कार्रवाई करते हुए मोर्चा संभाला। इस अभियान में डिप्टी कमांडेंट रविशंकर पांडेय, तत्कालीन सिमरिया थाना प्रभारी लव कुमार सिंह और हवलदार विक्की गुरुंग के नाम भी वीरता सम्मान के लिए भेजे गए हैं।

बूटकुईंया अभियान के दो जवान अनुशंसित

29 जनवरी 2023 को चतरा के कुंदा थाना क्षेत्र के मनातू और बूटकुईंया पहाड़ी क्षेत्र में पुलिस और कोबरा बटालियन ने संयुक्त अभियान चलाया था। इस ऑपरेशन में एक इनामी माओवादी ढेर किया गया था। अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले इंस्पेक्टर सनोज कुमार चौधरी और सिपाही चंदन कुमार पासवान के नाम भी सम्मान के लिए अनुशंसित किए गए हैं।

गुमला जिले के कुरुमगढ़ थाना क्षेत्र में 31 मई 2021 को चलाए गए नक्सल विरोधी अभियान में बेहतर रणनीति और प्रभावी अनुसंधान के लिए डीएसपी विकास आनंद लांगुरी, दारोगा विवेकानंद श्रीवास्तव और सिपाही अशोक कुमार के नाम भी सूची में शामिल किए गए हैं।

केंद्रीय गृह मंत्रालय लेगा अंतिम फैसला

राज्य सरकार की अनुशंसा प्राप्त होने के बाद अब केंद्रीय गृह मंत्रालय इन सभी प्रस्तावों की विस्तृत समीक्षा करेगा। मंजूरी मिलने पर झारखंड के ये 14 पुलिस अधिकारी और जवान माओवादी विरोधी अभियानों में उनके साहस, कर्तव्यनिष्ठा और उत्कृष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक अथवा पुलिस वीरता पदक से सम्मानित किए जाएंगे।

Trending News

पश्चिम बंगाल: दुर्गा पूजा में दर्दनाक हादसा, 17 की मौत, दर्जनों घायल, राहत व बचाव कार्य जारी
पश्चिम बंगाल: दुर्गा पूजा में दर्दनाक हादसा, 17 की मौत, दर्जनों घायल, राहत व बचाव कार्य जारी
Oct 17, 2026, 11:01:00 PM
302 बालू घाटों की नीलामी के बावजूद 288 घाट बंद, सड़क परियोजनाएं अधर में, मुख्यमंत्री जवाब दें: बाबूलाल मरांडी
302 बालू घाटों की नीलामी के बावजूद 288 घाट बंद, सड़क परियोजनाएं अधर में, मुख्यमंत्री जवाब दें: बाबूलाल मरांडी
Oct 17, 2026, 7:19:00 PM
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने विभिन्न पंडालों में किए मां दुर्गा के दर्शन, की पूजा अर्चना
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने विभिन्न पंडालों में किए मां दुर्गा के दर्शन, की पूजा अर्चना
Oct 17, 2026, 7:06:00 PM
दुर्गा पूजा को लेकर जमुई पुलिस अलर्ट, शहर में निकाला गया फ्लैग मार्च
दुर्गा पूजा को लेकर जमुई पुलिस अलर्ट, शहर में निकाला गया फ्लैग मार्च
Oct 17, 2026, 7:01:00 PM
आप भी खाते हैं मैकडॉनल्ड्स के बर्गर और डोमिनोज़ पिज्जा, हो जाए सावधान
आप भी खाते हैं मैकडॉनल्ड्स के बर्गर और डोमिनोज़ पिज्जा, हो जाए सावधान
Oct 17, 2026, 6:53:00 PM
आज खुलेगा मां दुर्गा का पट, दर्शन को उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़
आज खुलेगा मां दुर्गा का पट, दर्शन को उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़
Oct 17, 2026, 6:46:00 PM
मोतिहारी में 'मेड इन पाकिस्तान' लिखी चादरों का मामला, दो फेरीवाले हिरासत में
मोतिहारी में 'मेड इन पाकिस्तान' लिखी चादरों का मामला, दो फेरीवाले हिरासत में
Oct 17, 2026, 6:31:00 PM
सप्तमी को मां आरण्य देवी के दर्शन के लिए उमड़ी आस्था, हजारों की संख्या में भक्तों ने माता के दरबार में टेका मत्था
सप्तमी को मां आरण्य देवी के दर्शन के लिए उमड़ी आस्था, हजारों की संख्या में भक्तों ने माता के दरबार में टेका मत्था
Oct 17, 2026, 6:14:00 PM
दुर्गापूजा को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन सतर्क
दुर्गापूजा को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन सतर्क
Oct 17, 2026, 5:53:00 PM
शिक्षकों की 15 सूत्री मांगों को लेकर संघ ने की शिक्षा मंत्री से वार्ता, मिला आश्वासन
शिक्षकों की 15 सूत्री मांगों को लेकर संघ ने की शिक्षा मंत्री से वार्ता, मिला आश्वासन
Oct 17, 2026, 5:26:00 PM