साकची में माधुरी दीक्षित के फैन ने निःशुल्क दिखाई ‘मिसेज देशपांडे’

साकची में माधुरी दीक्षित के फैन ने निःशुल्क दिखाई ‘मिसेज देशपांडे’

माधुरी दीक्षित की बहुप्रतीक्षित वेब सीरीज़ ‘मिसेज देशपांडे’ 19 दिसंबर, शुक्रवार से जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम हो चुकी है। लगभग 45 मिनट की अवधि वाले एपिसोड्स की इस क्राइम-थ्रिलर को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

इसी उत्साह को एक अलग ही रूप देते हुए माधुरी दीक्षित के प्रशंसक पप्पू सरदार ने जमशेदपुर के साकची बाजार स्थित हंडी लाइन इलाके में शुक्रवार शाम अनोखा आयोजन किया। सड़क किनारे खुले स्थान पर 8×12 फीट की बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाकर इस वेब सीरीज़ का निःशुल्क प्रदर्शन किया गया। शाम 8 बजे से 10 बजे के बीच सीरीज़ को दो बार दिखाया गया और दर्शकों के बीच लड्डुओं का वितरण भी किया गया।

पप्पू सरदार ने बताया कि इस तरह खुले सार्वजनिक स्थान पर माधुरी दीक्षित की किसी नई वेब सीरीज़ का प्रदर्शन पहली बार किया गया है। आयोजन को देखने बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और कई दर्शकों ने इसे “सड़क पर ओटीटी का सिनेमा” बताया।

कलाकारों की मजबूत टीम

‘मिसेज देशपांडे’ में माधुरी दीक्षित के साथ प्रियांशु चटर्जी, सिद्धार्थ चांदेकर, कविन दवे, दीक्षा जुनेजा, प्रदीप वेलंकर और निमिशा नायर अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। सीरीज़ का लेखन नागेश कुकुनूर और रोहित बनावलीकर ने किया है, जबकि निर्देशन की कमान स्वयं नागेश कुकुनूर ने संभाली है। इसके निर्माता एलेहे हिपटूला, मोइज तरवाड़ी और अप्लॉज एंटरटेनमेंट हैं।

कहानी में सस्पेंस का तगड़ा डोज

सीरीज़ देखने पहुंचे दर्शकों—पप्पू सरदार, संदीप, राकेश, राजू, माधव, सुरेंद्र और आनंद समेत अन्य लोगों—का कहना है कि यह एक अलग तरह की क्राइम-थ्रिलर है, जहां हत्यारा खुद सामने आकर हत्या करने की बात स्वीकार करता है। इसके बावजूद अंत तक यह रहस्य बना रहता है कि असली कातिल कौन है।

कहानी में लगातार आने वाले ट्विस्ट और टर्न दर्शकों को बांधे रखते हैं और सस्पेंस धीरे-धीरे परत दर परत खुलता है। दर्शकों के अनुसार, शुरुआती एक-दो एपिसोड में कहानी की गति कुछ धीमी लगती है और नए किरदारों की वजह से जुड़ाव में थोड़ा वक्त लगता है। कुछ दृश्य ऐसे भी हैं, जहां घटनाओं की कड़ियां जोड़ना आसान नहीं होता। फिर भी कुल मिलाकर ‘मिसेज देशपांडे’ एक दमदार, रोमांचक और प्रभाव छोड़ने वाली वेब सीरीज़ के रूप में सामने आती है।

Trending News

चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
Sep 11, 2026, 9:59:00 PM
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
Sep 11, 2026, 9:39:00 PM
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
Sep 11, 2026, 8:08:00 PM
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
Sep 11, 2026, 7:58:00 PM
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
Sep 11, 2026, 7:06:00 PM
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
Sep 11, 2026, 6:53:00 PM
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
Sep 11, 2026, 6:38:00 PM
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
Sep 11, 2026, 6:37:00 PM
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
Sep 11, 2026, 6:28:00 PM
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
Sep 11, 2026, 6:21:00 PM