JSSC ने जारी किया जेल वार्डर भर्ती का नोटिफिकेशन, 9 जनवरी से आवेदन शुरू

JSSC ने जारी किया जेल वार्डर भर्ती का नोटिफिकेशन, 9 जनवरी से आवेदन शुरू

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने जेल विभाग में वार्डर पदों पर नियुक्ति के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 9 जनवरी 2026 से स्वीकार किए जाएंगे, जबकि आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 8 फरवरी 2026 तय की गई है।

आयोग द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास रखी गई है। उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए, वहीं आरक्षित श्रेणियों के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के तहत उम्र में छूट प्रदान की जाएगी।

चयन प्रक्रिया कई चरणों में पूरी की जाएगी। सबसे पहले शारीरिक दक्षता और शारीरिक माप से संबंधित परीक्षण होंगे, इसके बाद लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। अंतिम चरण में सफल उम्मीदवारों का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा।

इस भर्ती के अंतर्गत चयनित अभ्यर्थियों को पे मैट्रिक्स के अनुसार 19,900 रुपये से लेकर 63,200 रुपये प्रतिमाह तक वेतन मिलेगा।

इच्छुक उम्मीदवार JSSC की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म भरने के बाद निर्धारित शुल्क का भुगतान करना अनिवार्य होगा। प्रक्रिया पूरी होने पर आवेदन पत्र का प्रिंटआउट सुरक्षित रखने की सलाह दी गई है।

Trending News

चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
Sep 11, 2026, 9:59:00 PM
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
Sep 11, 2026, 9:39:00 PM
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
Sep 11, 2026, 8:08:00 PM
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
Sep 11, 2026, 7:58:00 PM
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
Sep 11, 2026, 7:06:00 PM
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
Sep 11, 2026, 6:53:00 PM
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
Sep 11, 2026, 6:38:00 PM
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
Sep 11, 2026, 6:37:00 PM
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
Sep 11, 2026, 6:28:00 PM
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
Sep 11, 2026, 6:21:00 PM