BREAKING: JPSC दफ्तर में CID की रेड, खंगाले जा रहे अहम दस्तावेज

BREAKING: JPSC दफ्तर में CID की रेड, खंगाले जा रहे अहम दस्तावेज

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) के कार्यालय में मंगलवार को कथित अनियमितताओं की जांच के सिलसिले में सीआईडी और रांची पुलिस की संयुक्त टीम ने व्यापक कार्रवाई की। जांच के दौरान आयोग परिसर की सुरक्षा कड़ी कर दी गई और पुलिस बल की मौजूदगी में पूरे कार्यालय को अपने नियंत्रण में लेकर जांच प्रक्रिया संचालित की गई।

कार्रवाई का नेतृत्व सिटी एसपी ने किया। उनके साथ कई डीएसपी, इंस्पेक्टर और बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद रहे। जांच एजेंसियां आयोग से जुड़े महत्वपूर्ण अभिलेखों और अन्य दस्तावेजों की बारीकी से जांच कर रही हैं, ताकि शिकायतों में लगाए गए आरोपों की सत्यता का पता लगाया जा सके।

दरअसल, 14वीं जेपीएससी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित होने के बाद आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। अभ्यर्थियों ने विशेष रूप से कटऑफ अंक सार्वजनिक नहीं किए जाने पर आपत्ति जताई थी और पारदर्शिता की मांग को लेकर विरोध भी दर्ज कराया था।

इसी मुद्दे को लेकर कई अभ्यर्थियों ने राज्यपाल और मुख्यमंत्री को भी शिकायत भेजकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की थी। अब सीआईडी और रांची पुलिस की संयुक्त जांच को इसी क्रम में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Trending News

पश्चिम बंगाल: दुर्गा पूजा में दर्दनाक हादसा, 17 की मौत, दर्जनों घायल, राहत व बचाव कार्य जारी
पश्चिम बंगाल: दुर्गा पूजा में दर्दनाक हादसा, 17 की मौत, दर्जनों घायल, राहत व बचाव कार्य जारी
Oct 17, 2026, 11:01:00 PM
302 बालू घाटों की नीलामी के बावजूद 288 घाट बंद, सड़क परियोजनाएं अधर में, मुख्यमंत्री जवाब दें: बाबूलाल मरांडी
302 बालू घाटों की नीलामी के बावजूद 288 घाट बंद, सड़क परियोजनाएं अधर में, मुख्यमंत्री जवाब दें: बाबूलाल मरांडी
Oct 17, 2026, 7:19:00 PM
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने विभिन्न पंडालों में किए मां दुर्गा के दर्शन, की पूजा अर्चना
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने विभिन्न पंडालों में किए मां दुर्गा के दर्शन, की पूजा अर्चना
Oct 17, 2026, 7:06:00 PM
दुर्गा पूजा को लेकर जमुई पुलिस अलर्ट, शहर में निकाला गया फ्लैग मार्च
दुर्गा पूजा को लेकर जमुई पुलिस अलर्ट, शहर में निकाला गया फ्लैग मार्च
Oct 17, 2026, 7:01:00 PM
आप भी खाते हैं मैकडॉनल्ड्स के बर्गर और डोमिनोज़ पिज्जा, हो जाए सावधान
आप भी खाते हैं मैकडॉनल्ड्स के बर्गर और डोमिनोज़ पिज्जा, हो जाए सावधान
Oct 17, 2026, 6:53:00 PM
आज खुलेगा मां दुर्गा का पट, दर्शन को उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़
आज खुलेगा मां दुर्गा का पट, दर्शन को उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़
Oct 17, 2026, 6:46:00 PM
मोतिहारी में 'मेड इन पाकिस्तान' लिखी चादरों का मामला, दो फेरीवाले हिरासत में
मोतिहारी में 'मेड इन पाकिस्तान' लिखी चादरों का मामला, दो फेरीवाले हिरासत में
Oct 17, 2026, 6:31:00 PM
सप्तमी को मां आरण्य देवी के दर्शन के लिए उमड़ी आस्था, हजारों की संख्या में भक्तों ने माता के दरबार में टेका मत्था
सप्तमी को मां आरण्य देवी के दर्शन के लिए उमड़ी आस्था, हजारों की संख्या में भक्तों ने माता के दरबार में टेका मत्था
Oct 17, 2026, 6:14:00 PM
दुर्गापूजा को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन सतर्क
दुर्गापूजा को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन सतर्क
Oct 17, 2026, 5:53:00 PM
शिक्षकों की 15 सूत्री मांगों को लेकर संघ ने की शिक्षा मंत्री से वार्ता, मिला आश्वासन
शिक्षकों की 15 सूत्री मांगों को लेकर संघ ने की शिक्षा मंत्री से वार्ता, मिला आश्वासन
Oct 17, 2026, 5:26:00 PM