झारखंड नियुक्ति घोटाला: सुप्रीम कोर्ट में अब 18 नवंबर को होगी CBI की याचिका पर सुनवाई

झारखंड नियुक्ति घोटाला: सुप्रीम कोर्ट में अब 18 नवंबर को होगी CBI की याचिका पर सुनवाई

झारखंड विधानसभा नियुक्ति घोटाले में सीबीआई की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने अब अगली सुनवाई 18 नवंबर के लिए निर्धारित की है। सीबीआई ने अदालत से जांच पर लगी रोक हटाने का अनुरोध किया था। इस मामले पर सात नवंबर को मुख्य न्यायाधीश बी.आर. गवई और न्यायाधीश के. विनोद चंद्रन की पीठ में सुनवाई हुई थी, लेकिन समय मांगने के कारण कोर्ट ने सुनवाई की अगली तिथि तय कर दी।

इससे पहले झारखंड हाईकोर्ट ने विधानसभा नियुक्ति घोटाले के संबंध में दायर जनहित याचिका की सुनवाई के बाद मामले की सीबीआई जांच का आदेश दिया था। हाईकोर्ट के आदेश के आधार पर सीबीआई ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की थी। लेकिन विधानसभा ने हाईकोर्ट के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी, जिस पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने जांच पर रोक लगा दी और याचिका स्वीकार कर ली। 14 नवंबर 2024 के आदेश के अनुसार सीबीआई ने जांच रोक दी थी।

इसके बाद सीबीआई ने अक्टूबर 2025 में सुप्रीम कोर्ट में नई याचिका दायर की, जिसमें जांच पर लगी रोक हटाकर इसे जारी रखने की अनुमति मांगी गई। इस याचिका की अगली सुनवाई अब 18 नवंबर को होगी।

उल्लेखनीय है कि राज्य गठन के बाद विधानसभा में नियुक्तियों के दौरान बड़े पैमाने पर अनियमितताएं सामने आई थीं। तत्कालीन अध्यक्ष इंदर सिंह नामधारी के कार्यकाल में 274 और आलमगीर आलम के कार्यकाल में 324 पदों पर नियुक्तियां हुई थीं। गड़बड़ियों के प्रकाश में आने पर राज्यपाल ने जांच के लिए एक सदस्यीय न्यायिक आयोग का गठन किया।

आयोग के पहले अध्यक्ष लोकनाथ प्रसाद ने सहयोग न मिलने के कारण इस्तीफा दे दिया। इसके बाद राज्यपाल ने सेवानिवृत्त न्यायाधीश विक्रमादित्य प्रसाद की अध्यक्षता में नया एक सदस्यीय आयोग गठित किया। दूसरे आयोग ने अपनी जांच रिपोर्ट राज्यपाल को सौंपी, जिसमें नियुक्तियों के दौरान गंभीर गड़बड़ियों का उल्लेख किया गया और सीबीआई जांच की अनुशंसा की गई।

राज्यपाल ने आयोग की अनुशंसा के आधार पर विधानसभा अध्यक्ष को सीबीआई जांच के लिए पत्र लिखा। लेकिन विधानसभा ने जस्टिस एस.जे. मुखोपाध्याय की अध्यक्षता में तीसरा आयोग गठित कर दिया, जिसने दूसरे आयोग की रिपोर्ट को खारिज कर दिया। इसके बाद मामला हाईकोर्ट पहुंचा और अदालत ने सीबीआई जांच का आदेश दिया।

Trending News

फिर लौटा 15 लाख का इनामी नक्सली!इलाके में सक्रिय होने की खबर
फिर लौटा 15 लाख का इनामी नक्सली!इलाके में सक्रिय होने की खबर
Aug 30, 2026, 5:55:00 PM
नर्सिंग पाठ्यक्रम की मान्यता के लिए इंडियन  नर्सिंग काउंसिल संवैधानिक नियामक नहीं
नर्सिंग पाठ्यक्रम की मान्यता के लिए इंडियन नर्सिंग काउंसिल संवैधानिक नियामक नहीं
Aug 30, 2026, 5:48:00 PM
फुटबॉल देखने घर से निकली थी महिला, नहर के किनारे मिला शव
फुटबॉल देखने घर से निकली थी महिला, नहर के किनारे मिला शव
Aug 30, 2026, 5:28:00 PM
डाक पार्सल लिखे वाहन में मिली शराब, हादसे के बाद लूट ले गये लोग
डाक पार्सल लिखे वाहन में मिली शराब, हादसे के बाद लूट ले गये लोग
Aug 30, 2026, 5:20:00 PM
नमो फुटबॉल टूर्नामेंट की तैयारी जोरों पर, 48 टीमों की हुई एंट्री, सांसद खेल महोत्सव के तहत होगा आयोजन
नमो फुटबॉल टूर्नामेंट की तैयारी जोरों पर, 48 टीमों की हुई एंट्री, सांसद खेल महोत्सव के तहत होगा आयोजन
Aug 30, 2026, 5:13:00 PM
ड्यूटी पर जा रहे तीन पुलिस जवानों के ऊपर गिरा मधुमक्खियों का छत्ता, एक गंभीर
ड्यूटी पर जा रहे तीन पुलिस जवानों के ऊपर गिरा मधुमक्खियों का छत्ता, एक गंभीर
Aug 30, 2026, 4:58:00 PM
उज्जैन बंगरा में जातीय तनाव के बाद पुलिस का फ्लैग मार्च, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा, प्रशासन अलर्ट
उज्जैन बंगरा में जातीय तनाव के बाद पुलिस का फ्लैग मार्च, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा, प्रशासन अलर्ट
Aug 30, 2026, 4:41:00 PM
जस्सी हत्याकांड: प्रशासन की बडी कार्रवाई, मामले में फरार 5 आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती
जस्सी हत्याकांड: प्रशासन की बडी कार्रवाई, मामले में फरार 5 आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती
Aug 30, 2026, 4:34:00 PM
विधायक जयराम महतो के बयान के बाद पुलिस एसोसिएशन ने खोला मोर्चा
विधायक जयराम महतो के बयान के बाद पुलिस एसोसिएशन ने खोला मोर्चा
Aug 30, 2026, 1:55:00 PM
पेट्रोल में मिलावट !  पानी मिलाने का आरोप, भड़के लोग, बात जांच तक पहुंची
पेट्रोल में मिलावट ! पानी मिलाने का आरोप, भड़के लोग, बात जांच तक पहुंची
Aug 30, 2026, 1:34:00 PM