झारखंड में आयुष संस्थानों का होगा विस्तार, सरकार ने खोला खजाना

झारखंड में आयुष संस्थानों का होगा विस्तार, सरकार ने खोला खजाना

झारखंड में आयुष संस्थानों का होगा विस्तार, सरकार ने खोला खजाना
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
: Jul 21, 2026, 11:53:00 AM

झारखंड सरकार ने राज्य में आयुष आधारित स्वास्थ्य सेवाओं और पारंपरिक चिकित्सा शिक्षा को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। गृह, स्वास्थ्य एवं प्रशासनिक स्तर पर जारी निर्णयों के तहत आयुर्वेद, यूनानी और होम्योपैथी चिकित्सा संस्थानों के संचालन, मानव संसाधन और आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए 5.03 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह की ओर से जारी आदेश के अनुसार, विभिन्न आयुष शिक्षण संस्थानों में कार्यरत सृजित पदों की अवधि को वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए बढ़ाने की मंजूरी दी गई है। इसके साथ ही गिरिडीह में निर्माणाधीन राजकीय यूनानी चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल के भवन निर्माण कार्य के अंतिम भुगतान को भी स्वीकृति दी गई है, ताकि परियोजना को समय पर पूरा किया जा सके।

सरकार ने राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल, चाईबासा तथा राजकीय आयुर्वेदिक फार्मेसी कॉलेज, साहेबगंज और गुमला में शैक्षणिक और चिकित्सा गतिविधियां निर्बाध रूप से जारी रखने के लिए सृजित पदों के अवधि विस्तार को मंजूरी दी है। इस मद में 1,09,02,000 रुपये खर्च करने की अनुमति दी गई है।

वहीं, राजकीय यूनानी चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल, गिरिडीह और राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल, गोड्डा के लिए भी राज्य योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 में पदों की अवधि बढ़ाने और संस्थानों के संचालन के लिए 3,39,91,000 रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है।

इसके अतिरिक्त, गिरिडीह स्थित यूनानी मेडिकल कॉलेज के भवन निर्माण कार्य को अंतिम रूप देने के लिए 54,65,784 रुपये जारी किए गए हैं। सरकार ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि इस राशि का उपयोग वित्तीय नियमों और पारदर्शिता के मानकों का पालन करते हुए किया जाए।

सरकार के इस फैसले से राज्य में आयुष चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार को गति मिलने की उम्मीद है। साथ ही, आयुर्वेद, यूनानी और होम्योपैथी संस्थानों की शैक्षणिक एवं चिकित्सकीय व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने में मदद मिलेगी।

Trending News

तातारपुर ब्लास्ट कांड: दो दोषी करार, विभिन्न धाराओं में मिली 10-10 वर्ष की सजा
तातारपुर ब्लास्ट कांड: दो दोषी करार, विभिन्न धाराओं में मिली 10-10 वर्ष की सजा
Jul 21, 2026, 6:15:00 PM
'खान फ्रॉड है, इसे बिहार में घुसने न दें' पूर्व मंत्री नीरज बबलू के बयान पर NCP नेता का पलटवार, बताया धरोहर
'खान फ्रॉड है, इसे बिहार में घुसने न दें' पूर्व मंत्री नीरज बबलू के बयान पर NCP नेता का पलटवार, बताया धरोहर
Jul 21, 2026, 6:13:00 PM
भागलपुर: 'अनजान लिंक पर क्लिक न करें' अधिकारियों ने छात्रों को किया साइबर अपराध के प्रति जागरूक
भागलपुर: 'अनजान लिंक पर क्लिक न करें' अधिकारियों ने छात्रों को किया साइबर अपराध के प्रति जागरूक
Jul 21, 2026, 5:56:00 PM
JSSC TGT नियुक्ति मामले में हाईकोर्ट सख्त, सभी LPA की होगी संयुक्त सुनवाई
JSSC TGT नियुक्ति मामले में हाईकोर्ट सख्त, सभी LPA की होगी संयुक्त सुनवाई
Jul 21, 2026, 5:53:00 PM
Amazon का धमाका ऑफर, कम कीमत में खरीदें लेटेस्ट लैपटॉप,  मौका हाथ से निकल न जाए.. जल्दी कीजिए....
Amazon का धमाका ऑफर, कम कीमत में खरीदें लेटेस्ट लैपटॉप, मौका हाथ से निकल न जाए.. जल्दी कीजिए....
Jul 21, 2026, 5:39:00 PM
भाजपा ने सरकार पर साधा निशाना, कहा-अफसरशाही के आगे बेबस दिख रही सरकार
भाजपा ने सरकार पर साधा निशाना, कहा-अफसरशाही के आगे बेबस दिख रही सरकार
Jul 21, 2026, 5:39:00 PM
BREAKING: JPSC दफ्तर में CID की रेड, खंगाले जा रहे अहम दस्तावेज
BREAKING: JPSC दफ्तर में CID की रेड, खंगाले जा रहे अहम दस्तावेज
Jul 21, 2026, 5:26:00 PM
एक्सट्रीम बार ह*त्याकांड में बड़ा फैसला, विक्की समेत 10 दोषियों को 9-9 साल की सजा
एक्सट्रीम बार ह*त्याकांड में बड़ा फैसला, विक्की समेत 10 दोषियों को 9-9 साल की सजा
Jul 21, 2026, 5:15:00 PM
अल नीनो से बिगड़े हालात, KVK ने किसानों को बताया नुकसान से बचने का फॉर्मूला
अल नीनो से बिगड़े हालात, KVK ने किसानों को बताया नुकसान से बचने का फॉर्मूला
Jul 21, 2026, 4:46:00 PM
PM आवास के बाहर धरने पर बैठे राहुल और प्रियंका गांधी, डिंपल-अखिलेश, खेसारी ने क्या कहा, ममता बनर्जी का ऐलान
PM आवास के बाहर धरने पर बैठे राहुल और प्रियंका गांधी, डिंपल-अखिलेश, खेसारी ने क्या कहा, ममता बनर्जी का ऐलान
Jul 21, 2026, 4:20:00 PM