'खान फ्रॉड है, इसे बिहार में घुसने न दें' पूर्व मंत्री नीरज बबलू के बयान पर NCP नेता का पलटवार, बताया धरोहर

'खान फ्रॉड है, इसे बिहार में घुसने न दें' पूर्व मंत्री नीरज बबलू के बयान पर NCP नेता का पलटवार, बताया धरोहर
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jul 21, 2026, 6:13:00 PM

भारतीय जनता पार्टी नेता और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री नीरज कुमार बबलू ने खान सर के खिलाफ बेहद तीखा हमला बोला है। हाल ही में एक पॉडकास्ट इंटरव्यू के दौरान खान सर के दिए गए 'जीजा' वाले बयान पर नीरज कुमार बबलू ने पलटवार करते हुए कहा कि फैजल अपने मां-बाप और अपने शिक्षक का भी जीजा है। भाजपा नेता के इस बयान पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राणा रणवीर सिंह ने  खान सर को बिहार की धरोहर बताया है और नीरज बबलू के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राणा रणवीर सिंह ने बिहार सरकार के पूर्व मंत्री नीरज कुमार बबलू द्वारा खान सर उर्फ फैसल खान पर दिए गए बयान की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि खान सर बिहार ही नहीं देश की धरोहर हैं। शिक्षा के क्षेत्र में खान सर के योगदान को भारत ही नहीं विश्व के कई देशों ने सराहा है।

राणा रणवीर सिंह ने आगे कहा कि आज बिहार ही नहीं सम्पूर्ण भारत के गरीब बच्चे चाहे वो हिन्दू हो या मुसलमान। जिनके पास पैसे नहीं थे वे लोग सोच भी नहीं सकते थे कि पढ़-लिख कर अधिकारी पदाधिकारी बनेंगे। वैसे में खान सर ने उनके लिए एक वरदान से कम नहीं है। 

उन्होंने आगे कहा कि कुछ लोग गरीबों के बच्चों को पढ़ते लिखते देखना नहीं चाहते।  उनको मिर्ची इसलिए लग रही है कि जब गरीब के बच्चे पढ़-लिख जायेंगें तो इनके आगे पीछे जिंदाबाद कौन करेगा।  उन्होनें कहा कि बड़े बड़े नेताओं,अधिकारियों एवं व्यवसायियों के बच्चे देश विदेश के बड़े बड़े स्कूलों एवं कालेजों में पढ़ते हैं।  ऐसे में खान सर उर्फ फैसल खान द्वारा गरीब बच्चे को पढ़ा लिखा कर काबिल बना दिया जा रहा है तो कौन सा गुनाह किया जा रहा है। 

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता ने कहा-ऐसे में जो लोग भी खान सर पर अनर्गल बयानबाजी कर रहें हैं, वह बड़े बड़े शिक्षा माफियाओं के इशारे पर ऐसा कर रहे हैं। जो दुर्भाग्यपूर्ण है। राणा ने  बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जी से मांग करते हुए कहा है कि खान सर उर्फ फैसल खान पर जो लोग भी गलत बयानबाजी कर रहे हैं, उनपर अविलंब लगाम लगाएं ताकि बिहार को शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने के लिए खान सर पहले से भी ज्यादा तेजी से कार्य कर सकें।

Trending News

नीट छात्र लाठीचार्ज मामला: एनएसयूआइ का केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन
नीट छात्र लाठीचार्ज मामला: एनएसयूआइ का केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन
Jul 21, 2026, 7:15:00 PM
जामताड़ा में सरकारी तालाबों की बंदोबस्ती पूरी, 3 साल तक होगा मत्स्य पालन, बढ़ेगा रोजगार
जामताड़ा में सरकारी तालाबों की बंदोबस्ती पूरी, 3 साल तक होगा मत्स्य पालन, बढ़ेगा रोजगार
Jul 21, 2026, 7:09:00 PM
सक्षमता परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी,  4353 शिक्षक अभ्यर्थी उत्तीर्ण
सक्षमता परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी, 4353 शिक्षक अभ्यर्थी उत्तीर्ण
Jul 21, 2026, 7:00:00 PM
सनकी पति ने लोहे की रॉड से पीट-पीटकर कर दी पत्नी की हत्या, इलाके में सनसनी
सनकी पति ने लोहे की रॉड से पीट-पीटकर कर दी पत्नी की हत्या, इलाके में सनसनी
Jul 21, 2026, 6:57:00 PM
SDM पोस्टिंग के नाम पर बड़ा खेल, मास्टरमाइंड को एसटीएफ ने दबोचा, खुले कई राज
SDM पोस्टिंग के नाम पर बड़ा खेल, मास्टरमाइंड को एसटीएफ ने दबोचा, खुले कई राज
Jul 21, 2026, 6:43:00 PM
पुणे और बिहार पुलिस के टालमटोल से परेशान पिता पहुंचा DGP के पास, 2 महीने से लापता है बेटा, जीरो FIR तक नहीं
पुणे और बिहार पुलिस के टालमटोल से परेशान पिता पहुंचा DGP के पास, 2 महीने से लापता है बेटा, जीरो FIR तक नहीं
Jul 21, 2026, 6:26:00 PM
तातारपुर ब्लास्ट कांड: दो दोषी करार, विभिन्न धाराओं में मिली 10-10 वर्ष की सजा
तातारपुर ब्लास्ट कांड: दो दोषी करार, विभिन्न धाराओं में मिली 10-10 वर्ष की सजा
Jul 21, 2026, 6:15:00 PM
'खान फ्रॉड है, इसे बिहार में घुसने न दें' पूर्व मंत्री नीरज बबलू के बयान पर NCP नेता का पलटवार, बताया धरोहर
'खान फ्रॉड है, इसे बिहार में घुसने न दें' पूर्व मंत्री नीरज बबलू के बयान पर NCP नेता का पलटवार, बताया धरोहर
Jul 21, 2026, 6:13:00 PM
भागलपुर: 'अनजान लिंक पर क्लिक न करें' अधिकारियों ने छात्रों को किया साइबर अपराध के प्रति जागरूक
भागलपुर: 'अनजान लिंक पर क्लिक न करें' अधिकारियों ने छात्रों को किया साइबर अपराध के प्रति जागरूक
Jul 21, 2026, 5:56:00 PM
JSSC TGT नियुक्ति मामले में हाईकोर्ट सख्त, सभी LPA की होगी संयुक्त सुनवाई
JSSC TGT नियुक्ति मामले में हाईकोर्ट सख्त, सभी LPA की होगी संयुक्त सुनवाई
Jul 21, 2026, 5:53:00 PM