झारखंड शराब घोटाला : रायपुर जेल में ACB ने अनवर ढेबर से की पूछताछ

झारखंड शराब घोटाला : रायपुर जेल में ACB ने अनवर ढेबर से की पूछताछ

झारखंड शराब घोटाला मामले की जांच के तहत भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने गुरुवार को छत्तीसगढ़ के शराब कारोबारी अनवर ढेबर से गहन पूछताछ की। अदालत से अनुमति मिलने के बाद एसीबी की टीम रायपुर जेल पहुंची, जहां ढेबर न्यायिक हिरासत में बंद हैं। जांच एजेंसी के अनुसार, पूछताछ के दौरान कई महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आई हैं।

उल्लेखनीय है कि अनवर ढेबर छत्तीसगढ़ में पूर्ववर्ती भूपेश बघेल सरकार के कार्यकाल के दौरान सामने आए शराब घोटाले में भी आरोपी हैं। जांच में सामने आया है कि यह घोटाला एक संगठित नेटवर्क के जरिये अंजाम दिया गया, जिसमें आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा, आबकारी विभाग के तत्कालीन प्रबंध निदेशक अरुणपति त्रिपाठी और कारोबारी अनवर ढेबर की भूमिका बताई जा रही है।

जांच एजेंसियों के अनुसार, वर्ष 2019 से 2022 के बीच सरकारी शराब दुकानों के माध्यम से अवैध शराब की बिक्री की गई। इस दौरान डुप्लीकेट होलोग्राम का इस्तेमाल कर शराब बाजार में उतारी गई, जिससे राज्य सरकार को करोड़ों रुपये के राजस्व का नुकसान हुआ।

इसी कड़ी में झारखंड से जुड़े मामले में यह भी आरोप हैं कि मैनपावर सप्लाई से जुड़ी कंपनियों और शराब के थोक भंडारण का काम करने वाली फर्मों को करोड़ों रुपये का भुगतान किया गया। साथ ही फर्जी बैंक गारंटी के आधार पर टेंडर आवंटित किए जाने की भी जांच चल रही है।

एसीबी का कहना है कि दोनों राज्यों से जुड़े मामलों की कड़ियों को जोड़कर पूरे नेटवर्क की गहराई से पड़ताल की जा रही है।

Trending News

683 ओटी असिस्टेंट, 100 ईसीजी टेक्निशियन की पदस्थापना, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई मजबूती
683 ओटी असिस्टेंट, 100 ईसीजी टेक्निशियन की पदस्थापना, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई मजबूती
Sep 12, 2026, 7:06:00 AM
बिहार में पीजी चिकित्सा छात्रों को बड़ी सौगात, मानदेय में उल्लेखनीय बढ़ोतरी
बिहार में पीजी चिकित्सा छात्रों को बड़ी सौगात, मानदेय में उल्लेखनीय बढ़ोतरी
Sep 12, 2026, 6:59:00 AM
12 वर्षीय बच्चे ने निगल ली सीटी, डॉक्टरों ने ब्रोंकोस्कोपी से निकाला
12 वर्षीय बच्चे ने निगल ली सीटी, डॉक्टरों ने ब्रोंकोस्कोपी से निकाला
Sep 12, 2026, 6:37:00 AM
चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
Sep 11, 2026, 9:59:00 PM
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
Sep 11, 2026, 9:39:00 PM
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
Sep 11, 2026, 8:08:00 PM
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
Sep 11, 2026, 7:58:00 PM
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
Sep 11, 2026, 7:06:00 PM
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
Sep 11, 2026, 6:53:00 PM
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
Sep 11, 2026, 6:38:00 PM