नगर निकाय चुनाव पर झारखंड हाईकोर्ट सख्त, निर्वाचन आयोग से मांगी संभावित तिथि

नगर निकाय चुनाव पर झारखंड हाईकोर्ट सख्त, निर्वाचन आयोग से मांगी संभावित तिथि

झारखंड में नगर निकाय चुनाव में हो रही देरी को लेकर दायर अवमानना याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। अदालत ने राज्य निर्वाचन आयोग से स्पष्ट रूप से पूछा है कि नगर निगम और अन्य निकायों के चुनाव कब तक कराए जाएंगे। इस मामले पर अगली सुनवाई 24 नवंबर को निर्धारित की गई है।

सुनवाई के दौरान महाधिवक्ता राजीव रंजन ने अदालत को बताया कि राज्य सरकार ने ट्रिपल टेस्ट की रिपोर्ट राज्य निर्वाचन आयोग को सौंप दी है। उन्होंने कहा कि आयोग ने सीटों के आरक्षण और जनसंख्या सूची से जुड़ी कुछ अतिरिक्त जानकारियां मांगी हैं, जो शीघ्र उपलब्ध करा दी जाएंगी। इसके बाद आयोग चुनाव कार्यक्रम की अधिसूचना जारी करेगा।

वहीं, राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से कहा गया कि सरकार की ओर से अब तक सभी निकायों की आरक्षण संबंधी अंतिम अनुशंसा प्राप्त नहीं हुई है। जैसे ही पूरी जानकारी मिलेगी, आयोग चुनाव की तैयारियां शुरू कर देगा।

इस मामले में रौशनी खलखो और रीना कुमारी की ओर से अवमानना याचिका दायर की गई थी, जिसमें नगर निकाय और नगर निगम चुनाव कराने के पूर्व आदेश का पालन सुनिश्चित करने की मांग की गई है।

गौरतलब है कि झारखंड में जून 2020 से 12 शहरी निकायों के चुनाव नहीं हो पाए हैं और कई नगर निगम निर्वाचित प्रतिनिधियों के बिना संचालित हो रहे हैं। 27 अप्रैल 2023 के बाद राज्य में किसी भी नगर निकाय का चुनाव नहीं हुआ है। हाईकोर्ट ने 4 जनवरी 2024 को याचिका संख्या 1923/2023 और 2290/2023 पर सुनवाई करते हुए तीन सप्ताह के भीतर चुनाव कराने का निर्देश दिया था, जिसका पालन अब तक नहीं किया गया है।

Trending News

नेपाल की बाढ़ का भयावह मंजर: गंडक नदी में बहकर आ रहे मानव शव और मवेशी, ग्रामीणों में दहशत
नेपाल की बाढ़ का भयावह मंजर: गंडक नदी में बहकर आ रहे मानव शव और मवेशी, ग्रामीणों में दहशत
Aug 30, 2026, 9:51:00 PM
भामा साह और बिहार केसरी श्री कृष्ण सिंह की प्रतिमा पर लोग हुए आर-पार
भामा साह और बिहार केसरी श्री कृष्ण सिंह की प्रतिमा पर लोग हुए आर-पार
Aug 30, 2026, 9:43:00 PM
मुंह में सोने की चम्मच लेकर पैदा होने वालों को आरक्षण संशोधन में दिक्कत: मांझी
मुंह में सोने की चम्मच लेकर पैदा होने वालों को आरक्षण संशोधन में दिक्कत: मांझी
Aug 30, 2026, 9:13:00 PM
अवैध संबंध के कारण पति ने की पत्नी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
अवैध संबंध के कारण पति ने की पत्नी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
Aug 30, 2026, 8:53:00 PM
फिर लौटा 15 लाख का इनामी नक्सली!इलाके में सक्रिय होने की खबर
फिर लौटा 15 लाख का इनामी नक्सली!इलाके में सक्रिय होने की खबर
Aug 30, 2026, 5:55:00 PM
नर्सिंग पाठ्यक्रम की मान्यता के लिए इंडियन  नर्सिंग काउंसिल संवैधानिक नियामक नहीं
नर्सिंग पाठ्यक्रम की मान्यता के लिए इंडियन नर्सिंग काउंसिल संवैधानिक नियामक नहीं
Aug 30, 2026, 5:48:00 PM
फुटबॉल देखने घर से निकली थी महिला, नहर के किनारे मिला शव
फुटबॉल देखने घर से निकली थी महिला, नहर के किनारे मिला शव
Aug 30, 2026, 5:28:00 PM
डाक पार्सल लिखे वाहन में मिली शराब, हादसे के बाद लूट ले गये लोग
डाक पार्सल लिखे वाहन में मिली शराब, हादसे के बाद लूट ले गये लोग
Aug 30, 2026, 5:20:00 PM
नमो फुटबॉल टूर्नामेंट की तैयारी जोरों पर, 48 टीमों की हुई एंट्री, सांसद खेल महोत्सव के तहत होगा आयोजन
नमो फुटबॉल टूर्नामेंट की तैयारी जोरों पर, 48 टीमों की हुई एंट्री, सांसद खेल महोत्सव के तहत होगा आयोजन
Aug 30, 2026, 5:13:00 PM
ड्यूटी पर जा रहे तीन पुलिस जवानों के ऊपर गिरा मधुमक्खियों का छत्ता, एक गंभीर
ड्यूटी पर जा रहे तीन पुलिस जवानों के ऊपर गिरा मधुमक्खियों का छत्ता, एक गंभीर
Aug 30, 2026, 4:58:00 PM