झारखंड वन विभाग को मिला नया मुखिया, 1992 बैच के संजीव कुमार बने झारखंड के नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक

झारखंड वन विभाग को मिला नया मुखिया, 1992 बैच के संजीव कुमार बने झारखंड के नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक

झारखंड सरकार ने भारतीय वन सेवा के वरिष्ठ अधिकारी संजीव कुमार को राज्य का नया प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख (PCCF–HoFF) नियुक्त किया है। वर्ष 1992 बैच के आईएफएस अधिकारी संजीव कुमार अब राज्य के वन विभाग की सर्वोच्च जिम्मेदारी संभालेंगे।

यह पद बीते 30 नवंबर से खाली था, जब तत्कालीन PCCF–HoFF अशोक कुमार सेवानिवृत्त हुए थे। इसके बाद से वन विभाग के शीर्ष पद के लिए कई वरिष्ठ अधिकारियों के नामों पर विचार किया जा रहा था। चर्चा में संजीव कुमार के अलावा परितोष उपाध्याय और विश्वनाथ शाह के नाम भी शामिल थे, लेकिन अंततः सरकार ने अनुभव और वरिष्ठता को आधार बनाते हुए संजीव कुमार पर भरोसा जताया।

वर्तमान में संजीव कुमार ‘पीसीसीएफ बंजर भूमि विकास प्राधिकरण’ के पद पर कार्यरत हैं। उन्हें वन प्रशासन और प्रबंधन का व्यापक अनुभव प्राप्त है। उनके सेवाकाल की शुरुआत अविभाजित बिहार के पश्चिम चंपारण क्षेत्र से हुई थी और इसके बाद उन्होंने वन विभाग में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए अपनी सेवाएं दी हैं।

जानकारी के अनुसार, संजीव कुमार जनवरी 2026 में सेवानिवृत्त होंगे। तब तक उनसे राज्य में वन संरक्षण, विकास और वन बल के सुदृढ़ीकरण की दिशा में प्रभावी नेतृत्व की उम्मीद की जा रही है।

Trending News

चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
Sep 11, 2026, 9:59:00 PM
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
Sep 11, 2026, 9:39:00 PM
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
Sep 11, 2026, 8:08:00 PM
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
Sep 11, 2026, 7:58:00 PM
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
Sep 11, 2026, 7:06:00 PM
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
Sep 11, 2026, 6:53:00 PM
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
Sep 11, 2026, 6:38:00 PM
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
Sep 11, 2026, 6:37:00 PM
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
Sep 11, 2026, 6:28:00 PM
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
Sep 11, 2026, 6:21:00 PM