झारखंड कैबिनेट की बैठक में 30 प्रस्तावों को मिली हरी झंडी, बजट सत्र की तारीख तय

झारखंड कैबिनेट की बैठक में 30 प्रस्तावों को मिली हरी झंडी, बजट सत्र की तारीख तय

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई झारखंड मंत्रिपरिषद की बैठक में विकास, प्रशासन और सामाजिक कल्याण से जुड़े कुल 30 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक में कई अहम परियोजनाओं, नीतिगत संशोधनों और संस्थागत फैसलों पर मुहर लगी, जिनका असर राज्य के विभिन्न जिलों में देखने को मिलेगा।

कैबिनेट के प्रमुख निर्णयों में पलामू जिले में रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) निर्माण के लिए 114 करोड़ रुपये की स्वीकृति शामिल है। इसके अलावा बोकारो जिले में जैनामोड से फुसरो तक सड़क निर्माण के लिए 157 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। चतरा-चौपारण पथ के लिए 35 करोड़ और तेलों-तरंगा पथ के निर्माण पर 81 करोड़ रुपये खर्च करने का निर्णय लिया गया है।

गोड्डा जिले की सैदापुर बियर योजना के लिए भी आवश्यक राशि को स्वीकृति दी गई है, जिससे क्षेत्र में जलापूर्ति व्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद है। वहीं, झारखंड मिल्क फेडरेशन के तहत सरायकेला में एक नए डेयरी प्लांट की स्थापना को भी मंजूरी दी गई है।

प्रशासनिक और संस्थागत फैसलों की बात करें तो झारखंड विधि आयोग के कार्यकाल को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय और रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय में पदों के पुनर्गठन को भी कैबिनेट की हरी झंडी मिली है। इसके साथ ही नेतरहाट आवासीय विद्यालय के प्रबंधन और संचालन से जुड़ी नियमावली को स्वीकृति दी गई है।

सामाजिक न्याय और महिला सशक्तिकरण की दिशा में कैबिनेट ने ‘नारी अदालत योजना’ को मंजूरी दी है। योजना के पहले चरण में राज्य की दस पंचायतों में इसे लागू किया जाएगा।

कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक सुधारों के तहत राज्य के सभी थानों में सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्णय लिया गया है। इस योजना के अंतर्गत 606 थानों में सीसीटीवी लगाए जाएंगे, जिसके लिए 134 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके अलावा राज्य कर्मी स्वास्थ्य बीमा योजना और झारखंड कोषागार संहिता में संशोधन को भी मंजूरी दी गई है। डीजीपी नियुक्ति से संबंधित नियमावली को घटनोत्तर स्वीकृति प्रदान की गई है।

विधानसभा कार्यकाल को लेकर भी बड़ा फैसला लिया गया है। झारखंड विधानसभा का बजट सत्र 18 फरवरी से शुरू होकर 19 मार्च तक चलेगा। साथ ही अनुपूरक बजट को भी घटनोत्तर मंजूरी दी गई है।

इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में दावोस में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में राज्य की भागीदारी को भी कैबिनेट से अनुमति मिल गई है।

खबर अपडेट जारी है...

Trending News

चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
Sep 11, 2026, 9:59:00 PM
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
Sep 11, 2026, 9:39:00 PM
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
Sep 11, 2026, 8:08:00 PM
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
Sep 11, 2026, 7:58:00 PM
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
Sep 11, 2026, 7:06:00 PM
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
Sep 11, 2026, 6:53:00 PM
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
Sep 11, 2026, 6:38:00 PM
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
Sep 11, 2026, 6:37:00 PM
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
Sep 11, 2026, 6:28:00 PM
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
Sep 11, 2026, 6:21:00 PM