जगन्नाथपुर मंदिर प्रबंधन विवाद में नया मोड़, हाईकोर्ट ने गठित की 11 सदस्यीय कमेटी

जगन्नाथपुर मंदिर प्रबंधन विवाद में नया मोड़, हाईकोर्ट ने गठित की 11 सदस्यीय कमेटी

रांची के धुर्वा स्थित ऐतिहासिक जगन्नाथपुर मंदिर के संचालन और प्रबंधन को लेकर चल रहे विवाद पर झारखंड हाईकोर्ट में बुधवार को सुनवाई हुई। न्यायमूर्ति आनंदा सेन की अदालत में हुई सुनवाई के दौरान झारखंड हिंदू धार्मिक न्यास बोर्ड ने मंदिर के संचालन एवं प्रबंधन से संबंधित संशोधित स्कीम कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत की।

स्कीम की समीक्षा और उसके विभिन्न पहलुओं का अध्ययन करने के लिए हाईकोर्ट ने महाधिवक्ता रोहित राय की अध्यक्षता में 11 सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। अदालत ने कमेटी को संशोधित स्कीम का अध्ययन कर अपनी रिपोर्ट 3 सितंबर तक कोर्ट में दाखिल करने का निर्देश दिया है। मामले की अगली सुनवाई 7 सितंबर को निर्धारित की गई है।

धारा 32 के तहत स्कीम तैयार करने का दिया गया था निर्देश

मामले की पिछली सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने झारखंड हिंदू धार्मिक न्यास बोर्ड को जगन्नाथपुर मंदिर की व्यवस्था को लेकर एक विस्तृत स्कीम तैयार कर प्रस्तुत करने को कहा था। अदालत ने स्पष्ट किया था कि यह स्कीम झारखंड हिंदू धार्मिक ट्रस्ट बोर्ड एक्ट की धारा 32 के प्रावधानों के अनुरूप होनी चाहिए।

अदालत के निर्देश के बाद न्यास बोर्ड ने मंदिर के संचालन और प्रबंधन से जुड़ी संशोधित व्यवस्था का प्रस्ताव तैयार कर बुधवार को कोर्ट में पेश किया। अब 11 सदस्यीय कमेटी इस प्रस्ताव का परीक्षण करेगी और अपनी रिपोर्ट अदालत को सौंपेगी।

सुनवाई के दौरान झारखंड हिंदू धार्मिक न्यास बोर्ड की ओर से अधिवक्ता भरत कुमार ने अदालत के समक्ष पक्ष रखा। हाईकोर्ट के अगले आदेश और कमेटी की रिपोर्ट के बाद जगन्नाथपुर मंदिर के संचालन एवं प्रबंधन को लेकर आगे की दिशा स्पष्ट होने की उम्मीद है।

Trending News

बीबोस में 31 तक कर सकते हैं टीओसी के लिए आवेदन: शिक्षा विभाग
बीबोस में 31 तक कर सकते हैं टीओसी के लिए आवेदन: शिक्षा विभाग
Oct 15, 2026, 8:00:00 PM
दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में, दंगा निरोधी मॉक ड्रिल का आयोजन
दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में, दंगा निरोधी मॉक ड्रिल का आयोजन
Oct 15, 2026, 8:00:00 PM
पांच साल पहले लगाई गई टहनी बन गयी पेड़, उस पर लगे कद्दू जैसे फल बने आकर्षण का केंद्र
पांच साल पहले लगाई गई टहनी बन गयी पेड़, उस पर लगे कद्दू जैसे फल बने आकर्षण का केंद्र
Oct 15, 2026, 7:51:00 PM
दुर्गा पूजा पंडाल में घुसा कैदी वाहन, दो महिलाएं घायल
दुर्गा पूजा पंडाल में घुसा कैदी वाहन, दो महिलाएं घायल
Oct 15, 2026, 7:48:00 PM
20 लाख की अंग्रेजी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
20 लाख की अंग्रेजी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
Oct 15, 2026, 7:42:00 PM
कैदी वार्ड से फरार होने की कोशिश नाकाम! हत्या के आरोपी को पत्रकार ने दौड़कर पकड़ा
कैदी वार्ड से फरार होने की कोशिश नाकाम! हत्या के आरोपी को पत्रकार ने दौड़कर पकड़ा
Oct 15, 2026, 7:32:00 PM
बिहार प्रदेश त्रिस्तरीय पंचायत एवं ग्राम कचहरी प्रतिनिधि महासंघ के सवाल, विभाग ने दी जानकारी
बिहार प्रदेश त्रिस्तरीय पंचायत एवं ग्राम कचहरी प्रतिनिधि महासंघ के सवाल, विभाग ने दी जानकारी
Oct 15, 2026, 7:29:00 PM
 झामुमो नेताओं ने रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर जताया शोक
झामुमो नेताओं ने रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर जताया शोक
Oct 15, 2026, 7:21:00 PM
अवैध पार्किंग एवं यातायात नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई, डीएम का निर्देश
अवैध पार्किंग एवं यातायात नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई, डीएम का निर्देश
Oct 15, 2026, 7:08:00 PM
समाज के लिए मिसाल हैं ये महिलाएं, सरकार से मिला सहारा तो लिख दी इबारत
समाज के लिए मिसाल हैं ये महिलाएं, सरकार से मिला सहारा तो लिख दी इबारत
Oct 15, 2026, 6:51:00 PM